ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

By Om Prakash Verma
Published: February 12, 2024
Share
आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
आरंग में आयोजित रोजगार मेला में केन्द्रीय सेवाओं में 75 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
SHARE

युवा विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें: प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी
देशभर के 1 लाख से अधिक युवाओं को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल रूप से किया नियुक्ति पत्र वितरण
रोजगार मेला रोजगार सृजन उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा: केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल

रायपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के विभिन्न राज्यों के 46 स्थानों पर आयोजित प्रधानमंत्री रोजगार मेला में 1 लाख से अधिक युवाओं को वर्चुअल रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने नौजवानों से राष्ट्र निर्माण का सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा नौकरी देने का अभियान पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। देश के सभी युवाओं को अपनी योग्यता साबित करने का सामान अवसर मिल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में कार्मिक भवन का शिलान्यास कर वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इससे कर्मियों के प्रशिक्षण तथा समन्वय में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज युवा कड़ी मेहनत और अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी जगह बना सके इसके लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए तय किए गए भर्ती की प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण की जा रही है। स्टार्टअप योजना लागू होने से रोजगार के विभिन्न अवसर युवाओं को मिल रहा है।

देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित किए जा रहे रोजगार मेले की कड़ी में रायपुर जिले के आरंग स्थित केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल कैम्प में प्रधानमंत्री रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्रों का वर्चुअल वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल शामिल हुई। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र बलों एवं अन्य विभागों में चयनित 75 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबध्दता को पूरा करने की दिशा में यह रोजगार मेला एक ऐतिहासिक कदम है। रोजगार मेला भविष्य में रोजगार सृजन उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को उनके सशक्तिकरण और राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।

रोजगार मेले में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 04, सीमा सुरक्षा बल के 09, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 01, पोस्टल के 17, रेवेन्यू सी.बी.आई.सी. के 10, एफसीआई एण्ड पीडी के 04, लेबर (ईपीएफओ) के 05, हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड के 20 तथा हायर एजुकेशन के 05 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस समारोह में अपर महानिदेशक (भा.पु.से.) अमित कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (भा.पु.से.) साकेत कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ सेक्टर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विजय शंकर पाण्डेय, ग्रुप केंद्र रायपुर के कमाण्डेड अजय कुमार सिंह, चयनित अभ्यर्थी एवं उनके परिवारगण सहित केन्द्रीय विभागों के अधिकारी तथा कार्मिक उपस्थित रहे।

अब किरायेदार बन सकते है मालिक… मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना, जाने कैसे
शहर में न फैले कोई भी बीमारी, पहले से ही रोकथाम की तैयारी करने विधायक देवेंद्र ने दिए निर्देश
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बीएसपी ने बढ़ाया एक और ठोस कदम… प्लेट मिल ने एमडीएन-250 स्लैब्स की 13वीं बार की सफलतापूर्वक रोलिंग… मिशन गगनयान में होगा इस्तेमाल
दंतेवाड़ा में होगी रिसर्च पार्क की स्थापना… आईआईटी भिलाई और दंतेवाड़ा प्रशासन के बीच हुआ एमओयू
एलोपैथी मामला: रामदेव ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, देशभर में दर्ज सभी मामले एक साथ करने की मांग की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : व्यवसायी ने बांध में कूदकर दे दी जान, खुदकुशी से पहले फेसबुक स्टोरी डाली, पड़ोसी को बताया जिम्मेदार
Next Article भारतीय थल सेना में ‘अग्निवीर भर्ती’ के लिए 13 फरवरी से 22 मार्च तक लिए जाएंगे आवेदन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?