ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘कॉफ़ी विथ कलेक्टर’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, युवोदय कार्यक्रम ने हमारे युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया है- कलेक्टर
Share
Notification Show More
Latest News
यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश
October 17, 2026
नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में
October 17, 2026
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

‘कॉफ़ी विथ कलेक्टर’ कार्यक्रम का सफल आयोजन, युवोदय कार्यक्रम ने हमारे युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया है- कलेक्टर

By Om Prakash Verma Published July 12, 2024
Share
'कॉफ़ी विथ कलेक्टर' कार्यक्रम का सफल आयोजन, युवोदय कार्यक्रम ने हमारे युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया है- कलेक्टर
'कॉफ़ी विथ कलेक्टर' कार्यक्रम का सफल आयोजन, युवोदय कार्यक्रम ने हमारे युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया है- कलेक्टर
SHARE

युवोदय कार्यक्रम के वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में यूनिसेफ (छ.ग.) एवं एग्रीकॉन फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से ‘कॉफ़ी विथ कलेक्टर’ कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। युवोदय स्वयं सेवा अभियान के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम फॉरेस्ट मिलेट कैफ़े में आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में युवोदय स्वयंसेवकों ने एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रेरित करना और उन्हें समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित करना था।

जिले के प्रशासनिक कार्यक्रमों में जन भागीदारी बढ़ाने तथा विभिन्न सामाजिक मुद्दों के प्रति युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने इस अभियान की शुरूआत की गई। जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त पहल से यह अभियान 7 जून 2023 को प्रारंभ हुआ। इस एक वर्ष के दौरान विभिन्न सामाजिक मुद्दे जैसे सामुदायिक-मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, पोषण, किशोर-किशोरी संपूर्ण स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, एएनसी चेकअप, आदि में स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका रही। साथ ही विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन के दौरान मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों तथा महतारी वंदन योजना के आवेदन प्रक्रिया में विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा की गई, जिन्होंने युवोदय स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की और समाज में उनके योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, युवोदय कार्यक्रम ने हमारे युवाओं को समाज सेवा के माध्यम से खुद को बेहतर बनाने का अवसर प्रदान किया है। इनके अनुभव और योगदान से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। युवोदय स्वयंसेवकों ने अपनी एक वर्ष की यात्रा के अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे इस कार्यक्रम ने उन्हें न केवल समाज की सेवा करने का मौका दिया, बल्कि व्यक्तिगत विकास के अवसर भी प्रदान किए। कुछ अनुभव साझा करते हुए स्वयंसेवकों ने कहा इस कार्यक्रम ने मुझे समाज की जरूरतों को समझने और उनके लिए काम करने का अवसर दिया है। मैंने इस दौरान कई नई कौशल सीखे और अपने आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस की। युवोदय ने मुझे सिखाया कि छोटे-छोटे कदम भी समाज में बड़े बदलाव ला सकते है।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं की भी चर्चा की गई, जिन पर युवोदय स्वयंसेवकों ने काम किया है। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य शामिल थे। कार्यक्रम का समापन कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा स्वयंसेवकों को प्रमाण पत्र प्रदान करके किया गया। उन्होंने कहा, मुझे गर्व है कि हमारे जिले में ऐसे समर्पित और उत्साही युवा हैं, जो समाज की भलाई के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने एक साथ चाय का आनंद लिया और अपने अनुभवों को साझा किया। कॉफ़ी विथ कलेक्टर कार्यक्रम ने सभी को एक मंच पर लाकर समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम भिलाई देवेश ध्रुव, आयुक्त नगर निगम भिलाई चरोदा एम भार्गव, डीएफओ दुर्ग चंद्रशेखर परदेशी, युनिसेफ से सामाजिक व्यवहार परिवर्तन विशेषज्ञ अभिषेक सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय शर्मा, युवोदय जिला समन्वयक शशांक शर्मा, एग्रिकॉन फाउंनडेशन से युवा कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती जागृति गर्ग, एकम फाउंडेशन से कार्यक्रम समन्वयक नेहा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You Might Also Like

यातायात विभाग की कार्रवाई : सड़क पर बिजनेस करने वाले वाहन डीलरों  व आटो चालकों को समझाइश

नवरात्रि पर्व पर पूजा व गरबा पंडालों पर सुरक्षा के लिए तैनात दुर्ग पुलिस, 361 पुलिस कर्मी मैदान में

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

Om Prakash Verma July 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सस्टेनेबिलिटी की कोशिशों को वेदांता एल्यूमिनियम ने किया और अधिक मजबूत, भारत में इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट की अपनी सबसे बड़ी फ्लीट में किया विस्तार सस्टेनेबिलिटी की कोशिशों को वेदांता एल्यूमिनियम ने किया और अधिक मजबूत, भारत में इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट की अपनी सबसे बड़ी फ्लीट में किया विस्तार
Next Article सीएम साय ने रिमोट का बटन दबाकर मितानिनों के खातों में भेजे रुपए, कहा- सांय-सांय जाएगी बैंक खाते में राशि

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?