ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आसमान से बरसी आफत: नवी मुंबई में भारी बारिश, खारघर की पहाड़ियों में फंसे 120 लोगों को बचाया, देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आसमान से बरसी आफत: नवी मुंबई में भारी बारिश, खारघर की पहाड़ियों में फंसे 120 लोगों को बचाया, देखें वीडियो

By @dmin
Published: July 19, 2021
Share
आसमान से बरसी आफत: नवी मुंबई में भारी बारिश, खारघर की पहाड़ियों में फंसे 120 लोगों को बचाया, देखें वीडियो
आसमान से बरसी आफत: नवी मुंबई में भारी बारिश, खारघर की पहाड़ियों में फंसे 120 लोगों को बचाया, देखें वीडियो
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आसमानी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां कई इलाकों में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है। कई इलाके डूब गए हैं। लोगों के घर में पानी घुस गया। सड़कों पर गाडिय़ां बहती दिखीं। लैंडस्लाइड और दीवार गिरने की अलग-अलग दुर्घटनाओं में अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। इस बीच, महाराष्ट्र के नवी मुंबई में खारघर पुलिस ने रविवार शाम दमकल अधिकारियों के साथ एक नाले को पार कर खारघर पहाडिय़ों पर गईं 78 महिलाओं और 5 बच्चों समेत 120 लोगों को बचाया। इसका वीडियो सामने आया है।

#WATCH | Maharashtra: Fire team rescued several people stranded in different parts of Navi Mumbai due to heavy rainfall.

"Kharghar fire station received calls from many people seeking help. We've rescued 120 people, out of which 78 were women," said Pravin Bodkhe, Fire Officer pic.twitter.com/YRF292N8df

— ANI (@ANI) July 19, 2021

वीडियो में देखा जा सकता है कि खारघर की पहाड़ी पर फंसे लोगों को बचाने के लिए दमकल विभाग ने बचाव अभियान चलाया। इस दौरान 120 लोगों को बचाया गया है। इनमें 78 महिलाएं शामिल हैं।

दमकल विभाग के अनुसार, इन सभी 120 लोगों को खारघर की पहाडिय़ों के अलग-अलग स्थानों से बचाया गया है। दमकलकर्मियों ने बताया कि फायर स्टेशन में उन्हें लोगों की ओर से मदद के लिए कॉल की गई थी। इसके बाद उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि दमकलकर्मी इलाके में फंसे लोगों को सीढ़ी के सहारे पहाड़ी रास्ता पार करके बचा रहे हैं। नीचे बेहद तेज रफ्तार में पानी बह रहा है।

पिछले कुछ वर्षों में हुई कई दुर्घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने जून में खारघर पहाडिय़ों और पांडवकाडा वाटरफाल में प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। निरीक्षक शत्रुघ्न माली ने कहा, ‘ये लोग नवी मुंबई और मुंबई के विभिन्न स्थानों से थे। वे दिन में पहले नदी पार करके पहाडिय़ों पर गए थे और रविवार होने की वजह से वहां घूम रहे थे। हालांकि, भारी वर्षा के कारण नदी उफान पर आ गई और उनका वापस लौटना असंभव हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर हम दमकल अधिकारियों के साथ वहां पहुंचे और सभी लोगों को बचाया। बचाव अभियान में किसी को चोट नहीं आई।

CG Crime : ट्रक के हेल्पर ने भाड़े की रकम चुराई, गोवा जाकर मौज करने का था प्लान… जाने से पहले पकड़ाया
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने निर्माणाधीन ब्रिज, रेलवे अंडर ब्रिज और एक्सप्रेस-वे का किया निरीक्षण
66 वां रेल सप्ताह समारोह: उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मान
प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए मे 30 हजार से अधिक बेड…. 29 कोविड अस्पताल और 186 कोविड केयर सेंटर में मरीजों का हो रहा इलाज
भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, कुम्हारी से मीना वर्मा, अहिवारा से नटवर और अमलेश्वर से दयानंद लड़ेंगे चुनाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Navjot Singh Sidhu now took a U-turn, resigned from the post of Punjab कमान मिलते ही सिद्धू ने नेहरू के साथ पिता की तस्वीर को किया शेयर, आलाकमान को कहा शुक्रिया
Next Article Shaurya Memorial being built by the initiative of MLA and Mayor Devendra… ..The statue of Shaheed Bhagat Singh, weighing 5 tons, made from metalgun… will be installed here रायपुर के सराफा दुकान में बड़ी चोरी: 3 करोड़ के हीरे जेवरात समेत 3 लाख नगदी ले उड़ा चोर… पुलिस को दुकान के कर्मी पर शक… जाने क्या है पूरा मामला

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?