ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रिकेट: न्यूजीलैंड को दी 372 रनों से मात, विराट कोहली ने रचा इतिहास, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

क्रिकेट: न्यूजीलैंड को दी 372 रनों से मात, विराट कोहली ने रचा इतिहास, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

By @dmin
Published: December 6, 2021
Share
क्रिकेट: न्यूजीलैंड को दी 372 रनों से मात, विराट कोहली ने रचा इतिहास, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिकेट: न्यूजीलैंड को दी 372 रनों से मात, विराट कोहली ने रचा इतिहास, बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/मुंबई (एजेंसी)। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में 372 रनों से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ विराट कोहली के नाम एकदम अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड जुड़ गया है। विराट कोहली दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जो टीम की ओर से तीनों फॉर्मेट में कम से कम 50 जीत में शामिल रहे हैं। विराट कोहली खिलाड़ी के तौर पर 50 टेस्ट, 153 वनडे इंटरनैशनल और 59 टी20 इंटरनैशनल मैच जीत चुके हैं। विराट के अलावा दुनिया का कोई और ऐसा खिलाड़ी नहीं है, जो तीनों फॉर्मेट में कम से कम 50 जीत देख पाया हो।

Congratulations @imVkohli. The first player with 50 international wins in each format of the game.#TeamIndia pic.twitter.com/51zC4hceku

— BCCI (@BCCI) December 6, 2021

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम की। पहला टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया था, जो ड्रॉ पर छूटा था। कानपुर टेस्ट में विराट की गैर मौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने टीम की कमान संभाली थी। मुंबई टेस्ट के साथ विराट ने टीम में वापसी की और टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई। यह मैच बल्लेबाज के तौर पर हालांकि विराट के लिए कुछ खास नहीं रहा। विराट पहली पारी में बिना खाता खोले आउट हुए, जबकि दूसरी पारी में 36 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया।

रनों के लिहाज से यह टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत भी है। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टी20 टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं, जबकि टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान बने हुए हैं। भारत को इस सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर रवाना होना है।

मोदी कैबिनेट ने कोलकाता में ईस्ट-वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर को दी मंजूरी
shreekanchanpath 110 # 02 February 2025
कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने जनसमस्याओं, शिकायतों व मांगों से संबंधित आवेदनों का परीक्षण कर निराकरण करने दिए निर्देश
जीएसटी परिषद की नई दिल्ली में बैठक : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखे अहम सुझाव
कोरोना के दैनिक मामलों में हुई मामूली बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 14849 नए मरीज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिव्यांग बच्चों को दया से ज्यादा हौसला अफजाई की जरूरत: अनिर्बान दिव्यांग बच्चों को दया से ज्यादा हौसला अफजाई की जरूरत: अनिर्बान
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced प्रदेश में कोरोना: सामने आए 25 नए मामले, एक्टिव केस 330 हुए
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?