ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आतंकियों की नई चाल, महिलाओं को बना रहा ढाल, सीमा पर पहली बार महिला घुसपैठिए को मार गिराया
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आतंकियों की नई चाल, महिलाओं को बना रहा ढाल, सीमा पर पहली बार महिला घुसपैठिए को मार गिराया

By @dmin Published December 13, 2021
Share
आतंकियों की नई चाल, महिलाओं को बना रहा ढाल, सीमा पर पहली बार महिला घुसपैठिए को मार गिराया
आतंकियों की नई चाल, महिलाओं को बना रहा ढाल, सीमा पर पहली बार महिला घुसपैठिए को मार गिराया
SHARE

आरएसपुरा (एजेंसी)। सेना ने आरएसपुरा इलाके में महिला पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया है। इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सीमा पार से कुछ लोगों ने भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। इलाके में गश्त कर रहे जवानों ने जब संदिग्ध हलचल देखी तो उन्हें चेतावनी दी। लेकिन घुसपैठियों ने इसे अनसुना कर दिया।

जब घुसपैठिए भारतीय इलाके में पहुंचे तो जवानों ने उन्हें पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह भागने लगे। इस बीच उसकी गोली लगने से एक की मौत हो गई। सर्च अभियान के बाद पता चला कि घुसपैठिया महिला थी। इसके बारे में एजेंसियां जांच कर रही हैं।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि आरएसपुरा सेक्टर में एक महिला पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया है। बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हरकत के बाद घुसपैठिए को कई बार आईबी पार न करने की चेतावनी दी लेकिन वह फेंसिंग की तरफ लगातार बढ़ती रही। इसके में तलाशी अभियान जारी है।  

डीजीपी बोले, घाटी में कुछ पाकिस्तानी आतंकी घुसे, जल्द करेंगे सफाया 
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि कुछ आतंकी घुसपैठ में कामयाब हुए हैं। घाटी में उन्हें तलाश कर जल्द ढेर किया जाएगा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शुक्रवार को आतंकी हमले में शहीद हुए दोनों पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ संवेदना व्यक्त करने शनिवार को डीजीपी दिलबाग सिंह उनके घर पहुंचे।

उनके साथ कश्मीर रेंज के आईजीपी विजय कुमार, डीआईजी एनकेआर, पुलिस, सेना और सीआरपीएफ  के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।  आतंकी हमले में सोपोर के ड्राइवर मोहम्मद सुल्तान और लोलपुरा लोलाब कुपवाड़ा के फैय्याज अहमद शहीद हो गए थे।

डीजीपी ने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा और आतंक रोधी अभियानों में सेना व अद्र्धसैनिक बलों से समन्वय कर काम करती है। इसी के चलते आतंकी पुलिस को निशाना बनाने की फिराक में रहते हैं। उन्होंने बांदीपोरा हमले को लेकर कहा कि हमले से संबंधित कुछ सुराग हाथ लगे हैं, जिस पर पुलिस काम कर रही है।

जल्द ही उन्हें अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उत्तरी कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की संख्या के सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में आतंकियों की संख्या ज्यादा नहीं है। डीजीपी ने कहा कि लगातार उत्तरी कश्मीर में ऑपरेशन जारी है।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin December 13, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात एसपीओ हथियार सहित लापता, अलर्ट जारी भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात एसपीओ हथियार सहित लापता, अलर्ट जारी
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 59 # 13 december 2021
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?