ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्रिकेट: आईपीएल 2022 से चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो की छुट्टी, टाटा ग्रुप बनी टाइटल स्पॉन्सर
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

क्रिकेट: आईपीएल 2022 से चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो की छुट्टी, टाटा ग्रुप बनी टाइटल स्पॉन्सर

By @dmin Published January 11, 2022
Share
क्रिकेट: आईपीएल 2022 से चाइनीज मोबाइल कंपनी वीवो की छुट्टी, टाटा ग्रुप बनी टाइटल स्पॉन्सर
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल 2022 में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टाइटल स्पॉन्सर करने वाली मोबाइल कंपनी वीवो ने लीग के स्पॉन्सरशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। टाटा ग्रुप ने वीवो को टाइटल स्पॉन्सर के रूप में रिप्लेस किया है। आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने भी इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग के दौरान उन्होंने कहा कि हां, टाटा ग्रुप आईपीएल टाइटल स्पॉन्सर के रूप में आ रहा है।

आने वाला सीजन कहलाएगा टाटा आईपीएल
आने वाला सीजन यानी आईपीएल 2022 को टाटा आईपीएल के नाम से जाना जाएगा। ब्रिजेश पटेल ने कहा कि वीवो ने अधिकारों के हस्तांतरण का अनुरोध किया था, जिसे गवर्निंग काउंसिल ने पारित कर दिया। इन अधिकारों का हस्तांतरण से भी बीसीसीआई को 440 करोड़ रुपये की ही आमदनी होगी।

वीवो का दो साल का कॉन्ट्रैक्ट बचा था
वीवो के पास अभी भी दो साल की स्पॉन्सरशिप बची हुई थी। अब हस्तांतरण के बाद टाटा इतने समय (दो साल) तक आईपीएल को स्पॉन्सर करेगा। वीवो ने 2018 में आईपीएल के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप 440 करोड़ प्रति वर्ष में खरीदी थी। भारत-चीन सीमा गतिरोध के कारण आईपीएल 2020 सीजन में यह सौदा स्थगित कर दिया गया था।

वीवो ने पांच साल के लिए खरीदा था अधिकार
वीवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिए आईपीएल टाइटल स्पॉन्सरशिप अधिकार 2,190 करोड़ रुपये में जीता था। प्रमुख स्मार्टफोन ब्रांड ने 2020 में स्पॉन्सरशिप अधिकार को भारत-चीन गतिरोध के कारण ड्रीम-11 के हाथों गंवाने के बाद आईपीएल 2021 में वापसी की और टाइटल स्पॉन्सर किया। हालांकि, अब कंपनी ने फिर से बाहर निकलने का फैसला किया है।

वीवो ने हस्तांतरित किए स्पॉन्सरशिप अधिकार
वीवो ब्रांड ने अब टाटा को आईपीएल के अधिकार हस्तांतरित कर दिए हैं। अब आईपीएल को टाटा आईपीएल कहा जाएगा। ड्रीम-11 2020 संस्करण के लिए आईपीएल टाइटल प्रायोजक रहा था। उसने 222 करोड़ रुपये में स्पॉन्सरशिप के अधिकार जीते थे। आईपीएल 2020 कोरोना के चलते यूएई में खेला गया था।

आईपीएल 2022 में 10 टीमें खेलेंगी
आईपीएल 2022 में आठ की जगह 10 टीमें खेलती दिखाई पड़ेंगी। अहमदाबाद और लखनऊ दो नई फ्रेंचाइजी हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल के लिए दो नई टीमों का एलान 25 अक्तूबर को किया था। लखनऊ को आरपीएसजी वेंचर्स लिमिटेड ने 7090 करोड़ रुपये और अहमदाबाद को सीवीसी कैपिटल ने 5625 करोड़ रुपये में खरीदा था।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin January 11, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खुर्सीपार में BJP को मजबूत करने दया सिंह ने झोंकी ताकत: काम से प्रभावित होकर खुर्सीपार क्षेत्र के 200 युवाओं ने ली भाजपा की सदस्यता
Next Article पीएम केयर्स फंड द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स के नो-मेंटेनेंस का दावा गलत पीएम केयर्स फंड द्वारा छत्तीसगढ़ में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट्स के नो-मेंटेनेंस का दावा गलत
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?