भिलाई। छत्तीसगढ़ का प्रथम पारंपरिक त्योहार हरेली पर्व बड़ी धूमधाम से कोसानागर गौठान मेंं सुबह 9 बजे से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्व प्रथम विधिविधान से गौमाता की पूजा-अर्चना कर गौमाता को आंटे की लोंदी, गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर प्रारंभ की गई। तत्पश्चात् विविध आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से कुर्सी दौड़, फुगड़ी, गेड़ी चढ़कर कार्यक्रम का आनंद लिये।
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, भिलाईनगर विधायक देवेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम भिलाई ऋतुराज रघुवंशी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, प्रोटोकाल अधिकारी प्रवीण साहू, अंर्तव्यवसायी निगम उपाध्यक्ष नीता लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, रामा विश्वकर्मा, दानेश्वरी साहू और वहीं पदाधिकारियों में लादू राम सिन्हा, जय प्रकाश सोनी, जानकी साहू, महेश जायसवाल, अतुलचंद साहू, राजेश शर्मा, बुद्धशरण बोरकर, लोकेश साहू, लालचंद वर्मा, राजकुमार बंजारे, गोविंद कोसले, सज्जन प्रसाद दीक्षित, मृत्युंजय भगत, विष्णु बारले, दुर्गा साहू, शमशेर बहादुर, कांचा, ललित पाल, राजेन्द्र चौहान, नईम खान, नरसिंह नाथ, राजेश मेश्राम सहित सैंकड़ों क्षेत्रवासी व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।




