ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ओबीसी सर्वेक्षण में पार्षदों का सहयोग आवश्यक – सी.एस. पटेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ओबीसी सर्वेक्षण में पार्षदों का सहयोग आवश्यक – सी.एस. पटेल

By @dmin
Published: February 25, 2022
Share
ओबीसी सर्वेक्षण में पार्षदों का सहयोग आवश्यक - सी.एस. पटेल
ओबीसी सर्वेक्षण में पार्षदों का सहयोग आवश्यक - सी.एस. पटेल
SHARE

सर्वेक्षण की तिथि, बढ़ी 30 मार्च तक नाम जुड़वाने का मिल रहा है मौका
पार्षदों ने सर्वेक्षण के दौरान फील्ड में आई व्यवहारिक दिक्कतो से आयोग को कराया अवगत, आयोग ने समस्यायों का बताया समाधान

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के सभागार में आज अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के सर्वे में इसके क्राइटेरिया में आने वाले सभी लोगों को जोडऩे के लिए और इससे कोई भी परिवार एवं सदस्य न छूटे इसके लिए क्वांटीफिएबल डाटा आयोग के अध्यक्ष सी. एस. पटेल एवं सचिव बी.सी. साहू ने पार्षदों के साथ बैठक की।

इस दौरान महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे विशेष रुप से बैठक में मौजूद रहे। सर्वेक्षण के दौरान सर्वे दल द्वारा फील्ड में आई हुई परेशानियों को कैसे दूर किया जा सकता है इस पर आयोग ने सभी पार्षदों से सुझाव मांगे। पार्षदों में भोजराज सिन्हा, पियूष मिश्रा, महेश वर्मा, वशिष्ठ नारायण मिश्रा, रिकेश सेन, जोन अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, पार्षद राजेंद्र प्रसाद, योगेश साहू, स्मिता दोडके, हरिओम तिवारी ने आयोग को सर्वेक्षण के दौरान व्यवहारिक रूप से होने वाली परेशानियां एवं इसे किस प्रकार से दूर किया जा सकता है इसके सुझाव दिए।

पार्षदों द्वारा दिए गए सुझाव एवं चाही गई जानकारी से आयोग ने सभी को अवगत कराया और बताया कि ओबीसी सर्वेक्षण के लिए यदि डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं होते हैं तो केवल मोबाइल नंबर के आधार पर इनकी एंट्री की प्रक्रिया की जा सकती है, साक्ष्य के रूप में दस्तावेज देना आवश्यक नहीं है, वहीं उन्होंने कहा कि 30 मार्च तक सर्वेक्षण की तिथि बढ़ाई गई है इसके पीछे शासन की मंशा यह है कि इसके दायरे में आने वाले प्रत्येक परिवार एवं उनके सदस्य का सर्वेक्षण सूची में नाम शामिल करना है, ताकि शासकीय योजनाओं को तैयार करने में लाभ मिले और सही डाटा प्राप्त हो सके। आयोग ने पार्षदों को बताया कि पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित जाति के संबंध में 10 अगस्त 2020 को जारी निर्देश में स्पष्ट उल्लेख है का अवलोकन कर सकते है। सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग आय के लिए आवश्यक निर्देशों को भी आयोग ने अवगत कराया। आयोग ने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण कार्य में पार्षदों का सहयोग आवश्यक और अपेक्षित है ताकि हर किसी को सर्वेक्षण से जोड़ा जा सके। निर्वाचित पार्षदों के माध्यम से एवं सर्वेक्षण टीम के समन्वय से अब इस पर काम किया जाएगा।

बैठक में महापौर परिषद के सदस्य एकांश बंछोर, आदित्य सिंह, संदीप निरंकारी, नेहा साहू, चंद्रशेखर गवई, लालचंद वर्मा, मीरा बंजारे, जोन अध्यक्ष रामानंद मौर्या, संतोष नाथ सिंह उर्फ जालंधर, भूपेंद्र यादव, पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल, नोहर वर्मा, संजय सिंह, सविता देवी, लक्ष्मी साहू, शकुंतला देवी, लक्ष्मी दिवाकर, सत्यादेवी, प्रियंका साहू, गिरिजा बंछोर, ईश्वरी नेताम, रानू साहू, अंजु सिंहा, चंदेश्वरी बांधे, डी सुजाता, उषा शर्मा, राजेंद्र कुमार, के. जगदीश कुमार, नीतीश यादव, सुरेश कुमार कोमल दास टंडन, रविशंकर कुर्रे, सेवन कुमार, उमेश कुमार साहू, नवीन साहू निगम के अधिकारियों में से अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, समस्त जोन आयुक्त, नोडल अधिकारी एन.आर. रत्नेश, सहायक नोडल अधिकारी रीता चतुर्वेदी, जयकुमार जैन एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सिंगर-कंपोजर बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
नारायणपुर में नक्सलियों की धमकी… पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित 6 लोगों को मौत की सजा देने का ऐलान
सौ करोड़ में बनेगा भगवान आदिनाथ का मंदिर, पांच एकड़ जमीन देगी सरकार
32 राज्यों व क्रेंद्र शासित प्रदेशों ने लागू की वन नेशन वन कार्ड योजना…. प्रवासी मजदूर कहीं से भी ले सकेंगे राशन
‘महतारी गौरव वर्ष’ में मातृशक्ति को समर्पित ऐतिहासिक बजट : लक्ष्मी राजवाड़े
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राशन कार्ड बनवाने के लिए अब तक आए 1092 आवेदन, कार्ड बनवाने 2 दिन का समय शेष राशन कार्ड बनवाने के लिए अब तक आए 1092 आवेदन, कार्ड बनवाने 2 दिन का समय शेष
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत अब तक बरामद हुई 98,000 करोड़ की संपत्ति, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में बताया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?