ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरबा की कोयला खदान में हादसा, ट्रक पर गिरा कंटेनर, एक कर्मचारी की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कोरबा की कोयला खदान में हादसा, ट्रक पर गिरा कंटेनर, एक कर्मचारी की मौत

By @dmin
Published: July 6, 2022
Share
SHARE

कोरबा। कोरबा जिले में मंगलवार को एक भूमिगत कोयला खदान में खड़े ट्रक पर ओवरहेड कोयला संग्रह कंटेनर के गिरने से साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के एक कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राधेश्याम (54) के रूप में हुई है, जो ट्रक की ड्राइविंग सीट पर बैठा था। कोयला संग्रह कंटेनर के गिरने पर ट्रक पूरी तरह से कुचल गया। एसईसीएल के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सेंट्रल पीएसयू कोल इंडिया की अनुषंगी एसईसीएल की राजगामार खदान में दोपहर के करीब उस समय हुई जब एक बंकर से ट्रक में कोयला लोड किया जा रहा था।

कोयले को एक ऊपरी बंकर या कंटेनर, जो कि एक फनल के आकार की बड़ी लोहे की संरचना होती है, उसमें इक_ा किया जाता है, इसे कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से बाहर निकाला जाता है। उन्होंने बताया कि कोयले को ले जाने के लिए बंकर के नीचे खड़े ट्रकों में उसे लादा जाता है। मंगलवार को भी घटना के समय हमेशा की तरह ट्रक में कोयला लादा जा रहा था। इस दौरान अचानक बंकर गिर गया और ट्रक के सामने वाले हिस्से पर जा गिरा। इससे राधेश्याम बंकर और उसके मलबे में दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर मलबे को हटाया गया और शव को निकाला गया। अधिकारी ने कहा कि एसईसीएल द्वारा घटना की आंतरिक जांच की जाएगी और खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस), बिलासपुर मुख्यालय के अधिकारी भी स्वतंत्र जांच करेंगे। कर्मचारी मुआवजा अधिनियम के तहत मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये और 15 लाख रुपये की अतिरिक्त अनुग्रह राशि दी जाएगी। सामूहिक रूप से उनके परिजनों को लगभग 92 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा, जिसमें ग्रेच्युटी और भविष्य निधि भी शामिल है। इस बीच, एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने भी घटना की अलग से जांच शुरू कर दी है।

निगम को नहीं पता क्यों फैल रहा है डायरिया, कारण का पता लगाने महापौर ने बनाई कमेटी, 10 दिन में रिपोर्ट भी मांगी
कलेक्टर के निर्देश का पालन: आयुक्त ने अपनी मौजूदगी में कराया स्ट्रीट वेंडर का कोरोना जांच…. दूसरे दिन भी नहीं मिला कोरोना संक्रमित
बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम साय बोले पूर्व पीएम से बहुत कुछ सीखा
युवाओं के कौशल में चार चांद लगाता एनटीपीसी कोरबा का प्रशिक्षण कार्यक्रम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद के दौरे पर, माता बिंदेश्वरी बघेल पार्क का करेंगे लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहर को मोतियाबिंद मुक्त बनाने आज से शुरू हुआ अभियान…
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: मैं नौकर हूं तो क्या? कुछ भी बोल दोगे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?