ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल में कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में कोरोना का मामला, सभी खिलाड़ी क्वारंटीन, दो दिन तक होंगे टेस्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

आईपीएल में कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में कोरोना का मामला, सभी खिलाड़ी क्वारंटीन, दो दिन तक होंगे टेस्ट

By @dmin
Published: April 18, 2022
Share
आईपीएल में कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में कोरोना का मामला, सभी खिलाड़ी क्वारंटीन, दो दिन तक होंगे टेस्ट
आईपीएल में कोरोना का साया: दिल्ली की टीम में कोरोना का मामला, सभी खिलाड़ी क्वारंटीन, दो दिन तक होंगे टेस्ट
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। आईपीएल 2022 में कोरोना का दूसरा मामला सामने आया है। दोनों मामले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में हैं। पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहात कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद टीम के एक खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सभी सदस्यों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी खिलाडिय़ों को दो दिन तक होटल में ही रखा जाएगा और इस दौरान सभी का टेस्ट होगा। कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इस वजह से दिल्ली और पंजाब के बीच 20 अप्रैल को होने वाला मैच भी स्थगित हो सकता है।

हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रैपिड एंटीजन टेस्ट में दिल्ली की टीम में शामिल ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही एक सपोर्ट स्टाफ के अंदर भी कोरोना के लक्षण थे और अब उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हालांकि, इससे पहले हुए टेस्ट में इस सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

पुणे नहीं जाएगी टीम
दिल्ली की टीम को आज मुंबई से पुणे के लिए निकलना था, क्योंकि 20 अप्रैल को उन्हें पंजाब के खिलाफ मैच खेलना है, लेकिन कोरोना का तीसरा मामला आने के बाद सभी खिलाडिय़ों को क्वारंटीन कर दिया गया है। होटल में बंद सभी खिलाडिय़ों का आज और कल टेस्ट किया जाएगा। हर टेस्ट की रिपोर्ट में सभी खिलाडिय़ों के कोरोना निगेटिव आने के बाद ही टीम पंजाब के खिलाफ मैच में उतरेगी। दिल्ली के जिन खिलाडिय़ों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आएगी वो पुणे जाएंगे और कोरोना के मामले बढऩे पर मैच स्थगित किया जाएगा।

15 अप्रैल को संक्रमित हुए थे फिजियो पैट्रिक
दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहात 15 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें एकांतवास में रखा गया था। वो सभी खिलाडिय़ों के संपर्क में थे। इस वजह से बाकी खिलाडिय़ों में भी संक्रमण फैलने की आशंका थी। अब तीन दिन बाद एक खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस वजह से दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाला मैच स्थगित किया जा सकता है।

पिछले साल बीच में ही रोकना पड़ा था आईपीएल
आईपीएल 2021 में भी आधा सीजन होने के बाद बायो बबल में कोरोना की एंट्री हुई थी और एक के बाद एक कई मामले सामने आए थे। इसके बाद बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल के लिए आईपीएल रोक दिया था। बाद में आईपीएल का दूसरा फेज यूएई में कराया गया था। इस सीजन भी आईपीएल का आधा सीजन होने वाला है और कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि क्या इस बार भी बीसीसीआई को आईपीएल रोकना पड़ेगा।

साल 2021 में आईपीएल के 29 मैच होने के बाद कोरोना के चलते यह टूर्नामेंट बीच में ही रोकना पड़ा था। इस साल भी 29 मैच हो चुके हैं और फिर से आईपीएल के स्थगित होने की बात सामने आ रही है।

तेंदुए की खाल की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Breaking : देखते ही देखते जलने लगी सड़क किनारे कार, ब्लास्ट के डर से दूर भागे लोग… देखें Video
Bhilai : केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ट्रक में ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी… देर रात आग पर पाया काबू
महंगाई पर कांग्रेस का हल्लाबोल: ‘चुनाव खत्म लूट चालू’ के नारे के साथ प्रदर्शन, राहुल समेत कई बड़े नेता सड़क पर उतरे
आरबीआई की आम नागरिकों से अपील…. अनधिकृत डिजिटल प्लेटफार्म और मोबाइल एप की धोखाधड़ी से रहें सचेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भैसबोड आंगनबाड़ी केंद्र की घटना को गम्भीरता से लिया
Next Article एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक मछली प्रोसेसिंग यूनिट में हादसा, दम घुटने से 5 मजदूरों की मौत

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?