ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनएच पर हादसा, चलते ट्रक के पीछे घुसी कार, रेलवे इंजीनियर सहित चार की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

एनएच पर हादसा, चलते ट्रक के पीछे घुसी कार, रेलवे इंजीनियर सहित चार की मौत

By Om Prakash Verma
Published: December 24, 2022
Share
एनएच पर हादसा, चलते ट्रक के पीछे घुसी कार, रेलवे इंजीनियर सहित चार की मौत
एनएच पर हादसा, चलते ट्रक के पीछे घुसी कार, रेलवे इंजीनियर सहित चार की मौत
SHARE

बैतूल (एजेंसी)। मध्यप्रदेश के बैतूल में शुक्रवार देर रात नेशनल हाइवे नंबर 47 पर भीषण हादसा हो गया। इसमें रेलवे के सेक्शन इंजीनियर सहित चार की मौत हो गई। हाइवे पर चलते ट्रक के पीछे से कार घुसने से यह हादसा हुआ। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मरने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

हादसा बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एनएच 47 पर हुआ। बैतूल से नागपुर जा रही कार ओवरटेक करते समय भिलाई गांव के पास एक ट्रक के पीछे घुस गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर थी, उसे नागपुर रैफर किया गया था। लेकिन इलाज के दौरान वहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संजीव कांत भगत और ट्रैक मैन राजकुमार सिसोदिया कार में बैतूल से नागपुर जा रहे थे। उनके साथ दो महिलाएं भी थी। उस समय ट्रक को ओवरटेक करते समय कार चलते ट्रक के पीछे घुस गई। कार राजकुमार सिसोदिया चला रहा था। उनकी और दोनों महिलाओं की घटनास्थल पर मौत हो गई।

संजीव कांत भगत कार में फंस गए थे। उन्हें बाहर निकाला गया। उनकी हालत गंभीर थी। उन्हें मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उन्हें नागपुर रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है। दोनों महिलाओं की शिनाख्त नहीं हुई है। दोनों को रिश्तेदार बताया जा रहा है। यह भी पता चला है कि एक महिला गर्भवती थी।

Big news : स्कूलों में 33 हजार से अधिक पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, कॉलेज व यूनिवर्सिटी में भरे जाएंगे 4200 पद
युवक कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित नियुक्तियां हुई जारी, भूपेश सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचाएं: वोरा
फ्लावर शो के प्रतिभागियों को महापौर ने दिये पुरस्कार और किया सम्मानित
विमान हादसा : 20 घंटे बाद भी कोई जिंदा नहीं मिला, 132 लोग सवार थे
बोरिया गेट के पास ट्रक चालकों ने बीएसपी कर्मी की कर दी पिटाई, आसपास के लोगों ने बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Durg Crime : वकील ने किया अपनी ही टाइपिस्ट से रेप, वीडियो भी बनाया, वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 71 # 24 December 2022

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?