ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘खतरे से खेल रहा चीन, भुगतना होगा अंजाम’ ताइवान को धमकी देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
Share
Notification Show More
Latest News
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
September 30, 2026
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
ग्रामीणों को गांव में ही जांच और उपचार की सुविधा
सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ
September 30, 2026
मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

‘खतरे से खेल रहा चीन, भुगतना होगा अंजाम’ ताइवान को धमकी देने पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

By @dmin Published May 23, 2022
Share
ट्रंप के बाद बाइडन भी नहीं देंगे चीन को राहत? डरा चीन बोला- बातचीत की हो शुरुआत
ट्रंप के बाद बाइडन भी नहीं देंगे चीन को राहत? डरा चीन बोला- बातचीत की हो शुरुआत
SHARE

टोक्यो (एजेंसी)। जापान में आयोजित होने जा रहे क्वाड समिट से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चीन को ताइवान के मसले पर कड़ा संदेश दिया है। जो बाइडेन ने कहा कि यदि ताइवान पर चीन हमला करता है तो फिर अमेरिका उसका जवाब देगा। उन्होंने कहा कि ऐसा होने की स्थिति में अमेरिका की ओर से ताइवान को सैन्य मदद दी जाएगी। यही नहीं उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि चीन खतरे से खेलने का प्रयास कर रहा है। मीडिया से बात करते हुए जो बाइडेन ने कहा कि यह हमारा कमिटमेंट है कि ताइवान की रक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि वन चाइना पॉलिसी को लेकर सहमत हैं, लेकिन किसी भी क्षेत्र पर यदि चीन की ओर से जबरन कब्जा किया जाता है तो फिर उसका जवाब दिया जाएगा।

बाइडेन बोले- ताइवान पर हमला हुआ तो हम लेंगे कड़ा ऐक्शन
उन्होंने कहा, ‘हम वन चाइना पॉलिसी से सहमत हैं। हमने उस पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन बलपूर्वक कुछ भी हथियाने का काम चीन करता है तो वह ठीक नहीं होगा। इससे पूरे क्षेत्र में अशांति होगी और यहां भी वैसा ही ऐक्शन होगा, जैसा यूक्रेन में लिया जा रहा है। इस तरह जो बाइडेन ने बता दिया कि कैसे पश्चिमी देशों की यूक्रेन को मदद की गई है और इसके चलते रूस को बड़ा झटका लगा है। यदि चीन की ओर से ताइवान को लेकर हमले जैसी हरकत की जाती है तो फिर उसके खिलाफ भी ऐसा ही ऐक्शन लिया जाएगा।

पुतिन को चुकानी होगी कीमत, चीन के लिए भी सबक
इस दौरान जो बाइडेन ने रूस को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण है कि यूक्रेन में बर्बरता की कीमत व्लादिमीर पुतिन को चुकानी होगी। रूस को लंबे वक्त तक इसकी कीमत अदा करनी होगी।Ó उन्होंने कहा कि यह बात सिर्फ यूक्रेन को लेकर ही नहीं है। चीन भी यह देख रहा है कि कैसे पश्चिमी देशों के दखल के चलते रूस को पीछे हटना पड़ा है। चीन को इससे ज्यादा क्या संकेत दिया जा सकता है कि यदि उसने ताइवान पर हमला किया तो फिर क्या कीमत चुकानी पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि चीन के पास यह अधिकार नहीं है कि वह ताइवान पर जबरन कब्जा कर ले।

भड़क सकता है चीन, दे चुका है खतरनाक हालात की चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ताइवान को लेकर अमेरिकी पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं आया है। जो बाइडेन के इस रुख पर चीन भी भड़क सकता है। वह पहले भी कई बार अमेरिका को ताइवान की मदद के मामले में चेतावनी दे चुका है। पिछले ही दिनों अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से बातचीत में बीजिंग के टॉप डिप्लोमैट यांग जेइची ने कहा था, ‘यदि अमेरिका की तरफ से लगातार ताइवान कार्ड चला जाता रहा तो फिर इससे खतरनाक स्थितियां पैदा हो जाएंगी।

You Might Also Like

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

सेवा संकल्प अभियान : 300 ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श का लाभ

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

@dmin May 23, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जंगल व पहाड़ों को पार कर लोगों तक दवाई पहुंचाने जाती हैं एएनएम कार्यकर्ता, सेवाभाव देख हर कोई कर रहा तारीफ , देखे वीडियो जंगल व पहाड़ों को पार कर लोगों तक दवाई पहुंचाने जाती हैं एएनएम कार्यकर्ता, सेवाभाव देख हर कोई कर रहा तारीफ , देखे वीडियो
Next Article बड़ी खबर: जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या से पुलिस के माथे पर शिकन, युवक की तेजधार हथियार से हत्या बड़ी खबर: जिले में लगातार तीसरे दिन हत्या से पुलिस के माथे पर शिकन, युवक की तेजधार हथियार से हत्या

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?