ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोंडागांव में मुठभेड़, महिला समेत दो नक्सली मारे गए, कई घायल, हथियार बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

कोंडागांव में मुठभेड़, महिला समेत दो नक्सली मारे गए, कई घायल, हथियार बरामद

By @dmin
Published: June 1, 2021
Share
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी के माता-पिता का अपहरण
दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने किया पुलिसकर्मी के माता-पिता का अपहरण
SHARE

बस्तर (एजेंसी)। नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सली मारे गए और कई घायल हो गए हैं। घटनास्थल से हथियार बरामद किए गए हैं। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि कोंडागांव जिले के भंडरापाल गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। सुंदरराज ने बताया कि पुलिस को कोंडागांव और कांकेर जिले की सीमा में ‘उत्तर कांकेर-मैनपुर डिवीजन कॉर्डिनेशन कमेटी के नक्सलियों की गतिविधि की सूचना मिली थी। सूचना के बाद सोमवार को सुरक्षा बलों को राजपुर, भंडरापाल और तिमनार के जंगल में रवाना किया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज जब कोंडागांव डीआरजी के जवान भंडरापाल गांव के जंगल में थे तब दोपहर करीब 12.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Chhattisgarh | Two Naxals were killed in an exchange of fire with District Reserve Guards in the Kondagaon district today, leaving several Naxal cadres injured. An SLR gun, a 303 gun, two 12 bore guns recovered among other items. Search underway in the area: IG Bastar P Sundarraj

— ANI (@ANI) June 1, 2021

एक घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग
सुंदरराज ने बताया कि नक्सलियों के हमले के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब एक घंटे तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब जवानों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों के शव, एक एसएलआर रायफल, एक .303 रायफल और 12 बोर की तीन बंदूक बरामद की गईं।
पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि कोंडागांव जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने जानकारी दी है कि मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली घायल हुए हैं। नक्सलियों की खोज में आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
सुंदरराज ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में उत्तर कांकेर-मैनपुर डिवीजन कॉर्डिनेशन कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की जानकारी मिली रही थी। जानकारी के बाद लगातार सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और डीआरजी के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया जा रहा था।

52 लाख की लागत से पटरीपार में मुख्य सड़क का निर्माण, आईएचएसडीपी आवास की समस्याओं का होगा निराकरण: वोरा
जिला भाजपा में खुलने लगी राजनीतिक उठा-पटक की कलई, ऐसे तो जीत ही लेंगे दुर्ग
बाड़ी में खून से लथपथ मिला मवेशी का शव, वन विभाग में हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
गुस्ताखी माफ: कला संकाय के प्रति बढ़ता रूझान
तेंदूपत्ता संग्रहण 500 करोड़ रूपए से पार, संग्राहकों में बिखरी खुशियां अपार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article In the second wave of Corona, more than ten thousand railway passengers have been investigated so far कोरोना की दूसरी लहर में अब तक दस हजार से अधिक रेल यात्रियों की हुई जांच…. दुर्ग में अब तक साढ़े सात हजार एवं पावरहाउस में तीन हजार यात्रियों की हुई जांच
Next Article Godan Nyaya Yojana: Sale of entire vermicompost from the Bhilan Nigam's cow shed centers गोधन न्याय योजना: भिलाई निगम के गोधन केन्द्रों से संपूर्ण वर्मी कंपोस्ट का हुआ विक्रय… बड़ी मात्रा में उत्पादन कर संपूर्ण वर्मी कंपोस्ट का किया सबसे पहले विक्रय

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?