ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आपरेशन राहुल: जल्दबाजी या हड़बड़ी किसी बड़े हादसे की वजह न बने इसलिए दुर्घटना से देर भली…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आपरेशन राहुल: जल्दबाजी या हड़बड़ी किसी बड़े हादसे की वजह न बने इसलिए दुर्घटना से देर भली…

By @dmin
Published: June 14, 2022
Share
आपरेशन राहुल: जल्दबाजी या हड़बड़ी किसी बड़े हादसे की वजह न बने इसलिए दुर्घटना से देर भली…
आपरेशन राहुल: जल्दबाजी या हड़बड़ी किसी बड़े हादसे की वजह न बने इसलिए दुर्घटना से देर भली…
SHARE

रायपुर। कई बार जल्दबाजी या हड़बड़ी किसी बड़े हादसे की वजह बन जाती है। एनडीआरएफ की टीम जिला प्रशासन के जॉइंट कॉम्बिनेशन में देश का सबसे बड़ा रेस्कयू राहुल को बचाने के लिए कर रही है। एनडीआरएफ के सदस्य पूरी तरह से प्रशिक्षित होते हैं, फिर भी कई बार चूक से दुर्घटनाओं के शिकार हो जाते हैं। एनडीआरएफ द्वारा राहुल का रेस्क्यू कमांड ऑफ चीफ वर्धमान मिश्रा के निर्देशन में किया जा रहा है। आज रेस्कयू के दौरान हाथों में हल्का सा चोट लगा और मौके पर उपस्थित डॉक्टर के उपचार के बाद ठीक हो गया। ठीक इसी तरह राहुल के रेस्क्यू को हल्के में लेने वाले लोग यह सोच रहे होंगे कि इतना देर क्यो किया जा रहा है? 90 घण्टे हो गए। राहुल का क्या होगा? ठीक से काम नहीं किया जा रहा है।

कुछ ऐसे सवालों से लैस होकर लोगों के बीच भ्रम पैदा करने और एक नकारात्मक माहौल बना देने ऐसे लोग भला आखिर चाहते क्या है? जब मामला संवेदनशीलता के साथ विपरीत परिस्थितियों से जुड़ा हो और बहुत कुछ हाथ में होकर भी अपने हाथ में न हो तो ऐसे मामलों में किसी भी जल्दबाजी, हड़बड़ी दिखाने की बजाय सूझबूझ दिखाना ही साहस और एक संवेदनशील इंसान की पहचान है। एनडीआरएफ देश में बड़े बड़े तूफानों से,बाढ़ से डूब रहे लोगों को और अचानक होने वाले हादसों से लोगों को बचाने का काम करती है। ऐसे कई अवसर आए है जब एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने साहस का परिचय दिया। यह अकेले ही उनके सफलता का सर्टिफिकेट नहीं बना, स्थानीय स्तर पर प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल और समन्वय भी हिस्सा रहा होगा। जब किसी के जीवन का प्रश्न होता है तो सवाल और गुस्सा लाजिमी भी है,मगर एक दायरे में..पिहरीद की घटना देश की सबसे बड़े रेस्क्यू में से एक है। जिस तरह की परिस्थितियां इस घटना से जुड़ी है, वह इस अभियान को जल्दी ही सफल बनाने में थोड़ा बाधा बन रही है।

राहुल का न सुन पाना, रस्सी को न पकडऩा, और 60 फीट के गहरे स्थान पर राहुल तक पहुचने में मजबूत चट्टान रेस्क्यू की आसान राह को रोड़ा बन रही थी, इसके बावजूद जिला प्रशासन और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम एक ही विश्वास के साथ सारी चुनातियों को नजरअंदाज कर अभियान को सफल बनाकर कर राहुल को मौत के मुँह से वापिस लाने का काम कर रही है। हमें भी अपना धैर्य बनाकर राहुल के सुरक्षित निकालने के लिए दुआएं करनी चाहिये। यदि यह भी नहीं कर सकते तो कम से कम कुछ भ्रम जैसी बातों का दुष्प्रचार तो नहीं करना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना से देर भली है।

साधराम यादव हत्याकांड : हिंदू संगठनों ने किया बंद का आह्वान, चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया समर्थन
CG Politics: पहले चरण के लिए बस्तर तैयार, लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षाबल अलर्ट, 1 लाख जवान हुए तैनात
Bhilai Breaking : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से 80 लाख की ठगी, पत्नी व साले ने धोखे से निकाली रकम और चल दिए चेन्नई
बड़ी खबर: सीआरपीएफ जवान ने साथी जवानों पर चलाई गोलियां… एक की मौत…. एक की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े कोरोना के केस: 35 नए मरीजों की पुष्टि, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 400 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग अश्विनी वैष्णव ने भारतीय रेलवे नवाचार नीति-रेलवे के लिए स्टार्टअप का शुभारंभ किया
Next Article महापौर नीरज पाल के निर्देश पर नाला सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य प्रभारी लक्ष्मीपति राजू, खुर्सीपार में देखी सफाई व्यवस्था बारिश से पहले नालों की साफ सफाई कर लें, शहर में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?