रायपुर (एजेंसी)। सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। सुरक्षाबलों ने पांच किलो विस्फोटक सामग्री जब्त कर इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

In a joint operation, CRPF and Chhattisgarh Police today recovered 5 kg IED from Jagargunda area in the Sukma district. The IED was later destroyed by the Force: CRPF pic.twitter.com/UAGjrV5ydr
— ANI (@ANI) December 30, 2021
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले सुकमा के जगरगुंडा इलाके में गुरुवार को सीआरपीएफ और राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच किलो विस्फोटक सामग्री (आइईडी) जब्त की गई है। सीआरपीएफ के जवानों ने आइइडी को निष्क्रिय कर दिया है। नक्सली की मंशा सुरक्षाबलों को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाने की थी। इसी नीयत से नक्सलियों ने बड़ी मात्रा में आइईडी लगाया था। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिया गया है। सूचना के आधार सीआरपीएफ और राज्य पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।




