ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आदिवासी अंचल के बच्चे देखेंगे नई राजधानी, घुमेंगे जंगल सफारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

आदिवासी अंचल के बच्चे देखेंगे नई राजधानी, घुमेंगे जंगल सफारी

By @dmin
Published: May 10, 2022
Share
आदिवासी अंचल के बच्चे देखेंगे नई राजधानी, घुमेंगे जंगल सफारी
आदिवासी अंचल के बच्चे देखेंगे नई राजधानी, घुमेंगे जंगल सफारी
SHARE

मुख्यमंत्री ने किया बच्चों से वादा: जंगल सफारी और नवा रायपुर घुमाएंगे, मुख्यमंत्री निवास में कराएंगे चाय-नाश्ता
रायपुर। प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बच्चों से भी रूबरू हो रहे हैं। वे न सिर्फ बच्चों से आत्मीयता पूर्वक मिल रहें बल्कि सरगुजा के राजपुर में उन्होंने हाईस्कूल और हायर सेकेन्ड्री परीक्षा के टापर बच्चों को हेलीकाप्टर राईड करने की घोषणा की वहीं आज लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को नई राजधानी, मुख्यमंत्री निवास और जंगल सफारी घुमाने का वायदा किया।

प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बच्चों से भी रूबरू हो रहे हैं। वे न सिर्फ बच्चों से आत्मीयता पूर्वक मिल रहें बल्कि सरगुजा के राजपुर में उन्होंने हाईस्कूल और हायर सेकेन्ड्री परीक्षा के टापर बच्चों को हेलीकाप्टर राईड करने की घोषणा की वहीं आज लुण्ड्रा विधानसभा क्षेत्र के बच्चों को नई राजधानी, मुख्यमंत्री निवास और जंगल सफारी घुमाने का वायदा किया।

सरगुजा के लुण्ड्रा विधान सभा क्षेत्र के गांव सहनपुर के बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे कभी सरगुजा से बाहर नहीं गए हैं। वे सब लोग नई राजधानी देखना चाहते हैं। तब उन्होंने न सिर्फ नवा रायपुर बल्कि मुख्यमंत्री निवास में चाय के लिए आमंत्रित किया और जंगल सफारी घुमाने का वायदा भी किया। उन्होंने कलेक्टर सरगुजा को इन बच्चों को नई राजधानी स्थित मंत्रालय के साथ ही जंगल सफारी और मुख्यमंत्री निवास घुमाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

बच्चों ने स्वागत में गाया सरगुजिया गीत
बच्चों ने भेंट मुलाकात के समय मुख्यमंत्री के स्वागत में सरगुजिया बोली में गीत गाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों द्वारा एक सुर में सुनाए गए गीत ”चल तो भैया रे सहनपुर ले..सीएम से मिलब रे..सीएम से मिलब रे..” की प्रशंसा की और गीत की रचना के बारे में पूछा। बच्चों ने उन्हें बताया कि यह गीत उनकी शिक्षिका ने सिखाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने शिक्षिका को इस सुंदर गीत के लिए बधाई दी। बच्चों के द्वारा मध्यान्ह भोजन के लिए कमरे की मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को एक अच्छा शेड तैयार करने के निर्देश दिए जहां बच्चे व्यवस्थित और सुविधाजनक ढंग से मध्यान्ह भोजन कर सकें।

सर आपको क्या गर्मी की छुट्टी मिलती है
बच्चों ने मुख्यमंत्री से बहुत ही भोले अंदाज में पूछा कि सर आपको हमारी तरह गर्मी की छुट्टी मिलती है क्या? मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि वे सभी मौसम गर्मी, सर्दी, बरसात में काम करते हैं। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी के लिए लोगों से मिलने भी जाते हैं। इसी क्रम में वे आज सहनपुर पहुंचे है।

बोरे बासी की भी हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने बच्चों को बताया कि भेंट-मुलाकात अभियान में राशन दुकान, पंचायत कार्यालय, स्वामी आत्मानंद स्कूल, थाना आदि का निरीक्षण करते है, साथ ही आमजनों, श्रमिकों किसानों, जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करते है। बात-चीत में बच्चों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे बोरे-बासी खाते हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भी खाता हूं, यह बहुत अच्छा होता है।

मोटापाग्रस्त लोगों में गंभीर रोग और मृत्यु का जोखिम अधिक, वैज्ञानिकों ने बताया बचाव का सबसे कारगर तरीका
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने की हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) प्रणाली से पिछले 16 महीनों में लगभग 15 करोड़ रुपए के डीजल की बचत… जाने क्या है यह तकनीक
Bhilai Accident : ट्रक की चपेट में आकर जामुल निवासी बाइक सवार की मौत, चरोदा में हनुमान मंदिर के पास हुआ हादसा
गौतम अडाणी को झटका: फ्रीज हुए 43500 करोड़ के शेयर, कंपनियों के शेयरों में लगा लोअर सर्किट
टेस्ट क्रिकेट में ICC बदल रहा नियम, अब चार दिन के होंगे टेस्ट मैच, लेकिन भारत सहित ये तीन टीमें रहेंगी अपवाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मेरे अन्नदाता खुश हैं, खुशहाल हैं, इस बात की मुझे बहुत खुशी है: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Next Article 23 करोड़ की लागत से बनेगी सब्जी मंडी, कुम्हारी के सभी स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार मुख्यमंत्री ने कतकालो जल शोधन संयंत्र का किया निरीक्षण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?