ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस मौसम में इन 5 होममेड बॉडी ऑयल का करें इस्तेमाल त्वचा रहेगी मॉइस्चराइज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

इस मौसम में इन 5 होममेड बॉडी ऑयल का करें इस्तेमाल त्वचा रहेगी मॉइस्चराइज

By Sonu Sahu
Published: November 1, 2022
Share
SHARE

सर्दियों में ठंडी हवा त्वचा को रूखा और बेजान बना सकती है। इससे कई तरह की अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर आप इन समस्याओं से सुरक्षित रहना चाहते हैं तो अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज रखें। इस काम में बॉडी ऑयल आपकी मदद कर सकते हैं। आइए आज हम आपको घर में तैयार किए जाने वाले पांच बॉडी ऑयल बनाने के तरीके बताते हैं जिनका इस्तेमाल सर्दियों के दौरान करना त्वचा के लिए लाभदायक होगा।

Contents
  • नीलगिरी बॉडी ऑयल
  • लैवेंडर बॉडी ऑयल
  • दालचीनी वाला बॉडी ऑयल
  • पेपरमिंट बॉडी ऑयल
  • साइट्रस बॉडी ऑयल

नीलगिरी बॉडी ऑयल

यह मॉइस्चराइजिंग बॉडी ऑयल एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और त्वचा को कई समस्याओं से सुरक्षित रखते हुए नम रखने में मददगार है। लाभ के लिए नीलगिरी के तेल, मीठे बादाम के तेल, जोजोबा ऑयल और लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल को एक साथ मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने शरीर पर लगाकर कुछ घंटे के लिए छोड़ दें। फिर नहाकर अपने शरीर को साफ कर लें।

लैवेंडर बॉडी ऑयल

लैवेंडर बॉडी ऑयल आपकी त्वचा की देखभाल करने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करने समेत पोषित करने में सहायक है। लाभ के लिए मीठे बादाम के तेल, लैवेंडर ऑयल, जोजोबा ऑयल, वनिला एसेंशियल ऑयल, कैमोमाइल ऑयल, लैवेंडर के फूल और चमेली के तेल को एक साथ मिलाएं। अब इस तेल के मिश्रण को अपने पूरे शरीर पर लगाएं।

दालचीनी वाला बॉडी ऑयल

यह तेल आपको सर्दियों के दौरान गर्माहट महसूस कराने के साथ त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर यह तेल त्वचा के संक्रमण को भी ठीक कर सकता है। लाभ के लिए एक कांच की बोतल में मीठे बादाम का तेल, जैतून का तेल, जोजोबा ऑयल, वनिला एसेंशियल ऑयल, दालचीनी का तेल, लौंग के तेल और दालचीनी की डंडी को एक साथ मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने पूरे शरीर पर लगाकर छोड़ दें।

पेपरमिंट बॉडी ऑयल

यह गुणकारी तेल त्वचा को हाइड्रेट करने, सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रखने समेत सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इस तेल के लाभ हासिल करने के लिए ग्रेपसीड ऑयल, पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल, विटामिन- ई ऑयल, लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल और पुदीने की ताजी पत्तियों को एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं और कुछ घंटों के बाद नहा लें। इससे आपकी त्वचा में जान आ जाएगी।

साइट्रस बॉडी ऑयल

साइट्रस बॉडी ऑयल भी त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए एक पैन में नारियल के तेल और जोजोबा ऑयल को एक साथ गरम करें। इसके बाद इसमें ग्रेपफ्रूट एसेंशियल ऑयल, लेमन एसेंशियल ऑयल और ऑरेंज एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण को ठंडा करके एक बोतल में डालें और नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करें। इससे आपको त्वचा संबंधी कई लाभ मिलेंगे।

चीन की बढ़ेगी आफत ! बाइडन की खुफिया प्रमुख का बीजिंग के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने का ऐलान
हाइवे पर घायलों के लिए एम्बुलेंस सेवा 108 व 1033 का जल्द किया जाएगा इंटीग्रेशन… बैठक में निर्णय
कोरोना की नेजल वैक्सीन को केंद्र ने दी मंजूरी, निजी अस्पतालों में बूस्टर डोज के तौर पर लगा सकेंगे लोग… जानिए कैसे काम करती है यह
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सादगी से निकली रथयात्रा, पुरी के राजा ने सोने के झाडू से की सफाई
किसना ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राज्य का तीसरा एक्सक्लूसिव शोरूम लॉन्च किया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दोमुंहे बालों से निपटने के लिए जरूर आजमाएं ये घरेलू उपचार
Next Article मदरसों का सर्वे पूर्ण: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले, 15 तक शासन को भेजेंगे रिपोर्ट मदरसों का सर्वे पूर्ण: करीब आठ हजार गैर मान्यता प्राप्त मिले, 15 तक शासन को भेजेंगे रिपोर्ट
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?