ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर: लाशों के ढेर देख रो पड़े जिनपिंग के सचिव, 20 दिन में 24 करोड़ 80 लाख चीनी नागरिक संक्रमित, Dekhe Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Other

कोरोना का कहर: लाशों के ढेर देख रो पड़े जिनपिंग के सचिव, 20 दिन में 24 करोड़ 80 लाख चीनी नागरिक संक्रमित, Dekhe Video

By Om Prakash Verma
Published: December 26, 2022
Share
कोरोना का कहर: लाशों के ढेर देख रो पड़े जिनपिंग के सचिव, 20 दिन में 24 करोड़ 80 लाख चीनी नागरिक संक्रमित, Dekhe Video
कोरोना का कहर: लाशों के ढेर देख रो पड़े जिनपिंग के सचिव, 20 दिन में 24 करोड़ 80 लाख चीनी नागरिक संक्रमित, Dekhe Video
SHARE

बीजिंग/नई दिल्ली (एजेंसी)। एक दिन में तीन करोड़ 70 लाख कोरोना संक्रमित मिलने के बाद चीन सरकार ने आधिकारिक आंकड़ों को जारी करने पर रोक लगा दी है। अब चीन सरकार की तरफ से कोरोना संक्रमितों को लेकर रोजाना जारी की जाने वाली रिपोर्ट जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, अभी भी अलग-अलग सोर्स से कई तरह के आंकड़े सामने आ रहे हैं। ये आंकड़े बेहद डराने वाले हैं। चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि शनिवार को एक दिन के अंदर आठ हजार चीनी नागरिकों ने कोरोना संक्रमण के चलते दम तोड़ा। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत हुई थी।

आलम ये है कि अस्पतालों और अंतिम संस्कार स्थलों पर लाशें रखने के लिए जगह तक नहीं बची है। बड़ी संख्या में लाशों से कोल्ट स्टोरेज भी भर गए हैं। युक्वैनिंग शहर के एक मीट कोल्ट स्टोरेज में सबसे ज्यादा 15 हजार लाशें रखी गईं हैं। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने कई शहरों में लाशों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था करनी शुरू कर दी है। कई बड़े-बड़े कंटेनर भी मंगाए गए हैं, जिनमें लाशों को रखा जा रहा है। चीन से कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं हैं, जो बेहद दर्दनाक हैं।

Don’t know what to say. My sources inside #China from different cities all told me that situations are very bad. They all have people they personally know who have just died. #chinacovid #ChinaCovidCases #ChinaCovidNightmare #ChinaCovidSurge #ChinaCovidDeaths pic.twitter.com/fHUklcRzLr

— Inconvenient Truths — Jennifer Zeng Reports (@jenniferzeng97) December 26, 2022

हर रोज एक करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो रहे
चीन में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग हर शहर में हजारों मरीज रोज मिल रहे हैं। पूरे देश के आंकड़े देखें तो एक करोड़ से अधिक संक्रमितों की पहचान प्रतिदिन हो रही है। शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर रिकॉर्ड 3.70 करोड़ मरीजों की पहचान हुई थी। इसके पहले 20 दिसंबर को 3.69 करोड़ से अधिक मरीज पाए गए थे। एक दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच 24 करोड़ 80 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

एक दिन के अंदर मर गए आठ हजार से ज्यादा लोग
कोरोना का कहर इस कदर हावी है कि हर रोज आठ से दस हजार लोगों की मौत हो रही है। रविवार 25 दिसंबर को 24 घंटे के अंदर 16 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। अकेले बीजिंग में आठ हजार लोगों की मौत हुई। इसके पहले 21 दिसंबर को सबसे ज्यादा 10 हजार 700 लोगों की मौत बीजिंग में हुई थी। पूरे चीन में हर रोज 10 से 18 हजार लोगों की जान जा रही है।

मीट कोल्ट स्टोरेज में रखे जा रहे शव
चीन में मरने वालों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ गई है कि लाशों को रखने के लिए जगह भी नहीं बची। सारे कब्रिस्तान व अंतिम संस्कार स्थलों पर तीन से पांच दिनों की वेटिंग चल रही है। लोग 24-24 घंटे लाशों को गाडिय़ों में रखकर सड़क पर लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। अस्पतालों के स्टोर रूम से लेकर छत और गलियारे तक लाशों से भर गए हैं। चीन सरकार के आदेश पर बड़ी संख्या में मीट कोल्ड स्टोरेज में शवों को रखने की व्यवस्था की गई। बताया जाता है कि सैकड़ों की संख्या में कोल्ड स्टोरेज भी लाशों से भर गए हैं। अब सरकार नए कोल्ड स्टोरेज भी खुलवा रही है।

लाशों के ढेर को देखकर रो पड़े जिनपिंग की पार्टी के सचिव
चीन की पत्रकार जेनिफर जेंग ने दावा किया है कि राष्ट्रपति जिनपिंग की कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव येन ली हालात का जायजा लेने के लिए निकले थे। इस दौरान वह लाशों के ढेर को देखकर फफक कर रो पड़े। उन्होंने तुरंत और अधिक कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था करने का आदेश दे दिया, जिससे लाशों को सुरक्षित रखा जा सके। येन खुद कोरोना संक्रमित हैं।

शहर की जनता शांति और सौहार्द वातावरण में मनायें होली का त्योहार-सभापति
Breaking : भारत जोड़ो यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के 324 नेताओं की सूची जारी… दो दिन रहेंगे राहुल के साथ… देखें लिस्ट में किस-किसका है नाम
Pin Upward Online Casino’ya Kaydolun Ve Kişisel Dolabınıza Giriş Yapın
Breaking News : उतई में महिला की हत्या, शव को पैरावट से जलाकर फेंका, जांच में जुटी पुलिस
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन में आपातकालीन प्रसव की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से बढ़ रहा है ग्रामीणों का विश्वास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ का अपना खेल गेड़ी बॉल की नियमावली बनी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया विमोचन
Next Article CG Crime : एकतरफा प्यार में युवक ने लड़की का रेता गला… गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?