ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कामयाबी: 14 की उम्र में एस्ट्रो फिजिक्स में पीएचडी, पीयूष बनाना चाहता है स्पेस कंपनी, सीएम ने कहा करेंगे हर संभव मदद
Share
Notification Show More
Latest News
पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन
October 1, 2026
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित
October 1, 2026
संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कामयाबी: 14 की उम्र में एस्ट्रो फिजिक्स में पीएचडी, पीयूष बनाना चाहता है स्पेस कंपनी, सीएम ने कहा करेंगे हर संभव मदद

By Om Prakash Verma Published December 29, 2022
Share
Success: PhD in Astro Physics at the age of 14, Piyush wants to make a space company, CM said will do all possible help
Success: PhD in Astro Physics at the age of 14, Piyush wants to make a space company, CM said will do all possible help
SHARE

एलन मस्क को फॉलो करने वाले किशोर पीएचडीधारी पीयूष जायसवाल से भेंट-मुलाकात में मिले मुख्यमंत्री, किया सम्मान
एस्ट्रो फिजिक्स में अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले 14 साल के पीयूष जायसवाल से मिले
रायपुर। 14 साल की उम्र में अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले जाता, बेमेतरा के छात्र जायसवाल से मुख्यमंत्री ने आज भेंट मुलाकात में ग्राम दाढ़ी में विशेष रूप से बात की और सम्मान किया। मुख्यमंत्री को उसने बताया कि उसकी रूचि एस्ट्रोफिजिक्स में है वह एलोन मस्क को फॉलो करता है और उन्हीं की तरह स्पेस कंपनी बनाना चाहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के बच्चों से मिलकर बहुत अच्छा लगता है हम आपको हर संभव सहायता प्रदान करेंगे ताकि आप अपने सपनों को पूरा कर सकें।

उसने बताया कि उसने अमेरिकन यूनिवर्सिटी आईजेएसईआर से पीएचडी की है उसे एस्ट्रोफिजिक्स में रुचि है और वह ग्रेविटी इन्फ्लेशन और टाइम डाइलेशन पर काम कर रहा है उसने दो पुस्तकें भी लिखी हैं जिनके नाम फुलफिल आफ कॉसमॉस और वेलोसिटी मिस्ट्री है। उसके पिता पीएल जायसवाल डीएवी स्कूल जाता में प्रिंसिपल हैं।

पीयूष ने बताया कि वह एस्ट्रोफिजिक्स में एलोन मस्क की तरह ही काम करना चाहता है। इस क्षेत्र में वह कंपनी बनाना चाहता है साथ ही रिसर्च वर्क भी करना चाहता है। मुख्यमंत्री ने खुशी जताई और कहा कि आपके सपने बहुत बड़े हैं हम आपको अपने सपनों को पूरा करने में बहुत मदद करेंगे। पीयूष ने बताया कि अल्बर्ट आइंस्टीन उसके प्रिय वैज्ञानिक है।

थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी जैसे कठिन चीज आपको कैसे समझ आती है इसे आसान शब्दों में कैसे बता सकते हैं। इस पर पीयूष ने बताया कि अल्बर्ट आइंस्टीन से एक बार किसी ने पूछा था कि थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी बहुत कठिन है उसे सरल शब्दों में कैसे व्यक्त करें। उन्होंने बताया कि यदि आपको जल्दी अंगार में बिठा दिया जाए तो आपको लगेगा थोड़ा समय भी बहुत अधिक है लेकिन यदि आप अच्छा संगीत सुन रहे हैं या किसी अच्छी संगति में है तो वह लंबा समय भी बहुत जल्दी बीत जाएगा यही आसान भाषा में थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी है। पीयूष अभी शकुंतला विद्यालय में है। उसका नासा की ओर से सिंगापुर टूर हुआ लेकिन कोविड की वजह से नहीं जा पाए।

You Might Also Like

पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

संबलपुर की चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’, रायपुर में लहराया परचम

गैर-आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल… 144 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

Om Prakash Verma December 29, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लिप ग्लॉस का इन 5 कामों के लिए भी हो सकता है इस्तेमाल…
Next Article आपके मोटापे का कारण बन रही सुबह की ये आदतें, इनमें है बदलाव की जरूरत…

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?