ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल की तरह डब्ल्यूपीएल में भी बढ़ेगी टीमों की संख्या? समिति के सदस्य अरूण धूमल ने दी जानकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedSports

आईपीएल की तरह डब्ल्यूपीएल में भी बढ़ेगी टीमों की संख्या? समिति के सदस्य अरूण धूमल ने दी जानकारी

By Om Prakash Verma
Published: March 26, 2025
Share
आईपीएल की तरह डब्ल्यूपीएल में भी बढ़ेगी टीमों की संख्या? समिति के सदस्य अरूण धूमल ने दी जानकारी
आईपीएल की तरह डब्ल्यूपीएल में भी बढ़ेगी टीमों की संख्या? समिति के सदस्य अरूण धूमल ने दी जानकारी
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) ने पिछले तीन वर्षों में काफी सुर्खियां बटोरी है, इसलिए इस बात की चर्चा जोरों पर रहती है कि क्या भविष्य में इस लीग में टीमों की संख्या बढ़ेगी? आईपीएल में पहले आठ टीमें खेलती थी, लेकिन 2022 से इसकी संख्या बढ़कर 10 हो गई थी। इसी तर्ज पर डब्ल्यूपीएल में भी टीमों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाता रहा है। आईपीएल के चेयरमैन और डब्ल्यूपीएल समिति के सदस्य अरुण धूमल ने इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की है।

डब्ल्यूपीएल की लोकप्रियता से खुश हैं धूमल
धूमल का कहना है कि भले ही डब्ल्यूपीएल काफी विकसित हुआ है, लेकिन फिलहाल इसमें टीमों की संख्या बढ़ाने का विचार नहीं किया गया है। डब्ल्यूपीएल में फिलहाल पांच टीमें हिस्सा लेती हैं। डब्ल्यूपीएल समिति की अध्यक्षता भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी करते हैं। बोर्ड की योजना थी कि तीन सत्र के बाद डब्ल्यूपीएल में टीम की संख्या बढ़ाई जाए, लेकिन फिलहाल इसे लेकर बोर्ड जल्दबाजी में नहीं है।

धूमल ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, फिलहाल इस टूर्नामेंट को और विकसित करने के लिए, हम किसी भी टीम को शामिल करने से पहले इसे मजबूत करना चाहते हैं। इसमें अतिरिक्त टीम जोडऩे का कोई तत्कालिक प्लान नहीं है। तीन सत्रों में डब्ल्यूपीएल ने शानदार विकास किया है। स्टेडियम में भीड़ भी देखने मिली और सभी ब्रॉडकास्टर के आंकड़े भी प्रेरित करने वाले हैं। इससे दुनिया भर में महिला क्रिकेट को बल मिला है। हमें उम्मीद है कि यह लीग आगे भी विकसित होगी और यह ना सिर्फ टूर्नामेंट, बल्कि महिला क्रिकेट के लिए भी फायदेमंद होगी।

मुंबई इंडियंस ने जीता था खिताब
डब्ल्यूपीएल में अभी भी घरेलू और बाहर का प्रारूप लागू नहीं है, जैसा कि आईपीएल में होता है। बीसीसीआई ने इस सीजन डब्ल्यूपीएल के मैचों की मेजबानी बड़ौदा, लखनऊ, मुंबई और बंगलुरू को सौंपी थी। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर तीन साल में अपना दूसरा खिताब जीता था। इसे मीडिया अधिकार 951 करोड़ रुपये में बिके थे जो महिला लीग में दूसरा सर्वोच्च आंकड़ा है।

इस सीजन महिला प्रीमियर लीग के मुकाबलों में स्टेडियम पर अच्छी भीड़ दिखी थी। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य भारत में महिला क्रिकेट को विकसित करना और ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाओं की खोज करना है। इस मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा में सुधार की काफी गुंजाइश है।

320 रुपये की गिरावट के साथ 45,867 रुपये पर पहुंचा 10 ग्राम सोना, चांदी में मामूली तेजी
मुख्यमंत्री बघेल का बस्तर दौरा रद्द, यह वजह आई सामने… बस्तर गोंचा महापर्व में होना था शामिल
मेघगंगा ग्रुप के मनीष पारख हुए भारत प्रतिभा सम्मान से सम्मानित, सेवा क्षेत्र में योगदान के लिए चयन
कश्मीर से लौटे सीएम बघेल, बोले- एक सुनहरे अध्याय के रूप में इतिहास में दर्ज हो गयी है भारत जोड़ो यात्रा
जिन शासन की जय जयकार के साथ ‘महावीर तेरा नाम रहेगा’ की गूंज, आचार्य संजय मुनि जी की धर्म सभा में भक्ति झूम उठे भक्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : बेंगलुरु की टेक कंपनियों को भाया छत्तीसगढ़, सीएम की मौजूदगी में हुए 3700 करोड़ से अधिक के करार
Next Article CG Crime : मवेशियों की तस्करी, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर भागा बदमाश… पुलिस ने किया 11 गोवंश का रेस्क्यू

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?