ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वनमण्डलाधिकारी ने ग्राम बरही में जनचौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएँ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वनमण्डलाधिकारी ने ग्राम बरही में जनचौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएँ

By @dmin
Published: July 19, 2022
Share
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वनमण्डलाधिकारी ने ग्राम बरही में जनचौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएँ
कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और वनमण्डलाधिकारी ने ग्राम बरही में जनचौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्याएँ
SHARE

प्राथमिक शाला बरही में शीघ्र होगी शिक्षक की पदस्थापना, 72 घण्टे के भीतर स्कूली बच्चों को प्रदान किया जाएगा जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र
बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार आम लोगों की वास्तविक जरूरतों एवं समस्याओं से रूबरू होने के लिए उनके बीच पहुॅचकर जमीनी हकीकत की पड़ताल करने हेतु बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर जनचैपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह द्वारा आज जिला प्रशासन के आला अधिकारियो के साथ बालोद विकासखण्ड के ग्राम बरही में जनचैपाल लगाकर आम लोगों की मॉगों एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। जनचैपालन के दौरान जिला प्रशासन के मुखिया द्वारा जिला प्रशासन के आला अधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ जमीन में बैठकर गॉव की समस्याओं की जानकारी ली और उनका कुशलक्षेम पूछा। कलेक्टर एवं अधिकारियों के सहज एवं आत्मीय व्यवहार से ग्रामीण काफी अभिभूत नजर आ रहे थे और उन्हेें अपनत्व का अहसास हो रहा था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव, वनमण्डलाधिकारी आयुष जैन, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ.रेणुका श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ग्राम पंचायत भवन बरही में जनचैपाल लगाकर ग्रामीणों से समुचित मात्रा में राशन की उपलब्धता, विद्युत आपुर्ति, पेयजल की उपलब्धता, स्कूल एवं आंगनबाडिय़ों के संचालन तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, अस्पताल में दवाईयों की उपलब्धता आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। ग्रामीणों ने खेल मैदान का समुचित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने, स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति आदि की मॉग की। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक के लम्बे समय से अवकाश पर होने से स्कूल में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डॉ.सिंह ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को पास के गॉव कन्या प्राथमिक शाला कन्नेवाड़ा में पदस्थ अतिरिक्त शिक्षक को प्राथमिक शाला बरही में पदस्थ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों से स्कूली बच्चों के आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी स्कूली बच्चों का जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र 72 घण्टे के भीतर बनाकर बच्चों को उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित 14 वर्षीय दिव्यांग विद्यार्थी आशुतोष को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाकर प्रदान करने तथा स्कूल में प्रवेश दिलाने एवं नि:शुल्क राशन उपलब्ध कराने हेतु उनका राशन कार्ड बनाने के निर्देश एस.डी.एम. गंगाधर वाहिले को दिए।

जनचैपाल के दौरान ग्राम के कृषक लोमश नेताम के द्वारा बकरी शेड निर्माण की मांग की। कलेक्टर ने 02 माह के भीतर उसके लिए बकरी शेड का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार ग्रामीणों ने बंदरों के द्वारा लगातार उनकी सम्पत्तियों को क्षति पहुॅचाने की जानकारी कलेक्टर को दी। कलेक्टर ने ग्रामीणों को इसके लिए समुचित मुआवजा राशि स्वीकृत करने हेतु पटवारी के माध्यम से प्रकरण बनाकर वनमण्डलाअधिकरी को प्रस्तुत करने को कहा। इसी प्रकार ग्रामीणों ने गॉव में सी.सी.सड़क निर्माण कराने, वनभूमि पट्टा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, गली में कीचड़ आदि की समस्या के संबंध में अवगत कराया। कलेक्टर ने समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए।

पहली बार 16800 के पार खुला निफ्टी, सेंसेक्स में 321 अंकों की उछाल
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ’राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
पर्यावरण मित्र मंडल ने चलाया स्वच्छता अभियान, कचरा साफ कर दिया स्वच्छता का संदेश
कांकेर में शव दफनाने का विरोध, मृतक के ईसाई धर्म अपनाने से ग्रामीण थे नाराज… विवाद के बाद दूसरी जगह हुआ अंतिम संस्कार
यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पैंगबर मोहम्मद पर टिप्पणी: नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, पूछताछ के लिए अब समन जारी करेगी मुंबई पुलिस नुपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, अदालत ने 10 अगस्त तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक
Next Article दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने देखा 'हमर लैब' बेहतर सुविधा के लिए दी बधाइयां दिल्ली से आई विशेषज्ञों की टीम ने देखा ‘हमर लैब’ बेहतर सुविधा के लिए दी बधाइयां

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?