ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘चीन के शुभचिंतकों’ को चुनाव में जवाब देगी जनता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- ‘चीन के शुभचिंतकों’ को चुनाव में जवाब देगी जनता

By @dmin
Published: May 5, 2022
Share
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'चीन के शुभचिंतकों' को चुनाव में जवाब देगी जनता
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 'चीन के शुभचिंतकों' को चुनाव में जवाब देगी जनता
SHARE

बीजापुर। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने नेपाल के कथित एक नाइट क्लब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वीडियो को लेकर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि देश की जनता ”चीन के शुभचिंतकों” को आगामी चुनावों में जवाब देगी।

राय ने बुधवार को नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले का दौरा किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में राहुल गांधी की नेपाल यात्रा के दौरान कथित रूप से चीनी राजदूत के साथ मुलाकात पर सवाल उठाया। राय ने कहा, ‘हम लोग (भाजपा) कह रहे हैं शिक्षा युक्त छत्तीसगढ़, विकासयुक्त छत्तीसगढ़, भय मुक्त छत्तीसगढ़ और जनता कह रही है कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़।

उन्होंने कहा, ”पूरे देश में देखिए कांग्रेस कहां चली गई है। और क्यों नहीं छत्तीसगढ़ और देश की जनता यह (कांग्रेस मुक्त) चाहेगी, जिसके नेता चीन के राजदूत के साथ बैठक कर रहे हो, क्या इस देश की जनता चाहेगी कि चीन के शुभचिंतक और उनके साथ बैठक करने वाले लोग किसी राज्य या देश में सत्ता में रहे।

कांग्रेस पर चीनियों के सुर में सुर मिलाकर बोलने का आरोप लगाया
केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान कांग्रेस पर चीनियों के सुर में सुर मिलाकर बोलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा, ”छत्तीसगढ़ की जनता समझ रही है कि कांग्रेस के नेता चीनियों के सुर में सुर मिलाकर बोलते हैं। एक बार नहीं कई बार ऐसा देखने को आया है कि वह चीन के राजदूतों से, तो कभी किसी से बैठक करते नजर आते हैं। यहां की जनता इसे समझती है और इसका जवाब चुनाव में देगी।ÓÓ

राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गौरतलब है कि मंगलवार को राहुल गांधी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। भाजपा ने तब आरोप लगाया था कि वह एक नाइट क्लब में थे। वहीं, कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी कि गांधी एक पत्रकार मित्र की शादी में शामिल होने के लिए नेपाल में थे और यह अपराध नहीं है। इस दौरान कुछ लोगों ने दावा किया था कि नेपाल में गांधी के बगल में बैठी महिला चीनी राजदूत होउ यांकी हैं।

केंद्र सरकार की नीति नक्सलवाद को समाप्त करने की है: राय
राय ने संवाददाता सम्मेलन में राज्य में नक्सलवाद के खतरे से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार की नीति नक्सलवाद को समाप्त करने की है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने कहा, ‘मोदी सरकार की नीति है कि हम नक्सलवाद को समाप्त करेंगे। इसके लिए ठोस नीति भी बनी है। जीवन के लिए जरूरी चीजों का अभाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहा है। प्रयास किया जा रहा है कि कैसे इस अभाव को दूर किया जाए।

उन्होंने अनुरोध किया कि नक्सली हिंसा छोड़ें और मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने कहा हम आह्वान करना चाहेंगे और अनुरोध करना चाहेंगे कि जो नक्सलवाद की नीति को अपनाएं हुए हैं वे हिंसा को छोड़कर मूलधारा में आएं।

राय ने कहा, ”जो नक्सलवाद को छोड़कर आना चाहते हैं उनके विकास के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के पास योजनाएं है।ÓÓ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासÓ की कल्पना के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 130 करोड़ भारतीयों के जीवन में खुशियां लाने और गरीबी को खत्म करने की दिशा में काम किया है। उन्होंने कहा, जिस प्रकार से धरती को तृप्त करने के लिए भगीरथ ने गंगा मैया को शंकर की जटा से धरती पर ले आया था।

‘गौठान योजना’ की तारीफ की
संवाददाता सम्मेलन में राय ने कहा कि पहले सरकार धन उपार्जन करने के लिए महंगाई लाती थी और भ्रष्टाचार के कारण महंगाई बढ़ जाती थी, लेकिन अब अंतरराष्ट्रीय कारणों से महंगाई बढ़ती है। केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की ‘गौठान योजनाÓ की तारीफ की लेकिन इसकी सफलता पर आशंका भी जताई। उन्होंने कहा गौठान देखकर आया हूं। यह अच्छी योजना है। लेकिन इसकी कामयाबी कितनी है, मैं कह नहीं सकता। राज्य सरकार की जो नीति है और मुख्यमंत्री जी का जो रवैया है उस पर मुझे शक हो रहा है कि कहीं यह दिखावे का उदाहरण न बन जाए और इसका लाभ जनता को न मिले।

पुरखों का देखा छत्तीसगढ़ के विकास का सपना पूरा हुआ: भूपेश बघेल
हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान, रनवे से फिसला, छह घायल
भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में मिले 15 लाख के राशि रत्न, जयपुर का शख्स छोड़ गया था बैग
बुधनी के सेंट्रल फार्म मशीनरी ट्रेनिंग एंड टेस्टिंग इंस्टीट्यूट ने पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का किया परीक्षण…. हासिल की सीएमवीआर जांच प्रयोगशाला के लिए एनएबीएल मान्यता
राज्य में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की 19 यूनिट शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ी भाषा और संस्कृति को आगे बढ़ाने में साहित्यकारों एवं भाषाविदों का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने-अपने काम में मुस्तैद रहें अधिकारी, एक लापरवाही गरीब परिवार के लिए भारी पड़ती है: भूपेश बघेल
Next Article संतों के सम्मान में मुख्यमंत्री मंच पर आसन में नहीं बैठे, संतों ने की विनम्रता की प्रशंसा मुख्यमंत्री बघेल ला आशीर्वाद देंत हों, बघेल बहुत बने हे,आज तुरन्त मोर काम हो गे हे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?