ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधुनिक भारत के शिल्पी थे राजीव गांधी : निर्मल कोसरे
Share
Notification Show More
Latest News
एक ही परिसर में कक्षाओं के साथ छात्रावास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय, कंप्यूटर और खेल सुविधाओं का मिलेगा लाभ
आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
October 1, 2026
मरकाटोला घाट सड़क हादसे के घायलों और परिजनों से की मुलाकात, बेहतर उपचार के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल
October 1, 2026
पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन
October 1, 2026
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम
October 1, 2026
shreekanchanpath 348 # 01 September 2026
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

आधुनिक भारत के शिल्पी थे राजीव गांधी : निर्मल कोसरे

By @dmin Published May 22, 2022
Share
SHARE

पुण्यतिथि पर पूर्व प्रधानमंत्री को कांग्रेस जनों ने किया नमन
भिलाई-3 । पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर भिलाई – चरोदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सिरसा चौक भिलाई-3 में एक श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे ने स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत के शिल्पी बताते हुए नमन किया। प्रदेश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 21 मई को भिलाई – चरोदा ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी का पुण्यतिथि मनाया। सिरसा चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में महापौर निर्मल कोसरे मुख्य अतिथि थे। सभापति कृष्णा चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुजीत बघेल एवं ओनी महिलांग विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभी अतिथियों के साथ उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के तैल चित्र पर बारी बारी से श्रृद्धा सुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि राजीव गांधी सही मायने में आधुनिक भारत के शिल्पी थे। उन्होंने कम्प्यूटर व दूरसंचार क्रांति की नींव रखी थी। श्री कोसरे ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार राजीव गांधी के सपनों को बखूबी साकार कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा लागू राजीव गांधी किसान न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। निगम सभापति कृष्णा चंद्राकर ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में आधुनिक सोंच और दूरदर्शिता से देश को नई दिशा दी। इसका फायदा देशवासियों को आज मिल रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया ने कहा कि राजीव गांधी ने कम्प्यूटर लाकर डिजिटल युग की शुरुआत की थी। आज मोबाइल फोन को लेकर जो क्रांति दिख रही है वह राजीव गांधी की देन है। कार्यक्रम को सुजीत बघेल व ओनी महिलांग ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, एस. वेंकटरमना, मनोज डहरिया, एम. जॉनी, पार्षद टेनेन्द्र ठाकरे, डे साहब वर्मा, सुषमा चंद्राकर, मनीष वर्मा, हेमंत वर्मा, पूर्व पार्षद लावेश मदनकर, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू चंद्राकर, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कोसरे, कुमुद मढ़रिया, कलिंद्री नायक, रामकुमार भलावी, रमना मूर्ति, लोकेश कुमार सिन्हा, तौहीद खान, विमल मानकर, बाबू जफर, बीएन राजू, मनु सोनी, इंद्रजीत यादव, कमलेश चंद्राकर, मधु स्वर्णकार, विजय रजक, बितावन वर्मा, श्रवण कुमार विश्वकर्मा, रुस्तम खान, मोहम्मद हाशमी, अजहर अली, मिलिंद दानी, सुप्रिय टेम्बुरकर, कमला वर्मा, मन्नूलाल सोनी, अब्दुल हसन, मोहम्मद तौसीफ रजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You Might Also Like

आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

पेंशन-ग्रेच्युटी बहाली के लिए कल्याण कॉलेज के सामने व्यथित प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, सौंपा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस पर योग आयोग अध्यक्ष ने नवजात को दिया ‘श्याम’ का नाम

डेटा लेबलिंग और एआई में बलरामपुर ने रचा इतिहास, प्रदेश का पहला कॉग्निटिव डेटा एनोटेशन सेंटर स्थापित

@dmin May 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक ही दुकान में छह महीने में दूसरी बार चोरों का धावा… अब टिन वाली छत तोड़कर किया लाखों का मोबाइल पार
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 214 # 22 may 2022

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?