ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमजे स्कूल के मॉम एंड किड्स शो में शामिल हुई मिस छत्तीसगढ़ यशस्विनी, फॉल विंटर की धुन पर किया रैम्प वॉक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एमजे स्कूल के मॉम एंड किड्स शो में शामिल हुई मिस छत्तीसगढ़ यशस्विनी, फॉल विंटर की धुन पर किया रैम्प वॉक

By Om Prakash Verma
Published: December 11, 2022
Share
एमजे स्कूल के मॉम एंड किड्स शो में शामिल हुई मिस छत्तीसगढ़ यशस्विनी, फॉट विंटर की धुन पर किया रैम्प वॉक
एमजे स्कूल के मॉम एंड किड्स शो में शामिल हुई मिस छत्तीसगढ़ यशस्विनी, फॉट विंटर की धुन पर किया रैम्प वॉक
SHARE

भिलाई। एमजे स्कूल, न्यू आर्य नगर कोहका में शनिवार की शाम ‘मॉम एंड किड्स’ को समर्पित रहा। हाल ही में मिस छत्तीसगढ़ चुनी गई भिलाई की बेटी यशस्विनी रेड्डी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि के रूप में रूंगटा कालेज रायपुर की एचओडी बायोटेक डॉ सजल देव, श्रीमती नीलिमा नंदनवार एवं एमजे समूह की निदेशक डॉ श्रीलेखा विरुलकर उपस्थित थीं। इस धमाकेदार शो में 75 से अधिक माताओं ने अपने बच्चों के साथ फॉल विंटर की धुन पर रैम्प वॉक किया।

भारतीय परिधानों के थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकांश महिलाओं ने साड़ी और लहंगे को ही चुना। शेरवानी, कुर्ता पायजामा पहने बालक और मां के साथ मैच करते परिधान में बालिकाओं ने समा बांध दिया। पहली बार रैम्प पर आई इन जोडिय़ों ने एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव प्रस्तुत कर अतिथियों और निर्णायकों को भावुक कर दिया। वे एक दूसरे का पूरक बने रहे। एक बच्चे ने जहां मंच पर ही कलाबाजियां लगाकर रैम्प वॉक को तड़का लगाया वहीं एक बच्ची ने अपनी अस्पष्ट बोली में माइक संभाला। निर्णायकों के सवालों का जवाब देते हुए माताओं ने परिवार का साथ और बच्चों को जीवन की सबसे बड़ी खुशी बताया।

इस शो का आयोजन तीन चरणों में किया गया था। पहले चरण में जहां रैम्प वॉक का आयोजन किया गया वहीं दूसरे राउंड में माता एवं संतान के लिए रोचक खेलों का आयोजन किया गया। इसमें आंखों पर पट्टी बांधकर बच्चों ने अपनी मां को पहचानने की कोशिश की। तीसरा एवं अंतिम चक्र प्रश्नोत्तरी का था जिसमें भावुक कर देने वाले जवाब भी सामने आए।

प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार डॉ विभा को प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार श्रीमती मिथिलेश्वरी एवं उनकी बेटी तथा तृतीय पुरस्कार श्रीमती रश्मि मोहता एवं उनकी बेटी को दिया गया। इसमें क्राउन, मोमेन्टो एवं नगद पुरस्कार शामिल था। इस बीच आयोजित गेम्स के पुरस्कार अलग से प्रदान किये गये। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये गये। चार सदस्यीय निर्णायक मंडल में आईएनआईएफडी की संचालक श्रीमती टीना खण्डेलवाल, डायरेक्टर मोनिका पारख, फैशन डिजाइनर एवं एमजे कालेज की प्राध्यापक डॉ अमिता बिसारे तथा मिस छत्तीसगढ़ यशस्विनी रेड्डी शामिल थीं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका पामेला बोस एवं एमजे कालेज के सहा. प्राध्यापक दीपक रंजन दास ने किया।

जम्मू-कश्मीर के लिए आर्थिक पैकेज का एलान, एक साल तक बिजली पानी के बिल में 50 प्रतिशत की छूट
MEA: तनाव भारत ने नहीं बढ़ाया जबकि जवाब दिया है, पाकिस्तान हर समझौते की राह में रोड़ा बना-मिसरी
इस्पात नगरी में बिखरे राजस्थान के रंग, “पधारो सा म्हारे देश” कार्यक्रम में नृत्य संगीत के साथ मिला राजस्थानी स्वाद
अनोखा मामला: पटना की सड़कों पर हाथ में पोस्टर लेकर किडनी बेचने निकला युवक… जाने क्या है पूरा मामला
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जितेन्द्र साहू ने निकाली साइकिल रैली: बैलगाड़ी पर भी हुए सवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article UNSC: भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, आतंकियों को अच्छा और बुरा में बांटने का युग समाप्त होना चाहिए UNSC: भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला, आतंकियों को अच्छा और बुरा में बांटने का युग समाप्त होना चाहिए
Next Article CG Breaking : नारायणपुर में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, IED ब्लास्ट के बाद जवानों से संभाला मोर्चा.. भागे नक्सली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?