ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आम की ठंडी छांव में लोगों से मुख्यमंत्री की ‘भेंट-मुलाकात’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आम की ठंडी छांव में लोगों से मुख्यमंत्री की ‘भेंट-मुलाकात’

By @dmin
Published: May 4, 2022
Share
आम की ठंडी छांव में लोगों से मुख्यमंत्री की 'भेंट-मुलाकात'
आम की ठंडी छांव में लोगों से मुख्यमंत्री की 'भेंट-मुलाकात'
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कुसमी में आम जनता से रूबरू चर्चा के लिए आयोजित ‘भेंट-मुलाकात’ में कुसमी के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। नगर पंचायत कुसमी के वार्ड क्रमांक-2 में आम के पेड़ की ठंडी छांव में मुख्यमंत्री से चर्चा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। मुख्यमंत्री उनसे मिलने के लिए पैदल चलकर स्थल पर पहुंचे।

  • आम जन की समस्याओं और मांगों से हुए रू-ब-रू
  • कुसमी के लिए की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं
  • हाई स्कूल में मैदान समतलीकरण, शौचालय निर्माण और प्रकाश की होगी व्यवस्था
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नई तकनीक की एक्सरे मशीन लगाने को मंजूरी
  • आईटीआई में प्रारंभ होंगे नए ट्रेड: आईटीआई का बनेगा नया भवन
  • कुसमी-सामरी-बलरामपुर पहुंच मार्ग में कंठी घाट के पास करीब 8 किलोमीटर सड़क का होगा डामरीकरण
  • कुसमी में लगेंगे आलू, टाउ और मिर्ची के प्रोसेसिंग प्लांट

मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर कुसमी-सामरी-बलरामपुर पहुंच मार्ग में कंठी घाट के पास करीब 8 किलोमीटर सड़क डामरीकरण, कुसमी में आलू, टाउ और मिर्ची के फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना, कुसमी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नई तकनीक वाली एक्सरे मशीन, आईटीआई में नए ट्रेड खोलने आईटीआई के नए भवन निर्माण तथा नगर पंचायत कुसमी में फायर ब्रिगेड वाहन की व्यवस्था करने की घोषणा की। इसके साथ ही साथ उन्होंने कुसमी से कोरंधा होकर लातेहार सड़क को राजकीय राजमार्ग बनाने के लिए झारखण्ड सरकार से चर्चा करने का आश्वासन दिया। कुसमी में बिजली कटौती और ओव्हर लोड की समस्या की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम के दौरान सभा में मौजूद प्रिया यादव नाम की बच्ची के दिल के ऑपरेशन के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने उसकी मां को पास बुलाकर बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ की। मां ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्ची का स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर है। श्री बघेल ने बच्ची को गोद में उठाकर दुलारा और आशीर्वाद दिया। इस बच्ची प्रिया यादव का शासन से मिली 3.5 लाख रूपए की राशि से इलाज हुआ है, बच्ची की मां ने इसके लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं से उनके कामकाज के बारे में जानकारी ली। समूह की महिलाओं ने उनके समूह द्वारा तैयार की गई सामग्री की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

भिलाई जिला कांग्रेस ने याद किया पूर्व पीसीसी अध्यक्ष नंदकुमार पटेल को… तुलसी साहू ने कहा प्रदेश कांग्रेस को एकजुट किया
सुको से लालू को राहत, जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर नोटिस से इनकार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र : गरीब कल्याण रोजगार अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य को सम्मिलित करने का किया अनुरोध
हाईकोर्ट में 66 करोड़ के जुर्माने को चुनौती, कोयला उत्पादन मामले में केंद्र से मांगा जवाब
Railway Breaking : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर 9 हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज, टाउनशिप के लोगों को मिलेगा हाफ बिजली बिल का लाभ और एफएसएनएल को नही बेचने मुख्यमंत्री भूपेश ने की इस्पात सचिव से चर्चा
Next Article कुसमी की महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी कुसमी की महिलाएं बन रही हैं स्वावलंबी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?