ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनआईटी रायपुर में हुआ ‘हर घर ध्यान’ अभियान का आयोजन , योग और ध्यान के महत्व पर दी गई जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

एनआईटी रायपुर में हुआ ‘हर घर ध्यान’ अभियान का आयोजन , योग और ध्यान के महत्व पर दी गई जानकारी

By Om Prakash Verma
Published: August 10, 2023
Share
एनआईटी रायपुर में हुआ 'हर घर ध्यान' अभियान का आयोजन , योग और ध्यान के महत्व पर दी गई जानकारी
एनआईटी रायपुर में हुआ 'हर घर ध्यान' अभियान का आयोजन , योग और ध्यान के महत्व पर दी गई जानकारी
SHARE

रायपुर (PIB)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर में 08 अगस्त 2023 को मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा ‘हर घर ध्यान’ अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की एक पहल है और आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित है। संस्थान के निदेशक डॉ. एन. वी. रमना राव इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एडवांस्ड मेडिटेशन प्रोग्राम टीचर तथा एनआईटी रायपुर के सन 1981 के छात्र रह चुके अश्विनी कुमार जग्गी रहे। कार्यक्रम में भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. साधना अग्रवाल, मानवता तथा सामाजिक विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जया द्विवेदी, मैकेनिकल विभाग की प्रोफेसर डॉ. एस. एल. सिन्हा, मानवता तथा सामाजिक विभाग के शिक्षण सहायक सूरज निषाद, अन्य फैकल्टी सदस्य छात्र-छात्राएं तथा पीएचडी स्कॉलर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन मानविकी और सामाजिक विज्ञान विभाग की योगा फैकल्टी डॉ. मंजू शुक्ला द्वारा किया गया।

अश्विनी कुमार जग्गी ने तनाव के कारणों को समझाते हुए सत्र की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि किसी भी काम में सत प्रतिशत ध्यान केंद्रित न करने की वजह से तनाव विकसित होता है। हम कभी भी वर्तमान क्षण में पूरी तरह से केंद्रित नहीं होते हैं और हमारा मन अतीत और भविष्य के बीच फंसा हुआ रहता है, जिससे क्रोध, चिंता तथा भय की भावना का विकास होता है। उन्होंने नकारात्मकता को मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों को मनुष्य के शरीर, सांस, मन, बुद्धि, अहंकार, चेतना आदि के बारे में बताया और कहा कि हम सांस लेने की तकनीक की मदद से अपने मन को कैसे नियंत्रित कर सकते हैं। इसके पश्चात उन्होंने प्राणायाम की परिभाषा देते हुए वहां उपस्थित सभी जनों को कुछ प्रमुख प्राणायाम भी करवाए जिससे सभी तनाव से मुक्ति पा सकें।

इसके बाद संस्थान के निदेशक डॉ. एन वी रमना राव ने मानवता तथा सामाजिक विज्ञान विभाग के प्रति इस कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया तथा प्राणायाम के महत्व को बताते हुए सभी से प्रतिदिन प्राणायाम करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस सत्र के बाद आर्ट ऑफ लिविंग और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से सभी जनों को ‘हर घर ध्यान’ सत्र में सक्रिय भागीदारी के लिए ऑनलाइन ई-सर्टिफिकेट भी मिला।

दिल्ली हिंसा : सिर्फ चार दिन के लिए खोले गए थो 60 से ज्यादा सोशल मीडिया अकॉउंट
सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा को हिंसा पसंद, शांत महौल को ईडी से गर्म कर रही केन्द्र सरकार
केंद्रीय कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ को दी दो नई रेल लाइनों को मंजूरी, सीएम साय बोले- रेल सुविधा के क्षेत्र में आएगा क्रांतिकारी परिवर्तन
आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : भुवनेश्वर व कोझिकोड के लिए रवाना हुआ कांकेर व नारायणपुर का दल
खाद्य विभाग बड़ी कार्रवाई : रायपुर, महासमुंद सहित विभिन्न जिलों में दबिश, कई क्विंटल धान जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य के तकनीकी एवं फॉर्मेसी संस्थानों में एडमिशन के लिए पंजीयन 11 अगस्त से…  प्रवेश के लिए होगी ऑनलाईन कॉउंसिलिंग
Next Article भिलाई में पालतू कुत्ते की हत्या : चाट-गुपचुप वाले ने मारी ईंट, लेब्राडॉग की हो गई मौत… पुलिस ने दर्ज किया केस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?