ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनआईटी रायपुर में CED द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन , जियो मैटेरियल्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे प्रतिभागी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एनआईटी रायपुर में CED द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन , जियो मैटेरियल्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे प्रतिभागी

By Om Prakash Verma
Published: June 27, 2023
Share
एनआईटी रायपुर में CED द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन , जियो मैटेरियल्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे प्रतिभागी
एनआईटी रायपुर में CED द्वारा ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन , जियो मैटेरियल्स से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे प्रतिभागी
SHARE

रायपुर (PIB). राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 26 जून से 7 जुलाई 2023 तक दो सप्ताह के ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग (CED) द्वारा आईजीएस रायपुर चैप्टर के साथ मिलकर किया जा रहा है। दो हफ्ते तक चलने वाले इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का विषय “टेस्टिंग ऑफ़ जियो मैटेरियल्स फॉर जियो टेक्निकल एंड ट्रांसपोर्टेशन इंजीनियरिंग एप्लीकेशन” है |

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सिविल इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों जैसे, भू-तकनीकी इंजीनियरिंग, राजमार्ग इंजीनियरिंग में शामिल पारंपरिक और अत्याधुनिक प्रयोगशाला और क्षेत्र परीक्षणों के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक निदेशक , एन. आई. टी. रायपुर , प्रो. (डॉ.) एन. वी. रमना राव, संयोजक,डीन (शोध व् अधिष्ठाता), प्रो. (डॉ.) प्रभात दीवान , सह संयोजक , प्रो. व् विभागाध्यक्ष (सिविल इंजीनियरिंग) डॉ. जी. डी. रामटेककर, प्रो. व् प्रमुख (करियर डेवलपमेंट सेंटर), चेयरमैन , आई. जी. एस. रायपुर चैप्टर. डॉ. समीर बाजपेयी है | इस कार्यक्रम के समन्वयक एसोसिएट प्रोफेसर(सिविल इंजीनियरिंग), डॉ लक्ष्मीकांत यदु, असिस्टेंट प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग), डॉ सनी देओल जी व् सह समन्वयक, असिस्टेंट प्रोफेसर (सिविल इंजीनियरिंग) डॉ. संदीप के. चौकसे हैं |

26 जून 2023 को सिविल इंजीनियरिंग विभाग (CED) द्वारा आयोजित इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के उदघाटन समारोह का आयोजन संस्थान के निदेशक डॉ. एन. वी रमना राव की अध्यक्षता में किया गया था, जिसके मुख्य अतिथि संस्थान के एलुमनाई एवं आरसीटीआरसी नया रायपुर के मुख्य इंजीनियर श्री के. के. कटारे थे। समारोह में संस्थान के प्लैनिंग एवं डेवलपमेंट के डीन डॉ. आर. के. त्रिपाठी और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अन्य फैकल्टी के सदस्य और सभी प्रतिभागी भी उपस्थित रहे । ट्रेनिंग प्रोग्राम के उदघाटन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन समारोह के साथ किया गया। इसके बाद सिविल इंजीनियरिंग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. लक्ष्मीकांत यदु ने समारोह को आगे बढ़ाया एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डॉ. जी. डी. रामटेक्कर ट्रेनिंग प्रोग्राम के विषय के बारे में सभी को बताया और सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन करने वाली समिति को शुभकामनाएं दी। इसके बाद डॉ. लक्ष्मीकांत यदु ने भारत की जीओटेक्निकल सोसाइटी इंडियन जियोटेक्निकल सोसाइटी (आई. जी. एस.) के बारे में बताया और संस्थान के निदेशक डॉ. एन. वी रमना राव को सभी को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया। डॉ. एन. वी रमना राव ने सिविल इंजीनियरिंग विभाग एवं आयोजन करने वाली समिति को बधाई दी और समाज में सिविल इंजीनियर की भूमिका के बारे में बताया और कहा कि एक सिविल इंजीनियर समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के कारण कभी गलती नहीं कर सकता।

इसके बाद संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. एस. वी. देव ने समारोह के मुख्य अतिथि श्री के. के. कटारे के बारे में बताया और ट्रेनिंग प्रोग्राम पर अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। श्री के. के. कटारे ने बताया कि यह ट्रेनिंग प्रोग्राम असल जिंदगी में प्रतिभागियों को रोजगार दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने अनुभवों को साझा किया और इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली नौकरियों के बारे में भी बताया। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रैक्टिकल नॉलेज के महत्व के बारे में बताया एवं इसमें सुधार करने के लिए कहा। ट्रेनिंग प्रोग्राम के उदघाटन समारोह का समापन सिविल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सनी देओल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ किया गया।

अब मान्य नहीं होंगे पुराने आश्रित कार्ड, देश के सैनिक अस्पतालों में इस मानक पर ही मिलेगा इलाज
डायरिया मरीजो की जांच जारी, चिकित्सा विभाग संक्रमण को लेकर सजग
नवरात्रि पर गरबा खेलने के लिए छात्रों ने बनाई विशेष पोशाक…देखे विडियो
जम्मू-कश्मीर के खिलानी में पहला ब्लास्ट कर टनल निर्माण का किया गया शुभारंभ…. सुद्ध महादेव की राह होगी आसान
डाक विभाग (डीओपी) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) ने म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन के जरिए निवेश की सुविधा बढ़ाने के लिए साझेदारी की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अपोलो के 4 डाक्टरों को हाईकोर्ट से राहत, न्यायिक प्रक्रिया रोकी, कहा- ऐसे में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देंगे! Big news : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, सरकार से मांगा जवाब… जानिए क्या है वजह
Next Article एनआईटी में “नशा विरोधी रैली” निकालकर लोगों को किया गया जागरूक एनआईटी में “नशा विरोधी रैली” निकालकर लोगों को किया गया जागरूक

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?