ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने आधुनिक ग्राहकों के लिए लॉन्च किया मयूरा क्रेडिट कार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Business

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने आधुनिक ग्राहकों के लिए लॉन्च किया मयूरा क्रेडिट कार्ड

By Om Prakash Verma
Published: September 21, 2024
Share
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने आधुनिक ग्राहकों के लिए लॉन्च किया मयूरा क्रेडिट कार्ड
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने आधुनिक ग्राहकों के लिए लॉन्च किया मयूरा क्रेडिट कार्ड
SHARE

उत्कृष्ट रूप से डिज़ाइन किया गया मेटल कार्ड भारत की समृद्ध संस्कृति से प्रेरित है
मुंबई/अभिनव फाइनेंशियल समाधान प्रदान करने में प्रमुख, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने प्रीमियम मेटल कार्ड पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए, एक नया मेटल कार्ड, मयूरा क्रेडिट कार्ड पेश किया है। मयूरा क्रेडिट कार्ड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए आधुनिक भारत की आकांक्षाओं को जीवंत रूप देने पर आधारित है। कार्ड की डिज़ाइन में राजसी मोर अंकित है, जो भारत की विराट विरासत की सुंदरता और आधुनिक जीवनशैली में परिष्कार जोड़ता है। यह उन लोगों के लिए सबसे खास पेशकश होने का दावा करता है, जो भारत को विशेष महत्व देते हैं और इसकी जीवंत भावना को अपने साथ लिए चलते हैं।

मयूरा क्रेडिट कार्ड के साथ यात्रा के अपने अनुभव को बनाएँ जीवंत
मयूरा क्रेडिट कार्ड भारत की शाश्वत विरासत से प्रेरित है। इसे विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो अलग-अलग जगहों पर घूमना पसंद करते हैं। दिखने में बेहद सुन्दर मेटल का यह कार्ड विविध यात्राओं के दौरान कार्डधारक को काफी फायदा पहुँचाएगा। ऐसे में, यह निरंतर रूप से यात्रा करने वाले लोगों, व्यापारिक यात्रियों और एडवेंचर के प्रति विशेष रुझान रखने वाले लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प बन सकता है।

मयूरा क्रेडिट कार्ड की मुख्य विशेषताएँ:

जीरो फोरेक्स मार्क-अप: विदेशी मुद्रा लेनदेन पर जीरो फोरेक्स मार्क-अप
रिवॉर्ड्स का उच्च स्तर: एक स्टेटमेंट साइकिल में और आपके जन्मदिन पर 20,000 रुपए से अधिक खर्च करने पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट्स
एयरपोर्ट लाउंज की उन्नत सुविधा: 4 डोमेस्टिक लाउंज/स्पा विजिट्स, जिसमें प्रति तिमाही 1 लाउंज गेस्ट विज़िट और प्रति तिमाही 4 इंटरनेशनल लाउंज विज़िट्स शामिल हैं
यात्रा को रद्द करने पर कवर: गैर-वापसी योग्य उड़ान और होटल को रद्द करने के लिए प्रति वर्ष 50,000 रुपए तक की प्रतिपूर्ति
मूवी का लुफ्त: बुकमाईशो के माध्यम से महीने में दो बार मूवी टिकट पर बाए वन गेट वन फ्री ऑफर के साथ दूसरे टिकट पर 500 रुपए तक की छूट
पूरे वर्ष गोल्फ की सुविधा: एक वर्ष में अधिकतम 40 राउंड/लेसन्स

फास्टैग और लॉयल्टी के क्रेडिट कार्ड्स प्रमुख, श्री शिरीष भंडारी ने कहा, “हाल ही में किया गया एक सर्वेक्षण स्पष्ट करता है कि भुगतान के अनुभव को आकर्षक और विशिष्ट बनाने के लिए ग्राहक पारम्परिक कार्ड्स की तुलना में मेटल कार्ड्स को अधिक पसंद करते हैं। ऐसे में, मेटल कार्ड श्रृंखला के साथ हमारा लक्ष्य ग्राहकों के लिए बेहद फायदेमंद और खूबसूरती से डिज़ाइन किए गए कार्ड्स की पेशकश करना है। मयूरा मेटल कार्ड भारत की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करता है। अद्वितीय डिज़ाइन वाले मयूरा कार्ड को दुनिया में कहीं भी रहने वाले भारतियों के लिए तैयार किया गया है। इसमें यात्रा और जीवन शैली से संबंधित हर अन्य लाभ सहित शून्य जीरो फोरेक्स लाभ शामिल हैं।”

मास्टरकार्ड में बिज़नेस डेवलपमेंट- साउथ एशिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, अनुभव गुप्ता ने कहा, “मास्टरकार्ड में हमें मयूरा मेटल क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के साथ साझेदारी करके बहुत खुशी हो रही है। हमें विश्वास है कि यह कार्ड, कार्डधारकों के लिए यात्रा और जीवनशैली के अनुभवों में सार्थक बदलाव लाएगा। आधुनिक आकांक्षाओं को देश की समृद्ध विरासत के साथ जोड़ने वाला यह कार्ड जीरो फोरेक्स मार्क-अप जैसे विभिन्न लाभों के माध्यम से कार्ड के समग्र मूल्य को बढ़ाएगा।”

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा… 3 प्रतिशत बढ़ा डीए… जाने अब अब कितना मिलेगा
रेलवे का बड़ा निर्णय: सिरसा गेट भिलाई 3 का रेलवे फाटक 31 अगस्त से होगा पूरी तरह बंद… जाने रेलवे ने क्यों लिया यह निर्णय
राहुल गांधी के खिलाफ डिजिटल पाबंदी और हो सकती है सख्त… अब बाल आयोग ने लिखी चिट्टी, कहा- बलत्कार पीडि़ता की पहचान उजागर कर किया पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन
सुभाष नगर के लोगों की मांग हुई पूरी, स्वागत द्वार की मिली सौगात, भेंट-मुलाकात में सुनी लोगों की समस्याए
Breaking News : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 15 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट… कुछ ट्रेनों का रूट भी बदला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अदाणी फाउंडेशन के 'साथवरो मेला' में दिखा विविध कलाओं का संगम अदाणी फाउंडेशन के ‘साथवरो मेला’ में दिखा विविध कलाओं का संगम
Next Article CG Breaking : टीटीई की सूझ से नाबालिग लड़की लौटी घर, परिजनों को बताए बिना जा रही थी दिल्ली

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?