ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 24 घंटे में पांच दहशतगर्द ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 24 घंटे में पांच दहशतगर्द ढेर

By @dmin
Published: July 8, 2021
Share
बारामूला में आतंकी हमले में CRPF के 2 और पुलिस के एक जवान शहीद
बारामूला में आतंकी हमले में CRPF के 2 और पुलिस के एक जवान शहीद
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। कुलगाम में दो आतंकियों को ढेर करने के साथ ही पिछले 24 घंटे में कुल मिलाकर पांच दहशतगर्दों का खात्मा किया जा चुका है। समाचार एएनआई के अनुसार कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कश्मीर में 5 आतंकियों को मार गिराया गया है। इसके लिए उन्होने पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी है। 

जानकारी के अनुसार दक्षिणी कश्मीर में बुधवार की देर रात मुठभेड़ शुरू हुई। दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था। सूत्रों ने बताया कि पुलवामा में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया।

#UPDATE | One more unidentified terrorist killed (total=2). Search going on. Further details shall follow: Kashmir Zone Police

— ANI (@ANI) July 7, 2021

इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। एसओपी के अनुसार पहले उन्हें आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया। कई अवसर दिए गए। इसके बाद भी आतंकियों ने समर्पण करने के बजाय फायरिंग जारी रखी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से देर रात तक फायरिंग जारी रही। 

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता मिली। आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के टॉप कमांडर मेहराजुद्दीन उर्फ उबैद को मार गिराया था। उबैद कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था। 

मेहराजुद्दीन बेहद पुराना आतंकी था। वह आतंकवाद से जुड़े अनेक अपराधों में शामिल था। यह एक बड़ी सफलता है। इस ऑपरेशन को हंदवाड़ा पुलिस, 32 आरआर और 92 बीएन सीआरपीएफ ने मिलकर अंजाम दिया।

इस वर्ष की शुरुआत से अभी तक कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों को 71 आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है। पिछले महीने जून में 11 दहशतगर्द ढेर किए गए थे। सबसे ज्यादा 17 आतंकी अप्रैल के महीने में मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ में 60 लाख के पार हुई भजपा सदस्यता, सीएम साय ने कहा- ये उपलब्धि है बेमिसाल
नारियल के इस्तेमाल से सेहत को मिलते हैं ये पांच फायदे…
राम मंदिर के नाम पर सोशल मीडिया पर मांगा जा रहा चंदा, विहिप ने दर्ज कराई शिकायत
कोविड से रिकवरी के बाद टीबी की जांच अवश्य कराएं, वैक्सीनेशन भी जरूरी
केंद्रीय वित्त आयोग के दल ने देखा नवा रायपुर में रेल्वे स्टेशन, जंगल सफारी का भी किया भ्रमण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता के लिए छत्तीसगढ़ को एक्सीलेंस अवार्ड… कोरोना महामारी काल में भी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य का रखा गया बेहतर ध्यान… स्वास्थ्य विभाग के काम को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
Next Article 5 crore fighting Kovid, the highest emphasis on education and health कोविड से लडऩे 5 करोड़, शिक्षा और स्वास्थ्य पर सबसे ज्यादा जोर…. डीएमएफ की बैठक में 52 करोड़ रुपए के कार्य स्वीकृत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?