ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आमजन ने की अधिकारियों की शिकायत, विधायक देवेंद्र यादव ने लगाया जमकर फटकार… दो सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने का दिया निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आमजन ने की अधिकारियों की शिकायत, विधायक देवेंद्र यादव ने लगाया जमकर फटकार… दो सुपरवाइजर को नोटिस जारी कर कार्यवाही करने का दिया निर्देश

By @dmin
Published: July 4, 2022
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सोमवार सुबह 9:30 बजे हुडको वार्ड 70 अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। जहां अन्नपूर्णा मंदिर में चार लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किया जाएगा। इस विकास कार्य का शुभारंभ के अवसर पर आज भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां मुख्य रूप से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव उपस्थित रहे। अन्नपूर्णा मंदिर समिति के पदाधिकारियों द्वारा विधायक की उपस्थिति में भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया और एक नए विकास कार्य की नीव रखी गई। भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद एक ओर जहां मंदिर समिति और वार्ड वासियों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताते हुए कहा कि जब भी वे आते हैं तब हमारे वार्ड को क्षेत्र की जनता को सुविधाएं और कई सौगात दे जाते हैं।

वहीं दूसरी ओर वार्ड वासियों ने वार्ड की कई समस्याओं को लेकर शिकायत भी की और अपनी परेशानी बताते हुए। समस्या का निदान करने की मांग की। साथ ही वार्डवासियों ने विधायक श्री यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुछ समय पहले भिलाई नगर विधायक से मंदिर समिति और वार्ड वासियों ने मंदिर परिसर और आसपास सौंदर्यीकरण की मांग की थी ताकि मंदिर परिसर की साज सज्जा हो सके और सुंदरता बढ़े । जनता की मांग पर विधायक ने पहल की और 4 लाख की लागत से बारिश के दिनों में कार्य स्वीकृत कर दिया है जिसका आज भूमिपूजन के बाद जल्दी निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

वार्ड वासियों के साथ मुलाकात कर कि सार्थक चर्चा
भूमि पूजन के बाद विधायक वार्ड वासियों के साथ मुलाकात की और बैठकर वार्ड की समस्याओं पर लंबी व सार्थक चर्चा की। इस दौरान वार्ड वासियों ने बताया कि वार्ड में कई तरह की मूलभूत समस्याएं हैं। इसका समाधान नहीं हो पा रहा है।। ऐसी कई तरह की समस्याएं वार्डवासियों ने बताई। इस पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वह वार्ड की सफाई व्यवस्था और अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाओं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं और किसी भी प्रकार की समस्या वार्ड में निर्मित ना हो इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर पार्षद सीजू एंथोनी,ब्लॉक अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गुरलीन सिंह, ललिता साहू,कुंती साहू, दलजीत सिंह, अभिषेक यादव, साईं किरण, सेमुअल डेविड, विश्वकर्मा आंटी आदि सैकड़ों की संख्या में वार्डवासी और मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

2 सुपरवाइजर को नोटिस जारी करने का निर्देश
भिलाई नगर विधायक श्री यादव वार्ड वासियों से चर्चा कर रहे थे तब वार्ड के नागरिकों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर और सफाई सुपरवाइजर दोनों गैर जिम्मेदाराना हरकत करते हैं। लोगों की शिकायतों पर कोई निराकरण नहीं करते। और फोन भी समय पर नहीं उठाते। जनता की शिकायत पर विधायक श्री यादव ने दोनों सुपरवाइजर पर जमकर भड़के और संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों सुपर वाइजर को तत्काल प्रभाव से नोटिस जारी किया जाए और अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि वार्ड में किसी भी प्रकार के काम में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता से शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए । मूलभूत के हर काम समय पर होना चाहिए किसी भी निर्माण कार्य विकास कार्य में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या गुणवत्ता से खिलवाड़ अगर किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने मांग की थी कि मन्दिर परिसर में सौंदर्यीकरण किया जाए। उनकी मांग पर पहल करते हुए आज भूमिपूजन किया गया है। जल्द ही सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया दिया जाएगा।
देवेन्द्र यादव, विधायक

‘गांधी सेवा ग्राम’ ग्रामीण परिवेश के रूप में होगा विकसित, सीएम बघेल ने स्थल का किया निरीक्षण
Update Breaking: जगदलपुर खदान हादसा: मरने वालें की संख्या बढ़कर हुई 7, तीन मजदूर अभी भी लापता, रेसक्यू में जुटी SDRF और पुलिस
आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें – राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़ मिलेट कार्निवाल: मिलेट के नए-नए व्यंजन बनाना सिखाएंगे भारत के नामी शेफ, कल से होगी आयोजन की शुरूआत
भिलाई शहर में पसरा है सन्नाटा, और यह सन्नाटा इस वक्त में अच्छा भी है… घर से बाहर नहीं निकल कर लोग कर रहे प्रशासन का सहयोग….. अनावश्यक निकलने वालों से की जा रही है पूछताछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 257 # 04 july 2022
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने ट्रैफिक विभाग, पीडब्लूडी, नगर निगम संयुक्त प्लान बनाएं : अरुण वोरा

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?