ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उद्धव-मोदी मुलाकात: मैं नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था… पीएम संग रिश्तों के सवाल पर बोले ठाकरे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

उद्धव-मोदी मुलाकात: मैं नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था… पीएम संग रिश्तों के सवाल पर बोले ठाकरे

By @dmin
Published: June 8, 2021
Share
उद्धव-मोदी मुलाकात: मैं नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था... पीएम संग रिश्तों के सवाल पर बोले ठाकरे
उद्धव-मोदी मुलाकात: मैं नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था... पीएम संग रिश्तों के सवाल पर बोले ठाकरे
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार यानी आज दिल्ली पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम नरेंद्र मोदी से रिश्तों और मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर उद्धव ठाकरे ने बेबाकी से जवाब दिया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि भले ही राजनीतिक रूप से साथ नहीं हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारा रिश्ता खत्म हो गया है। मैं कोई नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था। इसलिए यदि मैं उनसे व्यक्तिगत मुलाकात करता हूं तो इसमें गलत क्या है।

Chief Minister of Maharashtra Shri Uddhav Thackeray, Deputy Chief Minister Shri @AjitPawarSpeaks and Cabinet Minister Shri @AshokChavanINC called on PM @narendramodi. @OfficeofUT @CMOMaharashtra pic.twitter.com/aiJRzKRiyl

— PMO India (@PMOIndia) June 8, 2021

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पीएम से मुलाकात के बाद कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हमारी सभी बातों को गंभीरता पूर्वक सुना। उन्होंने कहा कि मराठा आरक्षण, जीएसटी समेत कई संवदेनशील मुद्दों पर वार्ता हुई। पीएम मोदी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की यह मुलाकात काफी अहम है। मुख्यमंत्री बनने के बाद दिल्ली में पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे के बीच यह दूसरी मुलाकात है। उद्धव साथ के उप मुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री अशोक चव्हाण भी मौजूद रहे।

We may not be politically together but that doesn't mean our relationship has broken. 'Main koi Nawaz Sharif se nahi milne gaya tha' (I didn't go to meet Nawaz Sharif). So if I meet him (PM) separately in person, there is nothing wrong with it: Maharashtra CM Thackeray in Delhi pic.twitter.com/zQQir5t5ZD

— ANI (@ANI) June 8, 2021

पीएम संग इन मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ठाकरे ने बताया कि पीएम मोदी ने हमारे सभी मुद्दों को ध्यान से सुना है और गंभीरता से विचार करने की बात कही है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि पीएम मोदी के साथ मराठा आरक्षण, राजनीतिक आरक्षण, मेट्रो शेड, जीएसटी कलेक्शन, फसल बीमा और चक्रवात से हुए नुकसान समेत 12 जरूरी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से मराठी भाषा को केंद्र की ओर से स्टेटस दिए जाने की मांग की गई। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है।

मराठा आरक्षण पर एक्शन ले केंद्र : चव्हाण
मराठा आरक्षण के मसले पर राज्य सरकार के मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि अब आरक्षण को लेकर राज्य से ज्यादा ताकत केंद्र के पास है, ऐसे में केंद्र सरकार को इस मामले में आगे बढ़कर कदम उठाना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के समक्ष सभी का पक्ष रखना चाहिए। अजित पवार ने कहा कि आरक्षण का मसला सिर्फ महाराष्ट्र का नहीं है बल्कि देशभर का है। वहीं, जीएसटी को लेकर कहा कि हमारा 24 हजार करोड़ रुपये का हिस्सा मिलना बाकी है। केंद्र सरकार से अनुरोध है कि इसे जल्द से जल्द हमें दिया जाए।

पिछले साल मिले थे ठाकरे-मोदी
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से यह मुलाकात भले ही राज्य के मुद्दों को लेकर हो, लेकिन इसके सियासी मायने तो निकाले ही जाएंगे। पिछले दिनों जिस प्रकार विपक्षी दल के नेता एकजुट हुए और प्रधानमंत्री के खिलाफ हमला बोला। उसके बाद यह मुलाकात काफी अहम है। पिछले साल फरवरी महीने में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस दौरान, उनके साथ बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा था कि सीएए से किसी को डरने की जरूरत नहीं है और एनपीआर से किसी को भी देश से बाहर निकाला नहीं जाएगा।

महतारी वंदन योजना से मजबूत हुई महिला सशक्तिकरण की राह, 70 लाख महिलाओं को मिल रहा लाभ
विश्व कैंसर दिवस पर रायपुर में मैराथन, अस्पताल के कर्मियों व मेडिकल छात्रों ने लगाई दौड़
राजोरी में सैनिकों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी, भरेंगे जवानों में जोश
गुस्ताखी माफ़: भाजपा के पास सिर्फ गाय, भूपेश के पास गोबर भी
यूरोप में भिलाई की प्रेरणा ने तिरंगे के साथ जमाई धाक, दो खिताब किए अपने नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की दो बड़ी घोषणाएं: गरीब परिवारों को जुलाई से नवम्बर तक पांच माह का मिलेगा नि:शुल्क चावल
Next Article प्यास ने छीनी सांस: 45 डिग्री पारे में 7 किमी पैदल चली 5 साल की बच्ची, राजस्थान में पानी पर सियासत शुरू प्यास ने छीनी सांस: 45 डिग्री पारे में 7 किमी पैदल चली 5 साल की बच्ची, राजस्थान में पानी पर सियासत शुरू

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?