ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आयुक्त प्रकाश सर्वे ने 21 कर्मचारियों का प्रमोशन आदेश किया जारी… महापौर के निज सहायक गैंदराम सिन्हा एवं निगम सचिव जीवन वर्मा को भी मिली पदोन्नति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने 21 कर्मचारियों का प्रमोशन आदेश किया जारी… महापौर के निज सहायक गैंदराम सिन्हा एवं निगम सचिव जीवन वर्मा को भी मिली पदोन्नति

By @dmin
Published: February 9, 2022
Share
SHARE

भिलाई । निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने 21 निगम कर्मचारियों के प्रमोशन का आदेश जारी किया है। इन कर्मचारियों के पद नाम परिवर्तन होने के साथ ही इनका वेतनमान भी बदल जाएगा। नीरज पाल के महापौर बनने के बाद निगम कर्मचारियों को एक प्रकार से पदोन्नति का यह पहला तोहफा मिला है। प्रमोशन मिलने वाले कर्मचारियों में ज्यादातर राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल है। वही महापौर के निज सहायक गैंदराम सिन्हा, निगम सचिव जीवन लाल वर्मा और आयुक्त के स्टेनो पुरुषोत्तम अठभैया को भी पदोन्नति मिली है। वहीं कुछ कर्मचारियों के विभागों में भी फेरबदल हुआ है। आयुक्त ने 7 फरवरी को आदेश जारी कर कई कर्मचारियों को प्रमोशन दिया है।

प्रमोशन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में निगम सचिव जीवन वर्मा स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 से स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, देवेंद्र कुमार वर्मा स्टेनो टाइपिस्ट से स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, पुरुषोत्तम अठभैया स्टेनो टाइपिस्ट से स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, गैंदराम सिन्हा स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, शंकर साहनी स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, भैयालाल असाटी स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक, मोतीलाल साहू राजस्व उपनिरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, रविशंकर महलवार राजस्व उपनिरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, बसंत कुमार देवांगन राजस्व उपनिरीक्षक से राजस्व निरीक्षक, नीलेश बागडे सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक, कृष्ण कुमार शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक, पालेश्वर साहू सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक, मनीषा श्रीवास सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक, राजिम बाई निर्मलकर सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, योगेश्वर दास साहू सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, राजेंद्र तिवारी सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक जमीर अहमद सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उप निरीक्षक, मलखान सिंह शोरी राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी, धीरज साहू राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी, सत्यनारायण कौशिक राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी एवं श्री जगदीश तिवारी राजस्व निरीक्षक से सहायक राजस्व अधिकारी के पद पर पदोन्नत हुए है।

इसके अतिरिक्त 6 कर्मचारियों के विभागों में फेरबदल कर नवीन पदस्थापना विभाग दिया गया है। इसका आदेश अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक कौशल्या सोनी सहायक ग्रेड 3 को स्टेनो आयुक्त कक्ष से लेखा शाखा, तुलसिया बघेल सहायक ग्रेड 3 को प्रथम अपीलीय कक्ष से संपत्ति कर विभाग, राहुल राजपूत भृत्य को लेखा शाखा से जोन क्रमांक 3, रोशनलाल टंडन भृत्य को सामान्य प्रशासन विभाग से उपायुक्त दो कक्ष, नरेंद्र कुमार साहू चौकीदार को महापौर परिषद कक्ष से प्रथम अपीलीय कक्ष एवं प्रवीण डोंगरे भृत्य को स्टेनो टू आयुक्त कक्ष से सचिवालय में पदस्थ किया गया है। कर्मचारी महासंघ से विष्णु चंद्राकर, शरद दुबे, रामवृक्ष यादव, कृष्णा देशमुख, रामेश्वर चंद्राकर, अरुण सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र मोहन सखारकर, श्रवण ठाकुर एवं शिव शर्मा इत्यादि ने निगम महापौर, निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त का कर्मचारियों को पदोन्नति देने के लिए आभार व्यक्त किया है।

आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर बन रही आत्मनिर्भर , समूहों से 1 लाख 24 हजार से अधिक महिलाएं जुड़कर कर रही है कार्य
दीपावली की रात काली और गौरी पूजन में शामिल हुए विधायक रिकेश सेन, रात भर पूजा-अर्चना बाद दो दिन जारी रहा विसर्जन
गर्मी के कहर का असर: आम की मिठास होगी मंहगी, फल बनने से पहले ही झुलसे बौर
Loksabha News Update: पूरे शीतकालीन सत्र के लिए विपक्ष के 14 सांसद लोकसभा से निलंबित, गलत बर्ताव के चलते हुई कार्रवाई
Bhilai : बार के किचन में बीमारी…. शराब के साथ परोसने रखा था फंगस लगा चिकन और मछली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथों में हरा-नीला डिब्बा लेकर निकली महिलाएं… शहर को सुंदर बनाने और स्वच्छ रखने लोक कलाकार कर रहे जागरूक
Next Article गोतस्करी कर रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों को बीएसएफ ने रोका, तो लोहे की रॉड से हुआ हमला… फायरिंग में दो तस्कर ढेर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग, सर्च अभियान में नशीले पदार्थ के दो पैकेट मिले

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?