ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक और विवाद: ट्विटर ने भारत के नक्शे से की छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

एक और विवाद: ट्विटर ने भारत के नक्शे से की छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश

By @dmin
Published: June 28, 2021
Share
एक और विवाद: ट्विटर ने भारत के नक्शे से की छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश
एक और विवाद: ट्विटर ने भारत के नक्शे से की छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। एक बार फिर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर विवादों में है। ट्विटर और केंद्र सरकार के बीच पहले से तनातनी का माहौल है और इस बार ट्विटर की परेशानी और बढ़ सकती है। ट्विटर की वेबसाइट पर भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ की गई है। ट्विटर ने अपने वेबसाइट पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग देश के तौर पर दिखाया है। वहीं भारत सरकार ने इस मुद्दे पर संज्ञान ले लिया है। सरकारी सूत्रों की माने तो सरकार इसे लेकर कई तथ्य जुटा रही है, जैसे- नक्शे में कब बदलाव किए गए, यह नक्शा कब वेबसाइट पर डाला गया और नक्शे में बदलाव के पीछे की मंशा क्या है। वो कौन लोग हैं, जिन्होंने ट्विटर को यह नक्शा दिया, किन लोगों ने ट्विटर पर यह नक्शा अपलोड करवाया। सूत्रों की माने तो सरकार इस पर कड़ी कार्रवाई कर सकती है।

ट्विटर के करियर पेज पर ट्वीप लाइफ सेक्शन में वल्र्ड मैप है। यहां से कंपनी दिखाती है कि दुनिया में कहां-कहां ट्विटर की टीम है। इस मैप में भारत भी है लेकिन भारत का नक्शा विवादित दिखाया गया है। इससे पहले भी लद्दाख के हिस्से को भारत का हिस्सा नहीं दिखाया गया था। हालांकि बाद में इसे ठीक कर लिया गया था।

अब क्योंकि भारत सरकार खुले तौर पर ट्विटर का विरोध कर रही है और केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद यह कह चुके हैं कि ट्विटर भारत को लेकर दोहरा रवैया रखता है तो ऐसे में ये मामला और गंभीर हो सकता है। रविशंकर प्रसाद पहले भी कह चुके हैं कि ट्विटर की मंँशा ठीक नहीं लगती है। 

बता दें कि ट्विटर के करियर पेज पर भारत का जो नक्शा दिखाया गया है, इसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख नहीं है, यानी कि इसे भारत की सीमाओं से बाहर दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर ट्विटर के इस काम की आलोचना होने लगी है। हालांकि ट्विटर की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 

कांग्रेस की एक और प्रतिज्ञा, प्रियंका बोली- यूपी में सरकार बनने पर 10 लाख रुपए तक लोगों को मिलेगा फ्री इलाज
बिग ब्रेकिंग: संदीप निरंकारी व एकांश बंछोर पर दांव
अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा इधर छत्तीसगढ़ में दिखे दुर्लभ गरुड़ पक्षी के बच्चे , लोगों ने शुरू कर दी पूजा
Big News: Registry of Lease: बीएसपी आवासों की रजिस्ट्री के लिए भागीरथ बने विधायक देवेन्द्र
4 आवास मित्रों और एक रोजगार सहायक बर्खास्त, पीएम आवास के अधूरे मकानों को पूरा दिखाकर किया था फर्जीवाड़ा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 255 # 28 june 2021
Next Article Chhattisgarh Herbals boom on Amazon, in a few hours the stock is currently unavailable अमेजन पर छत्तीसगढ़ हर्बल्स की धूम, कुछ ही घंटों में स्टाक करंटली-अनएवलेबल… राज्य लघु वनोपज संघ ने की बढ़ी हुई मांग के अनुरूप आपूर्ति की व्यवस्था

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?