भिलाई। खुर्सीपार क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और केनाल रोड निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार, खुर्सीपार जोन आयुक्त को हटाने संबन्धी कुल दस मांगो को लेकर बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति ने भिलाई निगम मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम प्रशासन हाय-हाय और मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह के नेतृत्व में खुर्सीपार के लोग बड़ी संख्या में प्रदर्शन करने पहुंचे। समिति के सदस्य व आम लोगों के पहुंचने से पहले ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। वहीं मुख्य गेट बंद होने से गेट के पास ही प्रदर्शन करने लगे। करीब घंटे भर प्रदर्शन के बाद समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सभी बिंदुओ पर जांचकर जल्द कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन सौंप समिति रखी यह मांगे
- केनाल रोड निर्माण में भ्रष्टाचार। सड़कें अभी से उखड़ गई है। चलने लायक नहीं है। स्ट्रीट लाइट भी बंद है।
- खुर्सीपार में सीवरेज लाइन बहुत बड़ा इश्यू है। सीवरेज का पानी लोगों के घरों तक आ रहा है। लोग परेशान है। इसका प्रस्ताव बनकर तैयार है लेकिन निगम प्रशासन उसका समाधान नहीं कर रहा।
- खुर्सीपार में पेयजल व्यवस्था ठप है। जिन इलाकों में अमृत मिशन के तहत पाइप लाइन का विस्तारीकरण किया गया है।
- बिजली कटौती की समस्या का समाधान मौजूदा सरकार नहीं कर पा रही है। रोजाना बिजली बंद से लोग हलाकान हैं।
- तेल्हानाला का चैनलाइजेशन काम में देरी हो रही है। जो किया गया है, उसमें भ्रष्टाचार हुआ है जांच की जाए।
- खुर्सीपार में हाइवे के दोनों ड्रेनेज सिस्टम गड़बड़ है। बारिश में कमर तक पानी भर जाता है। लोग हर बारिश में पानी घर से फेंकते हैं।
- सफाई का हाल-बेहाल है। खुर्सीपार में जगह-जगह कचरों का
अंबार है। निगम का अमला यहां आता ही नहीं है। - हर साल डेंगू और मलेरिया के मरीज खुर्सीपार इलाके से मिलते हैं, डेंगू से काफी मौतें हुई थी 2018 में, अब तक सबक नहीं लिया। डेंगू विरोधी अभियान नहीं चलाया जा रहा है।
- खुर्सीपार इलाके में पेवर ब्लॉक लगाने में गड़बड़ी हुई है, जो लगाए गए थे वो अब उखड़ गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।
- खुर्सीपार की अंदरूनी सड़को में गड्ढे है, नाली तक नही बनी है, इसलिए पानी सड़कों पर आ रहा है। सड़क निर्माण कराया जाये।



