ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रीमियर में भाईजान के साथ होगा फुल-ऑन एक्शन और एंटरटेनमेंट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रीमियर में भाईजान के साथ होगा फुल-ऑन एक्शन और एंटरटेनमेंट

By Om Prakash Verma
Published: November 21, 2023
Share
‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रीमियर में भाईजान के साथ होगा फुल-ऑन एक्शन और एंटरटेनमेंट
SHARE

ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के शानदार मनोरंजन के साथ एक धमाकेदार रोमांच के लिए तैयार हो जाइए, जिसका प्रीमियर 25 नवंबर को रात 8 बजे एंड पिक्चर्स पर होने जा रहा है। एक्शन से भरे इस रोमांच में सलमान खान एक ऐसा जबर्दस्त अनुभव लेकर आएंगे, जो किसी भी आम पेशकश से बहुत आगे है। सलमान खान की शानदार मौजूदगी और जोरदार परफॉर्मेंस हमें एक ऐसे रोमांचक सफर पर ले जाती है, जहां चारों तरफ एक्शन का बोलबाला है। तो आप भी कमर कस लीजिए क्योंकि ‘ब्रिंग इट ऑन’ के अपने ऐलान के साथ रोमांच का तूफान लेकर आ रहे हैं भाईजान!

इस फिल्म में सलमान खान पर्दे पर अलग-अलग अंदाज़ में नजर आए, जहां उनके तीन अनोखे लुक्स उनके किरदार को और दिलचस्प बनाते हैं। एक सीधे-सादे नौजवान से लेकर उनके दबंग तेवर तक, उनका हर अंदाज़ आपको शुरू से अंत तक बांधे रखेगा। इसके अलावा टैलेंटेड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ सलमान की शानदार केमिस्ट्री पर्दे पर एक अलग एहसास जगा देगी। दोनों की दिलकश परफॉर्मेंस एक खास तरह का सिनेमाई एहसास कराती है, जो फैंस के लिए ‘किसी का भाई किसी की जान’ को देखने लायक बनाती है। यह कहानी भाईजान और उनके तीन भाइयों के बीच रिश्तों की गहराई भी दिखाती है, जो हमें परिवार और एक दूसरे के साथ के मायने बताती है।

किसी का भाई किसी की जान की जोशीली दुनिया में खो जाइए जहां सलमान खान की असरदार मौजूदगी के साथ-साथ ‘नइयो लगदा’ जैसे जबर्दस्त गाने हमें संगीत के सुरीले सफर पर ले जाते हैं। इस गाने ने लाखों दिलों को छू लिया और इसे 45 करोड़ से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं।

इस फिल्म में उत्तर और दक्षिण का अनोखा संगम है, जो दोनों तरफ मौजूद सलमान के फैंस और फिल्म प्रेमियों को आकर्षित करता है और दर्शकों को एक अद्भुत सिनेमाई अनुभव कराता है। मेगास्टार सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा इस फिल्म में दग्गुबाती वेंकटेश, जगपति बाबू, ओलंपिक मेडल विजेता बॉक्सर विजेंद्र सिंह, जस्सी गिल, स्वर्गीय एक्टर सतीश कौशिक समेत मनोरंजन जगत की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद हैं जिनमें शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल जैसे कई मशहूर चेहरे भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने खास टैलेंट के साथ फिल्म की कहानी में जान फूंक दी।

इस फिल्म में सलमान खान और भाग्यश्री ने एक बार फिर ‘मैंने प्यार किया’ का जादू जगा दिया जिन्हें दोबारा एक साथ देखकर दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गईं। उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी वाकई दर्शकों के लिए ट्रीट होगी, जहां वे 35 वर्ष बाद फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आए।

पलक तिवारी ने कहा, “किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा बनना वाकई शानदार अनुभव था। मैं चाहती थी कि मैं कुछ अलग दिखने के बजाय फिल्म की कहानी में अच्छी तरह घुल-मिल जाऊं। सलमान खान सर के साथ काम करना किसी सपने के सच होने जैसा था। मैं हमेशा उनसे प्रेरित रही हूं और अब किसी का भाई किसी की जान एक ऐसी फिल्म बन गई है जो मेरे दिल में एक खास जगह रखती है।”

सिद्धार्थ निगम ने कहा, “किसी का भाई किसी की जान में शानदार कलाकारों के साथ काम करके बहुत मजा आया। जहां दर्शक टीवी स्क्रीन्स के जरिए मुझे जानते है, वहीं इन दिग्गज सितारों के साथ बड़े पर्दे पर आना एक नया और रोमांचक एहसास था। एक ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना बेहद खुशनुमा अनुभव था, जिसमें मुझे सबसे एक करीबी रिश्ता बनाने और आगे बढ़ने का मौका मिला।”

जस्सी गिल ने कहा, “एक सिंगर से एक एक्टर बनने का सफर शानदार रहा। किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा बनना सचमुच शानदार अनुभव था। सलमान सर के साथ काम करना एक बेमिसाल मौका था और मैंने सेट के हर पल का खुलकर मजा लिया।”

तो आप भी ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रीमियर के साथ एक्शन के जबर्दस्त रोमांच और एक दिलचस्प पारिवारिक कहानी के लिए तैयार हो जाइए, 25 नवंबर को रात 8 बजे एंड पिक्चर्स पर।

सरकार की बड़ी कार्रवाई : शिक्षा सचिव ने दो शिक्षकों को थमाया नोटिस, गुणवत्ताहीन शिक्षा का है मामला
आधी रात प्लांट में लगी आग, घंटों धधकता रहा एसएमएस 2, कड़ी मशक्कत से बुझी आग
Loksabha News Update: पूरे शीतकालीन सत्र के लिए विपक्ष के 14 सांसद लोकसभा से निलंबित, गलत बर्ताव के चलते हुई कार्रवाई
दिव्यांगजन स्वावलंबन को नई दिशा : शासन की संवेदनशील पहल से चंदन निलहर बने आत्मनिर्भर
Birthday Special: भूमि पेडनेकर फिल्मों में आने से पहले असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर का किया था काम , जानें खास बातें…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्योर ईवी ने इकोड्रिफ्ट 350 लॉन्च किया: 171 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्योर ईवी ने इकोड्रिफ्ट 350 लॉन्च किया: 171 किलोमीटर की रेंज और बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
Next Article छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: यह 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15' पर 'किड्स जूनियर्स विशेष एपिसोड वीक' छोटा पैकेट, बड़ा धमाका: यह ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15’ पर ‘किड्स जूनियर्स विशेष एपिसोड वीक’

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?