ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेती-किसानी में आई तेजी: 10 लाख 42 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

खेती-किसानी में आई तेजी: 10 लाख 42 हजार हेक्टेयर में हो चुकी खरीफ फसलों की बुआई

By @dmin
Published: July 6, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्य में खरीफ फसलों की बुआई तेजी से शुरू हो गई है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जुलाई की स्थिति में 10 लाख 42 हजार 640 हेक्टेयर रकबे में विभिन्न खरीफ फसलों की बुआई शुरू हो चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 22 फीसद है। अब तक खरीफ फसलों के तहत सर्वाधिक 8 लाख 87 हजार 880 हेक्टेयर में बोता धान की बोनी हुई है। इसके अलावा मोटे अनाज की 75,940 हेक्टेयर में, दलहन की 23,900 हेक्टेयर में, तिलहन की 18,810 हेक्टेयर में तथा सब्जी एवं अन्य फसलों की 28470 हेक्टेयर में बुआई पूरी कर ली गई है।

राज्य में खरीफ सीजन 2022 में 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई का लक्ष्य है, जिसमें 36 लाख 60 हजार 500 हेक्टेयर में धान, 3 लाख 14 हजार हेक्टेयर में मक्का, एक लाख 6 हजार हेक्टेयर में कोटो-कुटकी, 40 हजार हेक्टेयर में रागी की बुआई का लक्ष्य है। राज्य में 5 जुलाई की स्थिति में 7640 हेक्टेयर में धान का रोपा लगाया गया है। मक्का की 40,960 कोदो-कुटकी की 34,980 हेक्टेयर में बोआई कर ली गई है।

इसी तरह दलहन फसलों के अंतर्गत अरहर की एक लाख 70 हजार, मूंग की 33 हजार, उड़द की 2 लाख 10 हजार तथा कुल्थी की 35 हजार हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 23900 हेक्टेयर में दलहन फसल की बोनी हो चुकी है। तिलहन फसलों के अंतर्गत मूंगफली, तिल, सोयाबिन, रामतिल, सूरजमुखी अरण्डी की बुआई 2 लाख 67 हजार 700 हेक्टेयर में बुआई के लक्ष्य के विरूद्ध 18810 हेक्टेयर में, तिलहन फसलों की बोनी तथा 28,470 हेक्टेयर में साग-सब्जी एवं अन्य फसलों की बोनी पूरी कर ली गई है।

चालू वर्षा मौसम में राज्य में 4 जुलाई की स्थिति में 179.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो इसी अवधि की 10 वर्षों की औसत वर्षा 230.4 मिमी से 50.7 मिमी कम है। राज्य में बीते वर्ष 4 जुलाई तक 270.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी।

खरीफ सीजन 2022 के लिए खाद एवं बीज की किसानों को आपूर्ति की व्यवस्था सहकारी समितियों के माध्यम से की गई है। खरीफ की विभिन्न फसलों के बीज की कुल मांग 10.05 लाख क्विंटल के विरूद्ध अब तक 7.11 लाख क्विंटल बीज का भण्डारण किया गया है। जिसके विरूद्ध किसानों द्वारा अब तक 4.75 लाख क्विंटल बीज का उठाव कर लिया गया है, जो कि भण्डारित बीज मात्रा का 67 प्रतिशत है। खरीफ में 13 लाख 70 हजार मेट्रिक टन रासायनिक उर्वरक के वितरण के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 10.43 लाख मेट्रिक टन खाद का भण्डारण सहकारी तथा निजी क्षेत्रों में करने के साथ ही 6.56 लाख मेट्रिक टन खाद का वितरण किसानो को किया जा चुका है।

लैवेंडर तेल के ये फायदे जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान
गुजरात में बड़ा हादसा: सो रहे लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचला… आठ की मौत… कई हुए घायल
सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे ‘लखपति दीदी’ सुमिला की किराना दुकान
अब समंदर का सिकंदर बनेगा भारत, 10 सितंबर को मिलने जा रहा यह खास हथियार
बंगाल का हाल सुना संसद में रो पड़ीं भाजपा सांसद, राष्ट्रपति शासन की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कैम्पा: वन क्षेत्रों में तीन वर्षों के दौरान 568 डबरी तथा तालाबों का निर्माण पूर्ण
Next Article महंगाई की एक और मार: एलपीजी सिलेंडर के दामों में 100 रुपये से अधिक का इजाफा बड़ी खबर: महंगाई का एक और झटका, फिर महंगी हुई एलपीजी जानिए कितना है दाम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?