ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें – कांग्रेस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें – कांग्रेस

By @dmin
Published: January 1, 2022
Share
कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें - कांग्रेस
कौशिक का बयान अधर्म की राजनीति का प्रमाण, वे रमनराज की दास्तान याद करें - कांग्रेस
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि धरमलाल कौशिक अधर्म की राजनीति कर रहे हैं उनका बयान इसका साक्षी है। उन्होंने कहा कि कौशिक जी रमन राज की दास्तान याद करें। झीरम घाटी के षड्यंत्र को याद करें। यह दुर्भाग्य जनक है कि अंतागढ़ में लोकतंत्र की हत्या करने वाले, 15 साल तक छत्तीसगढ़ को पुरखौती समझ कर रेत, खेत, खलिहान, खदान खा जाने वाले, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ डूबकर जनता को लूटने वाले, चिटफंडियों की लूट के पैसे विदेशी बैंक खातों में जमा करने वाले अपना इतिहास भूलकर आज छत्तीसगढ़ की लोक हितैषी भूपेश बघेल सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने की प्रतिबद्धता ही है। भाजपा राज में पनपे नशा के अड्डो हुक्काबार नेस्तनाबूत हो गए है। नक्सल अपराध में 54 प्रतिशत की कमी आई है। रमन राज में घर से निकलने में घबराने वाली महिलायें कांग्रेस सरकार बनने के बाद बेधड़क रात को 11 बजे भी शहर में आ जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक बढ़ते अपराधों का जो बखान कर रहे हैं, वह न केवल भाजपा के डेढ़ दशक के पाप पर परदा डालने की कोशिश है, बल्कि जनता को भ्रमित करने की कुचेष्टा भी है। धरमलाल कौशिक यह समझ लें कि यहां अब कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार है जो कानून का राज चला रही है। यहां कोई अपराधी बच नहीं सकता। चाहे वो सामाजिक सद्भाव बिगाडऩे के साजिश रचने वाले हों, दंगे फसाद कराने वाले हों, लोकतंत्र की हत्या करने वाले हों, कमीशन खाने वाले, घपले घोटाले बाज हों, माफिया हों या दीगर अपराधी हों, कानून से बच नहीं सकते।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ की बेटियों पर हुए अत्याचार क्या धरमलाल को रमनराज के विकास कार्य नजर आते हैं? छत्तीसगढ़ की हजारों बेटियां उस दौरान गायब हो गईं, यह धरमलाल बताएं कि किस दुर्गावाहिनी में हमारी बेटियां भेज दी गईं? उन्होंने कहा कि धरमलाल कौशिक को अपने पद की मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए।

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां जोरों पर… मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन
टुल्लू पंप नई ले सकन साहब, बने करेव जेन पानी आये के बेरा मा बिजली ला बंद करथो, नई ता हमन मन ला पानी नई मिलतीस, अब मिलथ हे भरपूर पानी, निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के पेयजल के निरीक्षण के दौरान सुनंदा सहारे ने कहीं यह बातें
वार्षिक बैठक को लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठनों एवं राज्य सैनिक बोर्ड छत्तीसगढ़ के मध्य विशेष बैठक
SBI के डेबिट कार्ड पर 20 लाख रुपए तक की बीमा, प्रीमियम का भी झंझट नहीं
उपलब्धि: स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन रवाना हुए चार यात्री, बना अनोखा रिकॉर्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Sudha Verma wrote letter to Prime Minister and Chief Minister छत्तीसगढ़ के इन 7 अस्पतालों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन प्रमाण-पत्र
Next Article स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में अव्वल आने अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण, 7500 अंकों की होगी प्रतियोगिता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?