ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उद्धव सरकार की विदाई तय?, शिंदे गुट को मिलेंगे 13 मंत्री पद
Share
Notification Show More
Latest News
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान
September 30, 2026
जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा
सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय
September 30, 2026
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
मातृ-शिशु स्वास्थ्य, नियमित जांच और बच्चों की वृद्धि निगरानी के प्रति किया जागरूक
आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश
September 30, 2026
16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

उद्धव सरकार की विदाई तय?, शिंदे गुट को मिलेंगे 13 मंत्री पद

By @dmin Published June 28, 2022
Share
उद्धव सरकार की विदाई तय?, शिंदे गुट को मिलेंगे 13 मंत्री पद
उद्धव सरकार की विदाई तय?, शिंदे गुट को मिलेंगे 13 मंत्री पद
SHARE

देवेन्द्र फडऩवीस दिल्ली रवाना, राज्य में जल्द बन सकती है नई सरकार
मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच खबर है कि भाजपा नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। महाराष्ट्र में करीब 31 माह पुरानी उद्धव ठाकरे नीत महाविकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार की विदाई करीब आती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भाजपा व बागी खेमे में जोश आ गया है। खबरों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य में जल्द नई सरकार बन सकती है। इसमें भाजपा के अलावा शिंदे गुट के मंत्री शामिल होंगे।

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए भाजपा व शिवसेना के बागी शिंदे गुट के बीच लगभग सहमति बन गई है। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि मंत्रियों के नामों की सूची लेकर पूर्व सीएम व भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे वहां भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर इसे अंतिम रूप देंगे। सूत्रों के अनुसार देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में संभावित नई सरकार में भाजपा के 29 मंत्री होंगे तो एकनाथ शिंदे गुट के 13। शिंदे गुट को आठ कैबिनेट मंत्री पद दिए जाएंगे जबकि पांच विधायकों को राज्यमंत्री बनाने की तैयारी है।

ये होंगे शिंदे गुट के संभावित मंत्री, डिप्टी सीएम पद की मांग
एकनाथ शिंदे, दादा भुसे, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, गुलाबराव पाटिल, राजेन्द्र पाटिल, बच्चू काडू, संदीपन भूमरे, प्रकाश आबिदकर, उदय सामंत, संजय रैमुलकर, शंभुराज देसाई और संजय शिरसाट। इनमें से शिंदे, उदय सामंत, दादा भुसे, गुलाबराव पाटिल और दीपक केसरकर कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों के अनुसार शिंदे गुट की ओर से डिप्टी सीएम पद की मांग की जा रही है। हालांकि, इस पर अभी सहमति नहीं बनी है।

राज्यपाल से जल्द की जाएगी यह मांग
सूत्रों का कहना है कि जल्द ही भाजपा और शिवसेना का बागी गुट राज्यपाल भगत सिंह कोश्यिारी से मुलाकात कर उद्धव सरकार के अल्पमत में होने की सूचना देगा। इसके साथ ही मांग की जाएगी कि वे सरकार को विधानसभा में विश्वास मत अर्जित करने का निर्देश दें।

विधानसभा बनेगी शक्ति प्रदर्शन का केंद्र
राज्यपाल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर उद्धव सरकार को बहुमत साबित करने का निर्देश देते हैं तो गुवाहाटी-मुंबई-दिल्ली की यह कुर्सी दौड़ विधानसभा पर केंद्रित हो जाएगी। महाविकास अघाड़ी और भाजपा व शिंदे गुट के बीच यहां जबर्दस्त शक्ति परीक्षण होगा। यदि सीएम उद्धव ठाकरे ने टकराव टालने की राह पर कदम बढ़ाए तो वे इस्तीफा देकर नई सरकार को रास्ता साफ कर सकते हैं, लेकिन इसकी संभावना कम हैं, क्योंकि शिवसेना व राकांपा बागियों को मुंबई आने की चुनौती दे रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट से मिली बागियों को राहत
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बागियों को राहत दे दी है। कोर्ट ने 15 बागियों को विधानसभा के डिप्टी स्पीकर द्वारा अयोग्य ठहराने पर संबंधित सभी पक्षों से जवाब मांगा है। इसके साथ ही 12 जुलाई को आगे सुनवाई की जाएगी। इस आदेश से बागियों को विधानसभा में मतदान का अवसर मिल गया है, क्योंकि उन्हें अभी अयोग्य घोषित नहीं किया गया है।

You Might Also Like

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

आंगन मिलन सेवा में सजी पौष्टिक थाली, घर-घर पहुंचा सुपोषण का संदेश

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक

@dmin June 28, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेने वाले भाजपा विधायक कोरोना पॉजिटिव खतरनाक हुआ कोरोना, सक्रिय मरीज एक लाख के करीब, एक दिन में 27 की मौत
Next Article जनहितैषी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान के व्यक्ति तक प्राथमिकता से पहुंचाना सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?