ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना बढ़ा रही चिंता, एक दिन में सामने आए 5676 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हजार के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना बढ़ा रही चिंता, एक दिन में सामने आए 5676 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हजार के पार

By Om Prakash Verma
Published: April 11, 2023
Share
कोरोना बढ़ा रही चिंता, एक दिन में सामने आए 5676 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हजार के पार
कोरोना बढ़ा रही चिंता, एक दिन में सामने आए 5676 मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या 37 हजार के पार
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में एक बार फिर से कोविड-19 संक्रमण के मामले में बढऩे लगे हैं। दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल जैसे कई राज्यों में जहां एक महीने पहले तक कोरोना महामारी के मामले शून्य पर पहुंच चुके थे, वहां भी संक्रमण के नए मामले चिंता बढ़ाने लगे हैं। हालांकि सोमवार की तुलना में मंगलवार को कम केस दर्ज किए।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 5676 नए केस सामने आए हैं, जबकि सोमवार को यह संख्या 5,880 थी। साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 37 हजार के पार पहुंच गई है।

देशभर के अस्पतालों में ‘मॉक-ड्रिल’
ऐसे में कोविड-19 के मामले बढऩे के बीच सोमवार को अस्पतालों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए देशभर में सरकारी और निजी अस्पतालों में ‘मॉक-ड्रिल’ की गई, जो मंगलवार को भी जारी रहेगी। गौरतलब है, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 7 अप्रैल को हुई कोविड समीक्षा बैठक में राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से अस्पतालों का दौरा करने और 10 एवं 11 अप्रैल को तैयारियों का निरीक्षण करने का अनुरोध किया था।

21 लोगों की गई जान
आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 37,093 हो गई है। अब तक 44,200,079 लोग ठीक हो चुके हैं, जिससे रिकवरी दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई है। इस बीच, देश में पिछले 24 घंटों में 21 मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या 53,10,00 हो गई। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज किया गया। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोरोना वैक्सीन की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

बाबा साहब की स्मृति में किया रक्तदान, बीएसएफ के डीआईजी के साथ जवान भी आए आगे
राजधानी में दिल दहला देने वाला मर्डर : चाकू से कई वार और फिर पत्थर से सिर कुचला… जांच में जुटी पुलिस
नक्सलियों के बंद के आह्वान को जनमानस ने नकारा, साप्ताहिक बाजार में दिखी रौनक
IND vs SA Test : दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 55 रन पर सिमटी, मोहम्मद सिराज ने लिए छह विकेट
सरकार ने बदला छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम का नाम, सीएम साय बोले- दिव्यांगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चुनाव आयोग का बड़ा फैसला : आप को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा,  NCP, TMC और CPI का छिना तमगा
Next Article Corona in CG :  500 के पार पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटे में सामने आए 93 नए केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?