ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एमजंक्‍शन ने 17वीं इंडियन कोल मार्केट्स कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

एमजंक्‍शन ने 17वीं इंडियन कोल मार्केट्स कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया

By Om Prakash Verma Published March 22, 2024
Share
एमजंक्‍शन ने 17वीं इंडियन कोल मार्केट्स कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया
एमजंक्‍शन ने 17वीं इंडियन कोल मार्केट्स कॉन्‍फ्रेंस का आयोजन किया
SHARE

भारत की सबसे बड़ी बी2बी ई-कॉमर्स कंपनी एमजंक्‍शन सर्विसेस लिमिटेड ने आज से कोलकाता के ताज बंगाल में अपनी दो-दिवसीय 17वीं इंडियन कोल मार्केट्स कॉन्‍फ्रेंस शुरू कर दी है। इस कॉन्‍फ्रेंस का थीम है ‘‘ब्‍लैक टू ग्रीन: बिल्डिंग ए सस्‍टेनेबल फ्यूचर फॉर कोल’’। यह उद्योग प्रमुखों को एक मंच देता है, जहाँ वे कोल सेक्‍टर में हो रहे बदलावों को समझ सकते हैं।

कॉन्‍फ्रेंस में उन महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जो वैश्विक भू-राजनैतिक संकट के समय एनर्जी सेक्‍टर और कोल सेक्‍टर के सामने खड़े हैं। इस वक्‍त उत्‍सर्जनों पर नियंत्रण और डीकार्बनाइजेशन का अभियान भी चल रहा है। ऊर्जा के मामले में भारत की ट्रांजिशन यात्रा का विकास और जीवाष्‍म ईंधन तथा नवीकरण योग्‍य ऊर्जा का बेहतरीन मिश्रण उन महत्‍वपूर्ण मुद्दों में शामिल हैं, जिन पर कॉन्‍फ्रेंस के पहले दिन चर्चा हुई। वाणिज्यिक कोयला खनन और ऊर्जा के वैश्विक व्‍यापार की गतिकी को समर्पित सत्र भी हुए।

स्‍वागत सम्‍बोधन करते हुए, एमजंक्‍शन सर्विसेस लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ श्री विनय वर्मा ने कहा, ‘‘आज कोयले की मांग सिर्फ बिजली बनाने के लिये नहीं, बल्कि दूसरे उपयोगों के लिये भी है, जैसे कि कोल-गैसिफिकेशन, स्‍टील बनाना और अन्‍य उद्देश्‍य। लेकिन जब हम पीछे मुड़कर थर्मल एनर्जी के लिये कोयले की मांग में बढ़ोतरी देखते हैं, तब कार्बन के उत्‍सर्जन को लेकर चिंताएं होती हैं। इस साल की कॉन्‍फ्रेंस का थीम इसी संदर्भ में चुना गया है।’’

अपने मुख्‍य सम्‍बोधन में भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने कहा, ‘‘भारत में कोयले की खपत कई सालों तक बढ़ती रहेगी, लेकिन 2040 में यह अपने चरम पर होगी। अब हम निजी क्षेत्र की कई कंपनियों को कोयले की खदानों की वाणिज्यिक नीलामी में अंडरग्राउंड (यूजी) खदानें लेते देख रहे हैं। महज ट्रांजिशन के लिए कोयले की खदान को बंद करने का काम वैज्ञानिक तरीके से होना चाहिये। इसमें वनीकरण, सोलर पार्क्‍स और पम्‍प स्‍टोरेज प्रोजेक्‍ट्स द्वारा आजीविका की सुरक्षा होनी चाहिये। कोयले का पूरा ट्रांजिशन एक जटिल प्रक्रिया है, जिसके लिये वैश्विक सर्वश्रेष्‍ठ पद्धतियों को अपनाने की जरूरत होगी।’’

कोल इंडिया लि. के निदेशक (तकनीकी) डॉ. बी. वीरा रेड्डी ने नई परियोजनाओं की वृद्धि और उत्‍पादन के रोडमैप पर अपनी बात रखते हुए कहा, ‘‘हम 2025-26 तक 1 बिलियन टन कोयले का उत्‍पादन करने की योजना बना रहे हैं। 2030 तक हमारी कोल लोडिंग पूरी तरह से मेकैनाइज्‍़ड होगी।’’

कॉन्‍फ्रेंस के साथ हुई एक प्रेस वार्ता में श्री वर्मा ने कहा, ‘‘एमजंक्‍शन को लिंकेज ई-ऑक्‍शंस के संचालन हेतु सीआईएल के विशेष सेवा प्रदाता के रूप में नियुक्‍त किया गया है। और हमने 28 दिसंबर 2023 को सीआईएल के लिये पूरी तरह से नया एक प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च किया है।’’

श्री वर्मा ने आगे बताया कि अब तक एमजंक्‍शन ने सीमेंट, स्‍पन्‍ज आयरन और पावर सेक्टर्स के लिये लिंकेज ऑक्‍शंस का संचालन किया है। इनमें लगभग 15 मिलियन टन कोयला था। कैप्टिव पावर प्‍लांट्स, स्‍टील (कोकिंग कोल) और सिंगास के लिये लिंकेज ऑक्‍शंस जल्‍दी ही शुरू होंगे। एमजंक्‍शन सीआईएल के साथ मिलकर उसकी डिजिटाइजेशन की कुछ पहलों के लिये काम कर रहा है। एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि में इसने लिंकेज ऑक्‍शंस जीतने वालों के लिये कोल इंडिया के फ्यूल सप्‍लाय एग्रीमेंट्स (एफएसए) की डिजिटल साइनिंग को तैयार और क्रियान्वित भी किया है।

You Might Also Like

दूसरे के नाम पर वाहन फाइनेंस कर बेच देते थे शातिर, दो आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख के 9 वाहन बरामद

वीबी जीरामजी अंतर्गत जियो-टैगिंग में छत्तीसगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 99 फीसदी परिसंपत्तियां डिजिटल मैप पर दर्ज

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री साय

ग्राम सभाओं में 2 अक्टूबर से तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना… ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

Om Prakash Verma March 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Next Article Bhilai Breaking : घनी आबादी के बीच फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?