ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोविड से मृत्यु प्रकरणों के मुआवजा वितरण में तेजी लाएं: मुख्य सचिव जैन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोविड से मृत्यु प्रकरणों के मुआवजा वितरण में तेजी लाएं: मुख्य सचिव जैन

By @dmin
Published: January 6, 2022
Share
SHARE

रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य के सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर कोविड-19 संक्रमण से मृत हुए लोगों के परिजनों को राहत राशि वितरण अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राहत राशि वितरण का कार्य इस सप्ताह के अंत तक पूरा किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए अपने-अपने जिलों में संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रभावी उपाय किए जाने की भी हिदायत दी। संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को कोविड संक्रमितों के इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने कोरोना से बचाव के लिए राज्य में किए जा रहे टीकाकरण की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा है कि वैक्सीन की प्रथम खुराक ले चुके लोगों को निर्धारित समयावधि में दूसरा खुराक अनिवार्य रूप से लिया जाना है। प्रथम टीकाकरण के दौरान संबंधित लोगों के मोबाईल नम्बर रजिस्टर किए गए है। दूसरे टीकाकरण के लिए निर्धारित समय के भीतर उन्हें मोबाइल के माध्यम से संदेश भेजा जाए। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगने वाले कोवेक्सीन टीकाकरण के लिए सभी हाई-हायर सेकेण्डरी स्कूलों में टीकाकरण शिविर अनिवार्य रूप से चलाया जाना है। जनवरी माह के अंत तक अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। श्री जैन ने आगामी दिनों में व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मण्डल) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के संबंध में कहा है कि सभी परीक्षाएं निर्धारित समय एवं तिथियों में ही कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही आयोजित होंगी। आवश्यकता होने पर परीक्षा केन्द्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश जिलों को दिए गए।

मुख्य सचिव ने कहा है कि संक्रमण के बचाव के लिए स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्रों को यदि बंद किया जाता है तो दर्ज बच्चों और गर्भवती-शिशुवती महिलाओं को मध्यान्ह भोजन, गर्म भोजन और टेक होम राशन का सूखा खाद्यान्न प्रतिदिन के हिसाब से एक साथ वितरित किए जाएंगे।

रायपुर पुलिस ने पकड़ी 9 करोड़ की चांदी, छोटा हाथी में ले जा रहे थे 928 किलो चांदी
सीएम साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में खुला नौकरियों का पिटारा, 3700 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
देशी शराब की दुकान संचालक पर गंदगी फैलाने पर 10 हजार रूपये स्पॉट फाईन
21 दिन बाद भारत लौटे बीएसएफ जवान पूर्णम शॉ, रिहाई के लिए आनाकानी करता रहा पाकिस्तान
ईरान की ओर से हमले की आशंका के चलते अमेरिका ने समुद्री जहाजों को किया सतर्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बगावत के बाद नर्म पड़ी सुभद्रा सिंह, लेंगी नामांकन वापस बगावत के बाद नर्म पड़ी सुभद्रा सिंह, लेंगी नामांकन वापस
Next Article एक माह में छत्तीसगढ़ ने केन्द्रीय पूल में जमा कराया 5.12 लाख मीट्रिक टन चावल

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?