ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांकेर से मानपुर तक था शंकर राव का खौफ, 25 लाख के ईनामी नक्सली को जवानों ने कर दिया ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

कांकेर से मानपुर तक था शंकर राव का खौफ, 25 लाख के ईनामी नक्सली को जवानों ने कर दिया ढेर

By Om Prakash Verma
Published: April 17, 2024
Share
कांकेर से मानपुर तक था शंकर राव का खौफ, 25 लाख के ईनामी नक्सली को जवानों ने कर दिया ढेर
कांकेर से मानपुर तक था शंकर राव का खौफ, 25 लाख के ईनामी नक्सली को जवानों ने कर दिया ढेर
SHARE

कांकेर। छोटा बेठिया जंगल के माड़ इलाके में हुई मुठभेड़ में इलाके के टॉप नक्सल लीडर शंकर राव के मारे जाने का दावा किया जा रहा हैं। शंकर राव पर पुलिस की तरफ से 25 लाख रुपए का इनाम घोषित था। शंकर राव माओवादियों के कांकेर ग्रुप को लीड कर रहा था। वह नक्सलियों के बेहद शातिर नेताओं में शुमार था जिसका खौफ कांकेर से लेकर मानपुर-मोहला के जंगलों में था। वह कई वारदातों में सीधे तौर पर शामिल था। पुलिस को शंकर राव की लम्बे वक्त से तलाश थी। मूलत: तेलंगाना का रहने वाला शंकर राव कांकेर में बड़ी सभा का नेतृत्व कर रहा था। इसके लिए छोटे बेठिया के जंगल में नक्सलियों ने कैम्प किया था। लेकिन दूसरी तरफ उन्हें तैयार बैठी पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उनके कैम्प तक घुसपैठ कर ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में 29 माओवादी मारे गए।

कांकेर के जंगल में हुए भीषण पुलिस-नक्सली मुठभेड़ का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि यह वीडियों ताजा हैं और सुरक्षाबलों ने इसे तैयार किया हैं। करीब 1 मिनट 4 सेकेण्ड के वीडियों में देखा जा सकता हैं कि जवाबी फायरिंग के बाद डीआरजी और बीएएसएफ की टीम कितनी सतर्कता से पहाड़ पर चढ़ रही हैं। इस दौरान वे एक-दूसरे को निर्देश देते भी नजर आ रहे हैं। इधर, कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद मारे गए नक्सलियों का शवों को आज कांकेर लाया गया। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया था। इसके लिए चॉपर और एम्बुलेशन की मदद ले गई।

बताते हैं कि एंटी नक्सल आपरेशन में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई थी। मुठभेड़ में बीएसएफ इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें दो डीआरजी के जवान बताए जा रहे हैं। उनका उपचार रायपुर में जारी हैं जिनसे खुद गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। गृहमंत्री ने जवानों की जाँबाजी की जमकर तारीफ की और एंटी नक्सल आपरेशन के दौरान सावधानी बरतने की सलाह भी की। बस्तर में चुनाव से पहले नक्सलियों के खिलाफ इतने बड़े आपरेशन की प्रदेश से लेकर दिल्ली तक सराहना की जा रही है। माना जा रहा था कि नक्सली चुनाव से पहले बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जो खबरें अब तक सामने आई है, उसके मुताबिक टॉप नक्सल लीडर शंकर राव चुनाव के दौरान हिंसा फैलाने के लिए ही नक्सलियों की बैठक ले रहा था। इसकी भनक फोर्स को लगी और फोर्स ने सीधे उसी जगह पर धावा बोला, जहां नक्सलियों की बैठक चल रही थी। मौके पर बड़ी संख्या में माओवादी एकत्रित थे, इसलिए भी फोर्स को बड़ी कामयाबी मिली और एक साथ 29 माओवादियों को मार गिराया गया।

खुड़मुड़ा हत्याकांड…. एक लौते गवाह ने बताया हुलिया…. पुलिस ने जारी किया स्केच
मतदाता नामावली तैयारी प्रक्रिया: 40 वार्ड का बनाया जा रहा मतदाता नामावली…. सहायक रजीस्ट्रीकरण अधिकारी ने की समीक्षा
मिट्टी, मुरूम व रेत के अवैध परिवहन पर कड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने जब्त किए पांच वाहन
पत्ता गोभी दिलाएगी ब्रैस्ट फीडिंग के दर्द से छुटकारा
ऐतिहासिक कदम: प्रधानमंत्री मोदी ने की ‘भारतीय अंतरिक्ष संघ’ की शुरुआत, बोले- भारत का सामथ्र्य दुनिया से जरा भी कम नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Politics: 11 सीटों पर पड़ेगी बस्तर की छाप! आज थमेगा चुनावी शोर, भाजपा व कांग्रेस समेत कुल 11 प्रत्याशी है मैदान में, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां CG Politics: 11 सीटों पर पड़ेगी बस्तर की छाप! आज थमेगा चुनावी शोर, भाजपा व कांग्रेस समेत कुल 11 प्रत्याशी है मैदान में, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
Next Article श्रीरामनवमी भगवामयी हुई इस्पातनगरी, रामलीला मैदान में जुटे हजारों भक्त… जय श्रीराम के लगा जयघोष  

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?