ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आतंक पर प्रहार: बडगाम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक आतंकवादी और चार मददगार गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आतंक पर प्रहार: बडगाम में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक आतंकवादी और चार मददगार गिरफ्तार

By @dmin
Published: July 19, 2021
Share
Three terrorists wiped out in Pulwama encounter
Three terrorists wiped out in Pulwama encounter
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। बडगाम में पुलिस ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। एक स्थानीय आतंकवादी को उसके चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

खुफिया सूचना के आधार पर बडगाम पुलिस ने सेना की 53-आरआर और सीआरपीएफ की बटालियन-43 के साथ अभियान शुरू किया था। जिसमें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक पिस्टल(चीन निर्मित), एक मैगजीन, आठ कारतूस सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। उसकी पहचान बडगाम निवासी मोहम्मद यूनिस मीर के रूप में हुई है।

आतंकवादी से पूछताछ के आधार पर बडगाम पुलिस ने चार आतंकी मददगारों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और दो ग्रेनेड सहित गोला-बारूद भी बरामद किया गया। इनकी पहचान बडगाम निवासी इमरान जहूर गनी, बडगाम निवासी उमर फारूक वानी, बडगाम निवासी फैजान कयूम गनी और शाहनवाज अहमद मीर के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आतंकवादी सहयोगी बडगाम के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकवादियों को हथियार, गोला-बारूद, आश्रय, रसद और अन्य सामग्री सहायता प्रदान करने में शामिल थे।

गिरफ्तार किया गया स्थानीय आतंकवादी और आतंकी सहयोगी विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पाक आतंकी कमांडरों के संपर्क में थे। साथ ही कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर के स्थानीय आतंकी कमांडरों के भी संपर्क में थे। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है, आगे की जांच जारी है।

फ्यूचर विजन ग्लोरी अवार्ड्स 2023: 25 जुलाई तक कर सकते हैं नॉमिनेशन
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का विवादित पोस्ट, कहा- युद्ध हुआ तो भारत की हार निश्चित… ट्रोल हुए तो कहा अकाउंट हैक हुआ
राजधानी में अभी और कंपकपाएगी ठंड, 4 डिग्री तक लुढ़का पारा
फिर जारी नहीं हो सका शबनम का डेथ वारंट, जानिए इस बार क्या रही वजह
नन्ही मुस्कानों के संग मुख्यमंत्री साय ने मनाया अपना जन्मदिन, बालिका गृह के लिए 10 लाख रुपए स्वीकृति की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान शेयर मार्केट : बाजार में भारी गिरावट, 586 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी धड़ाम
Next Article Vora reached the inspection of warehouse godowns in Mahasamund area महासमुंद क्षेत्र में भंडारगृह गोदामों के निरीक्षण में पहुंचे वोरा…. क्षेत्र के कांग्रेसियों ने किया जोरदार स्वागत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?