ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना ने फिर मचाया का कोहराम, एक दिन में 17 हजार से ज्यादा मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना ने फिर मचाया का कोहराम, एक दिन में 17 हजार से ज्यादा मामले

By @dmin
Published: June 24, 2022
Share
लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि
लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। देश में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही संक्रमण दर भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सामने आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर 17,336 मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 13313 मरीज सामने आए थे। इसका मतलब है देश में एक दिन के अंदर चार हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं।

इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों में भी तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। देश में अब 88,284 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, कल तक 83,990 सक्रिय मरीज थे। एक दिन में चार हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज भी बढ़े हैं।

दिल्ली में संक्रमण दर 8 फीसदी के पार
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। बीते पांच महीने में संक्रमण के सबसे अधिक 1934 मामले मिले हैं। इससे पहले तीन फरवरी को एक दिन में 2668 मरीज मिले थे। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 8.10 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, 1233 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।

महाराष्ट्र में 5000 से ज्यादा मामले
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,218 नए मामले सामने आए, जबकि एक और मरीज ने महामारी के चलते जान गंवा दी। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,479 नए मरीजों की पहचान हुई। इसमें बताया गया है कि राज्य में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 60 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए। बुधवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,260 नए मामले व तीन और मौतें दर्ज की गई थीं। सबसे ज्यादा 13,614 मामले मुंबई में रिकॉर्ड किए गए थे। पड़ोसी ठाणे जिले में 5,488 और पुणे में 2,443 मरीज संक्रमित मिले थे।

मंडाविया ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की निगरानी और जीनोम सिक्वेंसिंग पर ध्यान केंद्रित करने पर निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा मामले वाले राज्यों में बूस्टर डोज की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया।

12 राज्यों में बढ़ी कोरोना की रफ्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 जून के बाद 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इसमें महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, पंजाब में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 42 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा मुफ्त नल कनेक्शन… मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने कहा- पेयजल आपूर्ति के लिए कार्य योजना तैयार
पंडित प्रदीप मिश्रा को मिला राज्य अतिथि का दर्जा, श्री शिव महापुराण एवं संत सम्मेलन में सीएम साय ने की घोषणा
दिनभर सोशल मीडिया में छाया रहा बेस्ट सीएम भूपेश बघेल…. मुख्यमंत्री बघेल को सर्वे में सर्वश्रेष्ठ बताए जाने पर नागरिकों में उत्साह
गरीबी या मक्कारी
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लग रहे स्वास्थ्य शिविर में 2886 लोगों ने कराया अपना स्वास्थ्य परीक्षण… टोकन सिस्टम से हो रहा है इलाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केवल तीन महीनों में 18 हजार राजस्व प्रकरण निपटे, 15 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी हुई केवल तीन महीनों में 18 हजार राजस्व प्रकरण निपटे, 15 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्ति भी हुई
Next Article दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?