ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कमल हासन की इंडियन 2 की शूटिंग शुरू, अगले साल दिवाली पर हो सकती है रिलीज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

कमल हासन की इंडियन 2 की शूटिंग शुरू, अगले साल दिवाली पर हो सकती है रिलीज

By Sonu Sahu
Published: October 12, 2022
Share
SHARE

कमल हासन स्टारर निर्देशक शंकर की फिल्म इंडियन 2 की लंबे समय से चर्चा हो रही है। 2017 में इस फिल्म की घोषणा हुई थी। 1996 की लोकप्रिय फिल्म के सीच्ल की घोषणा ने सभी को हैरान कर दिया था। 2019 में फिल्म की शूटिंग भी शुरू हुई थी। हालांकि, 2020 में कोरोना महामारी ने इस फिल्म पर ब्रेक लगा दिया था। अब विक्रम की अपार सफलता के बाद इस फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू हो रही है।

सितंबर में कमल हासन, काजल अग्रवाल और फिल्म की पूरी टीम ने दोबारा शूटिंग शुरू की। रिपोर्ट के अनुसार निर्माताओं ने अगले साल मार्च तक फिल्म की शूटिंग खत्म करने का लक्ष्य रखा है। कोरोना से ब्रेक लगने से पहले करीब 85 दिन की शूटिंग बाकी थी। शूटिंग खत्म होने के बाद फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन का काम शुरू होगा। खबर के अनुसार अगले साल दशहरा या दिवाली के मौके पर फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

शंकर की अधिकतर फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी तगड़ा वीएफएक्स इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, इसमें रोबोट या 2.0 जितना भारी वीएफएक्स नहीं होगा क्योंकि इस फिल्म में ड्रामा ज्यादा है। हालांकि, कई ऐक्शन दृश्य और गाने हैं जहां वीएफएक्स इस्तेमाल किए जाएंगे। यह पैन इंडिया फिल्म होगी जिसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड में रिलीज किया जाएगा। निर्माता इंडियन की सफलता को फिर से दोहराने की उम्मीद कर रहे हैं।

इंडियन 2 को एस शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 1996 में आई कमल हासन की इंडियन का सीच्ल है। फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें कमल एक बुजुर्ग के किरदार में नजर आ रहे हैं। भ्रष्टाचार पर आधारित इस फिल्म में कमल के अलावा काजल, रकुल प्रीत सिंह, विद्युत जामवाल और प्रिया भवानी शंकर भी मुख्य किरदार में हैं।

2020 में फिल्म के सेट पर क्रेन टूटने से 3 लोगों की जान चली गई थी और दस लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद कमल हासन ने ट्विटर पर लिखा था, मैंने बहुत सारे हादसे देखे हैं लेकिन आज जो हादसा हुआ वह सबसे खतरनाक था। मैंने अपने तीन सहयोगियों को खो दिया। उनके परिवार के सदस्यों का संकट मेरे अपने दर्द से कई गुना ज्यादा है। इस हादसे से लिए मैंने दुख और संवेदना जाहिर करता हूं।

मुख्यमंत्री साय ने अबूझमाड़ पीस हॉफ मैराथन को दिखाई हरी झंडी, 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों ने लगाई दौड़
बोर्ड परीक्षा से पहले होंगे नगरीय निकाय चुनाव, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, सरकार की तैयारियां पूरी
एनएसयुआई की मांग: रेगुलर के साथ प्राइवेट छात्र-छात्राओं को भी मिले जनरल प्रमोशन
मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों के अधिकारियों-कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम के लिए दिशा-निर्देश जारी
नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ के लिए एक और पदक पक्का, एमपी को हराकर महिला सॉफ्ट टेनिस की टीम पहुंची सेफा में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सफाई की शिकायत पर भड़के विधायक ने सुपरवाइजर, ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार, बच्चों संग स्कूल में बैठकर किया भोजन सफाई की शिकायत पर भड़के विधायक ने सुपरवाइजर, ठेकेदार को लगाई जमकर फटकार, बच्चों संग स्कूल में बैठकर किया भोजन
Next Article CG Big Breaking : सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा… सरकार के इस आदेश से खिले चेहरे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?