भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई ने रोमन पार्क होटल दुर्ग के भव्य आयोजन में उद्योग चेम्बर भिलाई की नयी कार्यकारिणी की घोषणा एवं शपथ दिलाई।
चेम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन भिलाई चेम्बर एवं दुर्ग संभाग प्रभारी गारगी शंकर मिश्रा एवं उद्योग चेम्बर भिलाई प्रभारी महेश बंसल की अनुशंसा पर उद्योग चेम्बर भिलाई के अध्यक्ष जे.पी.गुप्ता ने अपनी नई कार्यकारिणी मे सलाहकार एस.एस. केम्बौ, चमनलाल बंसल, एस स्वामीनाथन, नरसिंह कुकरेजा, अशोक सुरी, एम.बी.राव विशेष आमंत्रित सदस्य सत्यनारायण अग्रवाल, रतनदास गुप्ता, अतुल चंद साहू, अमित अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, नीलाद्री साहा, महासचिव राजेश माखीजा, अनुपम पाण्डेय, कोषाध्यक्ष अतुल गर्ग, मिडिया प्रभारी भोलानाथ सेठ, उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मनीष सिया, अजीत सिंह, के.के.झा, विनोद प्रसाद सोनी, राकेश चोपड़ा, संजय जैन सचिव आशिष अग्रवाल, गुरमीत सिंह, वरूण गडोक, अवि सहगल, नितिन अग्रवाल, अभिजीत शुक्ला, गौरव रोजिन्दर, रितेश रायका, हरिश मुदले, मनीष मित्तल को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर भिलाई चेम्बर के सभी पदाधिकारियों ने नई टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उद्योग चेम्बर का लक्ष्य उघोग हित के कार्य को सदा प्राथमिकता से लेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि हम उद्योग की नयी नितियों को अपनाएंगे, भिलाई इंडस्ट्री के चहुंमुखी विकास के लिए जो संभव प्रयास होगा उसके लिए हमारी टीम सकरात्मक सोच के साथ भिलाई मे कार्य करेगी।
उद्योग चेम्बर का अपना वार्षिक कलेण्डर होगा जिस पर उद्योग को बढ़ावा एवं समय-समय पर आद्यौगिक विकास के लिए सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। चेम्बर का ध्यान उन समस्याओं को दूर करने पर भी होगा जो उद्योग के लिए बाधाएं उत्पन्न करती हैं। आयोजन से संबंधित जानकारी मीडिया को कार्यालय सचिव सुनील मिश्रा के माध्यम से प्राप्त हुई है।




