ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ईद मुबारक: उत्साह के साथ मना ईद, नमाज अदा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

ईद मुबारक: उत्साह के साथ मना ईद, नमाज अदा कर मांगी गई अमन चैन की दुआ

By @dmin
Published: July 10, 2022
Share
SHARE

मस्जिद और ईदगाहों पर देखते बनी रौनक
भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई सहित आसपास के इलाके में आज बकरीद यानि कि ईद उल अजहा का त्योहार उत्साह पूर्वक मनाया गया। शहर के मस्जिद व ईदगाहों में रौनक देखीं गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश और प्रदेश के साथ अपने शहर में अमन चैन की दुआ मांगी।

मुस्लिम समाज ने आज ईद उल अजहा का त्योहार मनाया। इसकी तैयारी शनिवार से ही शुरू कर दी गई थी। इस अवसर पर होने वाले विशेष नमाज के लिए ईदगाह व मस्जिदों में एक दिन पहले ही तैयारी करने के बाद विशेष नमाज के समय से समाज को अवगत करा दिया गया था। भिलाई के सेक्टर-6 जामा मस्जिद में इस बार ईदगाह पर विशेष नमाज अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। इमाम इकबाल अंजुम अशरफी ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी।

फरीद नगर ईदगाह में भी बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने विशेष नमाज में हिस्सा लिया। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। भिलाई दुर्ग के अन्य सभी मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई। फिर घर जाकर कुर्बानी की रस्म निभाते हुए त्योहार मनाया गया। मर्कजी मस्जिद पावर हाउस कैम्प-2 में कासिम बस्तवी ने बकरीद की विशेष नमाज अता कराई। इस दौरान सचिव सैय्यद असलम ने सभी को मुबारकबाद दी। भिलाई-3 चरोदा और कुम्हारी में भी ईद उल अजहा का पर्व धार्मिक सद्भाव के साथ मनाया गया।

एहतियात के तौर पर तैनात रही पुलिस
बकरीद के चलते कहीं पर भी अप्रिय स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए पुलिस जवानों की तैनाती सुनिश्चित रखी गई थी। सभी मस्जिद और इंदगाह के बाहर संबंधित थाना के अधिकारी व जवान सजग रहे। इसके अलावा चिन्हित संवेदनशील मोहल्ले के चौक चौराहों पर भी पुलिस के जवानों को तैनात रखा गया। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर एएसपी शहर संजय ध्रुव के नेतृत्व में शहर के चारों सीएसपी अपने अपने क्षेत्र में बकरीद की नमाज के दौरान अधिनस्थों से पल-पल की खबर लेते रहे।

Tourism: पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, अब गाईड बन करेंगे कमाई
स्मार्ट वर्क और नवाचार से बाल संप्रेक्षण गृह का हुआ कायाकल्प… रचनात्मकता को बढ़ावा देने से आए शानदार नतीजे…. बच्चों के हाथ में किताब और कैनवास भरने नजर आ रही कुची
ब्रेकिंग न्यूज: आम लोगों के लिए खोला गया पावर हाउस का अंडरब्रिज, अधिकारियों के निर्देश पर हुआ औपचारिक उद्घाटन
भारत ने दिया चीन को एक और झटका, तेल कंपनियों ने बंद की चीनी टैंकरों की बुकिंग
बीजापुर में नक्सली दंपति सहित 17 ने किया सरेंडर, 9 पर है लाखों का इनाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अस्पताल को बम से उड़ाने और और इस परिवार को मारने की धमकी देने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार अश्लील तस्वीरों से सरकारी अधिकारी को जाल में फंसाया, फिर मांगे एक करोड़ रुपये, ऐसे धरा गया आरोपी
Next Article राष्ट्रपति गोतबाया के घर में मिले करोड़ों रुपये, प्रदर्शनकारियों ने सेना को किया सुपुर्द
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?