ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उपहार अग्निकांड : सबूतों से छेड़छाड़ मामले में अंसल बंधुओं को 7 साल की जेल, 2.25 करोड़ रुपये लगाया जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उपहार अग्निकांड : सबूतों से छेड़छाड़ मामले में अंसल बंधुओं को 7 साल की जेल, 2.25 करोड़ रुपये लगाया जुर्माना

By @dmin
Published: November 8, 2021
Share
उपहार अग्निकांड : सबूतों से छेड़छाड़ मामले में अंसल बंधुओं को 7 साल की जेल, 2.25 करोड़ रुपये लगाया जुर्माना
उपहार अग्निकांड : सबूतों से छेड़छाड़ मामले में अंसल बंधुओं को 7 साल की जेल, 2.25 करोड़ रुपये लगाया जुर्माना
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली की एक अदालत ने 1997 के उपहार अग्निकांड केस के महत्वपूर्ण सबूतों से छेड़छाड़ के मामले में सोमवार को फैसला सुनाते हुए व्यवसायी सुशील अंसल और गोपाल अंसल और अन्य को सात साल जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने अंसल बंधुओं के खिलाफ 2.25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

जानकारी के अनुसार, पटियाला हाउस कोर्ट स्थित मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा की अदालत ने आज उपहार अग्निकांड के सबूतों से छेड़छाड़ मामले में दोषी ठहराए गए सुशील और गोपाल अंसल को सात साल की जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने सुशील और गोपाल अंसल पर 2.25 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है और उन्हें हिरासत में लेने का भी आदेश दिया है। इनके अलावा, कोर्ट के एक पूर्व कर्मचारी दिनेश चंद शर्मा और 2 अन्य पीपी बत्रा और अनूप सिंह को भी 7 साल की जेल की सजा सुनाई गई है और इन तीनों पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

Delhi's Patiala House Court sentences seven years jail terms to convict businessmen Sushil Ansal and Gopal Ansal and others in the case related to tampering with the crucial evidence in the 1997 Uphaar fire tragedy case. The Court also ordered to take them into custody.

— ANI (@ANI) November 8, 2021

जज ने अपने फैसले में कहा है कि कई रात सोचने के बाद अदालत इस नतीजे पर पहुंची है कि पांचों दोषी सख्त सजा के हकदार हैं। इस मामले में फैसला सुनाए जाने के बाद जमानत पर बाहर चल रहे पांचों दोषियों को हिरासत में ले लिया गया।

हादसे में 59 लोगों की जान गई थी, जिसमें अंसल बंधुओं को दोषी ठहराया गया था और सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 2 साल की जेल की सजा सुनाई थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जेल में बिताए समय को ध्यान में रखते हुए इस शर्त पर रिहा कर दिया था कि दोनों को राजधानी दिल्ली में एक ट्रॉमा सेंटर के निर्माण के लिए 30-30 करोड़ रुपये जुर्माने के तौर पर देने होंगे। सुनवाई के दौरान दो अन्य आरोपियों हर स्वरूप पंवार और धर्मवीर मल्होत्रा की मौत हो गई।

गौरतलब है कि दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में स्थित उपहार सिनेमा में 13 जून 1997 को बॉर्डर फिल्म के प्रदर्शन के दौरान भीषण आग लग गई थी, जिसमें 59 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में सौ से ज्यादा लोग गंभीर रुप से जख्मी हुए थे। उपहार पीडि़त संघ की तरफ से अदालत द्वारा सुनाए गए फैसले का स्वागत किया गया है। संघ ने फैसले पर संतोष जताया है।

कोर्ट की फटकार: हिंदू विवाह संस्कार है… दस रुपये के स्टांप पर एकतरफा घोषणा से खत्म नहीं हो सकती शादी
कुली नंबर 1 का ये एक्सपेरिमेंट कामयाब हुआ तो देश में बदल जाएगी सिनेमा देखने की तस्वीर
अयोध्याधाम : दुर्ग से 4 तो रायपुर से 14 फरवरी को चलेगी स्पेशल ट्रेन
Gustakhi Maaf: ऊर्जा के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाएगा छत्तीसगढ़
स्कूली बच्चों को दी जाएगी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, स्वामी आत्मानंद कोचिंग के नाम से शुरू होगी योजना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्स रैकेट: शिवसेना से चुनाव लड़ चुकी समाजसेवी अपने घर में चलाती थी रैकेट, भोपाल से बुलाती थी कॉलगर्ल्स सेक्स रैकेट: शिवसेना से चुनाव लड़ चुकी समाजसेवी अपने घर में चलाती थी रैकेट, भोपाल से बुलाती थी कॉलगर्ल्स
Next Article शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी, हरे निशान पर बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?