ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उज्ज बहुउद्देशीय परियोजना की लागत 2741 करोड़ रुपये बढ़ी, फंडिंग के लिए मांगी गई राज्य सरकार की सहमति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

उज्ज बहुउद्देशीय परियोजना की लागत 2741 करोड़ रुपये बढ़ी, फंडिंग के लिए मांगी गई राज्य सरकार की सहमति

By @dmin
Published: October 30, 2021
Share
उज्ज बहुउद्देशीय परियोजना की लागत 2741 करोड़ रुपये बढ़ी, फंडिंग के लिए मांगी गई राज्य सरकार की सहमति
उज्ज बहुउद्देशीय परियोजना की लागत 2741 करोड़ रुपये बढ़ी, फंडिंग के लिए मांगी गई राज्य सरकार की सहमति
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। उज्ज बहुउद्देशीय परियोजना की लागत 2741 करोड़ रुपये बढ़ गई है। अब प्रोजेक्ट पर 11908 करोड़ रुपये खर्च आएगा। पहले इसकी लागत 9167 करोड़ रुपये थी। प्रोजेक्ट की नब्बे प्रतिशत फंडिंग केंद्र सरकार और 10 फीसदी राज्य सरकार करती है। इसलिए संशोधित लागत को मंजूरी देने से पहले केंद्र सरकार को राज्य सरकार की सहमति चाहिए। केंद्र सरकार ने फंडिंग के लिए राज्य सरकार से सहमति देने को कहा है।

केंद्र सरकार ने झेलम नदी बाढ़ प्रबंधन दूसरे चरण को दो माह में मंजूरी प्रदान करने की घोषणा की है। गृृह मंत्रालय ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर और पंजाब सरकार के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर प्रधानमंत्री विकास पैकेज के कार्यों की समीक्षा की। गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि शाहपुर कंडी प्रोजेक्ट की सिंचाई क्षमता 53927 हेक्टेयर भूमि की है। इससे सांबा और कठुआ जिले की सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है।

बताया गया कि रावी कैनाल के किनारे जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी होते ही पंजाब सरकार को इसके बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रोजेक्ट के लिए 192 कनाल जमीन अधिग्रहीत की जानी है। इसमें से केवल पांच प्रतिशत जमीन का अधिग्रहण शेष है। जमीन को निर्माण संस्था को सौंप दिया गया है। जमीन के छोटे टुकड़े को न सौंपे जाने से कार्य शुरू नहीं हो सका है। 

15 दिन में मुआवजे की राशि होगी तय
बैठक में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बताया कि अगले 15 दिन में मुआवजे की राशि का निर्धारण कर पंजाब सरकार को इसकी सूचना दे दी जाएगी। पंजाब सरकार के प्रतिनिधि ने बताया कि शाहपुर कंडी जलाशय में पानी होने के कारण लखनपुर-बसोहली रोड का एक हिस्सा समाहित हो गया है। मुख्य सचिव ने जलशक्ति विभाग के प्रशासनिक सचिव को निर्देश दिए कि सड़क को या तो रिएलाइन किया जाए या फिर वैकल्पिक पुल व सड़क परियोजना तैयार की जाए ताकि पंजाब सरकार की ओर से जलाशय का काम 2023 की प्रथम तिमाही में पूरा किया जा सके। परियोजना में सड़क को लेकर कोई अड़चन नहीं होनी चाहिए।

डबल मर्डर: चाचा और चाची को भतीजों ने फावड़े से काटकर मार डाला…
हिमालय में जशपुर की गूंज : आदिवासी युवाओं ने जगतसुख पीक पर खोला नया मार्ग, दिया विष्णु देव रूट नाम
वेदांता एल्यूमिनियम ने दिया युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण, राष्ट्र की प्रगति में करेंगे योगदान
कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड अस्पतालों में तैयारी पूरी, मास्क पर अब और सख्ती-आयुक्त प्रकाश सर्वे
राजधानी में केन्द्री तक रेलवे लाइन का काम पूरा, 7 जुलाई से नवा रायपुर के लिए शुरू होगी मेमू… पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गरीब कल्याण रोजगार अभियान का शुभारंभ, प्रवासी मजदूरों को मिला केंद्र सरकार का तोहफा, 50 हजार करोड़ किये जाएंगे खर्च जी20 शिखर सम्मेलन: कन्वेंशन सेंटर में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, वैश्विक अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य सत्र में हुए शामिल
Next Article राजनीतिक उठापटक: बागी विधायकों को राउत की चेतावनी, कब तक छिपोगे गुवाहाटी में,… आना ही पड़ेगा चौपाटी में… सासंद संजय का भाजपा पर निशाना, बोले- 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली सरकार सत्ता में आएगी

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?