ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस पानी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए बन सकता है मुसीबत…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

इस पानी का अधिक सेवन स्वास्थ्य के लिए बन सकता है मुसीबत…

By Sonu Sahu
Published: December 10, 2022
Share
SHARE

नारियल पानी के सेवन से मिलने वाले अनगिनत स्वास्थ्य लाभों के कारण इसे जादुई पेय या प्रकृति का पेय भी कहा जाता है। हालांकि, इसके कुछ नुकसान आपको इसके सेवन पर पुनर्विचार करने पर मजबूर कर सकते हैं। नारियल पानी के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर प्रभावित होने और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलित होने सहित कई तरह के नुकसान पहुंच सकते हैं। आइए जानते हैं कि नारियल पानी के अधिक सेवन से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

Contents
  • मधुमेह होने का रहता है खतरा
  • इलेक्ट्रोलाइट हो सकते हैं असंतुलित
  • पेट से जुड़ी समस्याएं
  • बढ़ सकता है वजन
  • ब्लड प्रेशर में ला सकता है गिरावट

मधुमेह होने का रहता है खतरा

नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा मौजूद होती है। ऐसे में अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है और इंसुलिन में भी बदलाव आ सकता है। इंसुलिन में बदलाव आने से मधुमेह का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में मधुमेह रोगियों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही नारियल पानी पीना चाहिए और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना एक नारियल का पानी पीना ही काफी होता है।

इलेक्ट्रोलाइट हो सकते हैं असंतुलित

नारियल पानी में मौजूद उच्च पोटेशियम के कारण यह एक अद्भुत पेय है, लेकिन यही कारण अधिक मात्रा में सेवन करने पर नारियल पानी को घातक भी बना सकता है। दरअसल, नारियल पानी के अधिक सेवन से इलेक्ट्रोलाइट्स के असंतुलित होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। बता दें कि शरीर हमारे द्वारा खाए जाने वाले खाने और पानी से इलेक्ट्रोलाइट्स बनाता है। ये इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में फैलकर शारीरिक कार्यों में ऊर्जा देते हैं।

पेट से जुड़ी समस्याएं

नारियल पानी का अधिक सेवन करने से आपको पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे गैस, उल्टी समेत पेट में दर्द जैसी कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस वजह से यह जरूरी है कि आप नारियल पानी का सीमित मात्रा में सेवन करें। बेहतर होगा कि आप हर दिन अपने नारियल पानी के सेवन पर ध्यान दें, क्योंकि इससे आपको कोई नुकसान नहीं होगा।

बढ़ सकता है वजन

अधिक मात्रा में नारियल पानी पीने से वजन बढऩे की संभावना भी बढ़ सकती है और इसकी मुख्य वजह इसमें मौजूद हाई कैलोरी है। बढ़ता वजन एक गंभीर समस्या हैं, जिसके कारण शरीर कई बीमारियों का घर बना सकता है। वैसे कुछ अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण भी लोगों का वजन बढऩे लगता है, इसलिए बढ़ते वजन की असल वजह जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।

ब्लड प्रेशर में ला सकता है गिरावट

नारियल पानी के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर भी प्रभावित हो सकता है। इससे ब्लड प्रेशर के कम होने की संभावना बढ़ सकती है। बता दें कि अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर सामान्य (120/80 एमएमएचजी) से कम हो तो उसे लो ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। इसके कारण बार-बार चक्कर आना या अचानक धुंधला दिखना देना आदि लक्षण सामने आ सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने धान को बारिश से बचाने समुचित इंतजाम के लिए कलेक्टरों को दिए निर्देश
आ गया WhatsApp का नया फीचर : फोटो से कापी कर सकेंगे Text… जानिए कैसे मिलेगा नया अपडेट
Big Breaking: इस मौत का जिम्मेदार कौन? बिजली पोल के स्टे तार में आया करेंट, संपर्क में आने से छात्रा की मौत
दुर्ग पहुंचे सीएम साय, बोले- 31 मार्च तक समाप्त हो जाएगा नक्सलवाद, धान खरीदी पर भी की बात
shreekanchanpath 325 # 08 Sep 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article व्हाइट बॉडीकॉन में स्टनिंग पोज देती नजर आईं राशि खन्ना, फैंस हुए मदहोश…
Next Article Breking News: आज शाम तक सीएम का ऐलान! सीएम बघेल सहित प्रभारियों के साथ हर विधायक अकेले-अकेले कर रहे मुलाकात Breking News: आज शाम तक सीएम का ऐलान! सीएम बघेल सहित प्रभारियों के साथ हर विधायक अकेले-अकेले कर रहे मुलाकात
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?